Author: News Box Bharat

रांची। पुलिस महानिरीक्षक, झारखंड अपराध अनुसंधान विभाग से सेवानिवृत रंजीत प्रसाद का मंगलवार रात 11बजे दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वे अभी सैमफोर्ड अस्पताल के मर्चरी में हैं। उनकी छोटी बेटी लंदन में है, जो गुरुवार 2 बजे तक भारत पहुंचेगी। बेटी के रांची आने के बाद दाह संस्कार के लिए पार्थिव शरीर को घर लाया जाएगा। बता दें कि विगत कुछ महीने पूर्व उनकी हार्ट की सर्जरी हुई थी। यह जानकारी झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन रांची के सहायक महामंत्री रहमान खान ने दी। रंजीत प्रसाद के निधन पर कई आला अधिकारियों ने गहरा दुख प्रकट किया है।

Read More

रांची। आज यानी बुधवार 31 जुलाई 2024 को संतोष गंगवार झारखंड के राज्यपाल पद की शपथ लेंगे। संतोष गंगवार मंगलवार को रांची पहुंचे। रांची पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत एयरपोर्ट में किया गया था। हेमंत सोरेन सरकार की पूरी मंत्रिमंडल सहित राज्य के सभी आला अधिकारी इस दौरान मौजूद थे। बता दें कि 28 जुलाई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देश के कई राज्यों में राज्यपाल की नियुक्ति की। जिसमें संतोष गंगवार को झारखंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया। वहीं, झारखंड के वर्तमान राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को महाराष्ट्र का राज्पाल बनाया गया है।

Read More

रांची। झारखंड के मनोनीत राज्यपाल संतोष गंगवार आज बिरसा मुंडा एयरपोर्ट रांची पहुंचे। एयरपोर्ट परिसर में मनोनीत राज्यपाल संतोष गंगवार का मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वागत एवं अभिनंदन किया। मौके पर झारखंड विधान सभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो, मंत्री रामेश्वर उरांव, बन्ना गुप्ता, मंत्री बैद्यनाथ राम, मंत्री मिथिलेश ठाकुर, मंत्री हफीजुल हसन, मंत्री बेबी देवी, मंत्री दीपक बिरुआ, मंत्री दीपिका पांडे सिंह, मंत्री इरफान अंसारी, विधायक कल्पना सोरेन, राज्य के मुख्य सचिव एल खियांग्ते, अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, डीजीपी अनुराग गुप्ता, प्रधान सचिव मंत्रिमंडल सचिवालय एवं समन्वय विभाग वंदना दादेल सहित राज्य सरकार के अन्य वरीय अधिकारीगणों ने भी मनोनीत…

Read More

एयर पिस्टल में मनु भाकर और सरबजोत स‍िंह ने जीता ब्रॉन्ज रांची। Paris Olympic 2024 में भारतीय खिलाड़ी मनु भाकर और सरबजोत स‍िंह 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में ओह ये जिन और ली वोनहो की मिक्स्ड कोरियाई जोड़ी को हराकर ब्रॉन्ज मेडल जीता। दोनों ने इस कांटेदार मुकाबले को 16-10 से यह मैच जीता। मनु भाकर एक ही ओलंप‍िक में दो मेडल जीतने वाली पहली ख‍िलाड़ी बन गईं। मनु भाकर स्वतंत्रता के बाद एक ही ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय बन गई, जिन्होंने सरबजोत सिंह के साथ पेरिस ओलंपिक में 10 मीटर एयर पिस्टल…

Read More

ट्रेन की 18 बोगी पटरी से उतरी, 20 से ज्यादा लोग घायल रांची। झारखंड के चक्रधरपुर में हुए रेल हादसे में 2 पुरुष यात्रियों की मौत हो गई है, पश्चिमी सिंहभूम जिले के उपायुक्त भी मौके पर पहुंच गए हैं। राहत बचाव कार्य जारी है। हादसे में दो यात्री की मौत की पुष्टि हो गई है। यात्री हावड़ा मुंबई मेल के B4 कोच में यात्रा कर रहे थे। हादसे में 6 यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं। चक्रधरपुर रेल डिवीजन के पीआरओ के अनुसार, यात्रियों के लिए अतिरिक्त व्यवस्था की जा रही है। चक्रधरपुर स्टेशन पर अतिरिक्त ट्रेन की…

Read More

रांची। हाल के दिनों में भाजपा व उसके प्रमुख नेता लगातार बयान दे रहे हैं कि झारखंड में बड़ी संख्या में बांग्लादेशी घुसपैठी आ रहे हैं। आदिवासियों की जनसंख्या कम हो रही है, आदिवासी लड़कियों से शादी कर रहे हैं, जमीन हथिया रहे हैं, लव जिहाद, लैंड जिहाद कर रहे हैं। यह बोला जा रहा है कि झारखंड बनने के बाद संथाल परगना में आदिवासियों की जनसंख्या 16% कम हुई है और मुसलमानों की 13% बढ़ी है। सांसद निशिकांत दुबे ने तो संसद में बयान दिया कि 2000 में संथाल परगना में आदिवासी 36% थे और अब 26% हैं और…

Read More

आज अनुपूरक बजट पेश किया जाएगा रांची। झारखंड विधानसभा का दूसरे दिन का मानसून सत्र दिन के 11 बजे शुरू हुआ। सदन में नेहा तिर्की के द्वारा प्रश्नकाल शुरू करते ही भाजपा के विधायकों का हंगामा करना शुरू कर दिया। वेल में भाजपा विधायकों ने पर्चा लहराया। विधायक पाकुड़ में आदिवासी छात्रों की पिटाई का विरोध कर रहे। भाजपा विधायक वेल के करीब आकर नारेबाजी कर रहे। स्पीकर विधायकों को शांत रहने की अपील कर रहे, लेकिन विधायक नारेबाजी करते रहे। तुष्टिकरण करने वाली सरकार हाय-हाय के नारे लगा रहे हैं। सदन शुरू होने से पहले बाहर भाजपा विधायकों का धरना…

Read More

रांची। Paris Olympics 2024 आर्चरी में भारतीय महिलाओं के खराब प्रदर्शन के चलते टीम इवेंट में नीदरलैंड्स से हारकर क्वार्टर फाइनल में ही बाहर हो गईं। रविवार को भारतीय महिला तीरंदाजी टीम पेरिस ओलंपिक के क्वार्टर फाइनल में नीदरलैंड से 0-6 से हारकर बाहर हो गई। भारतीय टीम की सबसे युवा खिलाड़ी हरियाणा की 18 वर्ष की भजन कौर ने 60 में से 56 अंक बनाए, लेकिन भारत की सबसे अनुभवी तीरंदाज दीपिका कुमारी ने एक बार फिर निराश किया। दीपिका और अंकिता भकत जैसे अनुभवी खिलाड़ी कमजोर कड़ी साबित हुए. दोनों का स्कोर 50 के पार भी नहीं रहा।…

Read More

रांची। तीन दिन पहले पाकुड़ में केकेएम कॉलेज में हुई हिंसक झड़प मामले में एसपी ने जांच रिपोर्ट आने के बाद नगर थाना प्रभारी और पुलिस अवर निरीक्षक को लाइन हाजिर कर दिया है। 26 जुलाई की देर रात नगर थाने की पुलिस एक शख्स के अपहरण मामले में जांच करने कुमार कालीदास मेमोरियल कॉलेज के आदिवासी कल्याण छात्रावास पहुंची थी। इसी दौरान पुलिस और छात्रों के साथ हिंसक झड़प हो गई थी। हिंसक झड़प में दर्जन भर छात्र एवं आधा दर्जन पुलिसकर्मी व अधिकारी घायल हो गए थे। घटना के बाद छात्र संगठनो ने पुलिस के खिलाफ आंदोलन किया…

Read More