Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Latest»झारखंड विधानसभा परिसर में होली मिलन समारोह का हुआ आयोजन
    Latest

    झारखंड विधानसभा परिसर में होली मिलन समारोह का हुआ आयोजन

    News Box BharatBy News Box BharatMarch 12, 20251 Min Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    रांची। षष्ठम् झारखण्ड विधान सभा के द्वितीय (बजट) सत्र के कार्यवाही समाप्ति के उपरांत झारखंड विधानसभा परिसर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस होली मिलन समारोह में विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो, मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन सहित अन्य मंत्रीगण एवं सत्ता पक्ष तथा विपक्ष के विधायकगण उपस्थित रहे। इस अवसर पर सभी ने एक-दूसरे पर फूलों की बारिश तथा अबीर-गुलाल लगाकर पवित्र त्योहार की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने समस्त झारखंडवासियों को पवित्र त्योहार होली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने होली मिलन समारोह के उपरांत मीडिया के प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि होली का त्योहार निकट है, रंगों के इस त्योहार को हम सभी लोग उत्सव के रूप में मनाना शुरू कर चुके हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं अपनी तथा राज्य सरकार की ओर से आपसभी को होली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं। उन्होंने कहा कि मैं आशा एवं उम्मीद करता हूं कि इस होली त्योहार के रंग-बिरंगे रंगों की तरह आपके जीवन में भी सुख, समृद्धि तथा खुशहाली आए। कामना है कि आप सभी लोग स्वस्थ रहें एवं एक सुंदर वातावरण में आपसी प्रेम और सौहार्द के साथ यह त्योहार मनाए।

    holi Jharkhand Cm Hemant Soren
    Previous Articleकुख्यात अमन साहू का अंत : झारखंड पुलिस ने सवा पांच मिनट में खत्म किया आतंक का साम्राज्य
    Next Article आगामी पर्व को लेकर शरारती तत्वों व अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी नजर रखी जाए

    Explore More

    April 17, 20262 Mins Read

    लोकसभा में बड़ा झटका: संविधान (131वां संशोधन) विधेयक 2026 पास नहीं, महिलाओं के आरक्षण पर अटका फैसला

    March 25, 20265 Mins Read

    भारत की विदेश नीति संकट में: इरान-इजराइल युद्ध, तेल-गैस संकट और मोदी सरकार की रणनीति का विश्लेषण

    March 24, 20261 Min Read

    क्या फुटबॉल से खत्म होगा नस्लवाद? Vinícius Júnior केस में स्पेन की अदालत का बड़ा फैसला, 3 दोषियों को सुनाई जेल की सजा

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • रांची के कांके डैम के पास मुठभेड़, शूटर सत्यम पाठक के पैरों में लगी गोली April 22, 2026
    • लोकसभा में बड़ा झटका: संविधान (131वां संशोधन) विधेयक 2026 पास नहीं, महिलाओं के आरक्षण पर अटका फैसला April 17, 2026
    • झारखंड में लोकायुक्त की नियुक्ति, Justice Amitabh Kumar Gupta संभालेंगे पद April 16, 2026
    • BIG BREAKING: रांची में करोड़ों का वेतन घोटाला! सरकारी कर्मचारी ने उड़ाए 2.9 करोड़ रुपये April 14, 2026
    • 108 फीट हनुमान प्रतिमा के साथ तैयार हो रहा विशाल धाम, रांची से होगी शुरुआत April 14, 2026
    • Nitish Kumar Resigns: अब बिहार की कमान संभालेंगे सम्राट चौधरी April 14, 2026
    • रांची में निजी स्कूलों पर सख्ती: फीस, यूनिफॉर्म और किताबों को लेकर प्रशासन का बड़ा एक्शन April 13, 2026
    • रांची में पेपर लीक कांड का बड़ा खुलासा: 164 गिरफ्तार, सॉल्वर गैंग पकड़ा गया April 12, 2026
    • दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा April 12, 2026
    • अमेरिका-ईरान वार्ता फेल: 21 घंटे की बातचीत बेनतीजा, फिर बढ़ा युद्ध का खतरा April 12, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.