Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Sports»भारत ने 12 साल बाद ICC चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया
    Sports

    भारत ने 12 साल बाद ICC चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया

    News Box BharatBy News Box BharatMarch 10, 20252 Mins Read
    Buy Ad Space

    रांची। भारत ने 2025 चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया। भारत ने 12 साल बाद एक बार फिर आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया। दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की टीम ने 251 रन बनाए थे। इसके जवाब में टीम इंडिया ने 49 ओवर में 6 विकेट पर 254 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। भारत के लिए कप्तान रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा 76 रनों की पारी खेली, वहीं केएल राहुल 34 रनों पर नाबाद लौटे।  9 महीने में बतौर कप्तान रोहित शर्मा का यह दूसरा ICC खिताब है। उन्होंने पिछले साल 29 जून को टी-20 वर्ल्ड कप भी जिताया था। रोहित शर्मा ने कप्तानी पारी खेली और 76 रन बनाए। रन चेज में श्रेयस (48 रन), केएल राहुल (नाबाद 34 रन), अक्षर पटेल (29 रन) का अहम रोल रहा। गेंदबाजी में सबसे बड़ा रोल रहा कुलदीप यादव का, जिन्होंने दो ओवर में लगातार 2 विकेट लेकर गेम इंडिया के पाले में ला दिया। उन्होंने रचिन रवींद्र और केन विलियम्सन को पवेलियन भेजा। न्यूजीलैंड से सबसे ज्यादा स्कोर डेरिल मिचेल (63 रन) का रहा।

    टीम इंडिया पर पैसों की बारिश

    आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में बाजी मारने वाली टीम इंडिया पर पैसों की बारिश हुई है। रोहित शर्मा की कप्तानी में चैंपियन टीम इंडिया को प्राइज मनी के तौर पर 2.24 मिलियन डॉलर जो भारतीय करेंसी में 19.48 करोड़ है। सिर्फ टीम इंडिया ही नहीं, फाइनल में हारने वाली कीवी टीम को भी करोड़ों रुपए मिले हैं। रनरअप रहने वाली न्यूजीलैंड को प्राइज मनी के तौर पर 1.12 यानी 9.74 करोड़ रुपए मिले हैं। बता दें कि चैंपियंस ट्रॉफी के लिए आईसीसी ने फाइनल से पहले प्राइज मनी का ऐलान कर दिया था।

    इन टीमों को भी मिला इनाम

    आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में हारने वाली टीम को भी इनाम मिला है। चार टीमें आईसीसी के सेमीफाइनल में पहुंची थी, जिसमें भारत और न्यूजीलैंड ने फाइनल में जगह बनाई, जबकि साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया को हार मिली थी। ऐसे में नॉकआउट स्टेज तक पहुंची इन दोनों टीमों को 4.87 करोड़ रुपए पुरस्कार राशि मिली है। वहीं, ग्रुप स्टेज से बाहर रहने वाली टीम जो पांचवें और छठे स्थान पर रहने वाली अफगानिस्तान और बांग्लादेश को 3-3 करोड़ रुपए मिले हैं। सातवें और आठवें स्थान पर रहने वाली पाकिस्तान और इंग्लैंड को सिर्फ 1.22 करोड़ प्राइज मनी मिली है।


    bcci Champions Trophy 2025 Ind-Nz
    Previous Articleझारखंड प्रदेश भाजपा में अध्यक्ष के चयन को लेकर कवायद तेज
    Next Article कांग्रेस की पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने किया ओडिसी क्लासिकल डांस

    Explore More

    June 24, 20263 Mins Read

    क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास!

    June 19, 20261 Min Read

    तिलक वर्मा और मोहम्मद सिराज को लीगल नोटिस, TG20 लीग पर बढ़ा विवाद

    June 15, 20262 Mins Read

    महिलाओं की T20 विश्व कप 2026: भारत ने पाकिस्तान को 64 रनों से हराया

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • वेनेजुएला में दो भीषण भूकंप, USGS ने जताई 10 हजार+ मौतों की आशंका June 25, 2026
    • पुणे मर्डर केस: शादी की तैयारियों के बीच मंगेतर की हत्या, लोहागढ़ फोर्ट बना मौत का गवाह June 24, 2026
    • 81 दिनों में 10 लाख AC बेचकर Voltas ने बनाया रिकॉर्ड, शेयरों में 5% की जोरदार उछाल June 24, 2026
    • पंजाब में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 6 महीने में 467 किलो हेरोइन जब्त, 55 तस्कर गिरफ्तार June 24, 2026
    • क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास! June 24, 2026
    • नीता अंबानी ने एंटीक मॉव स्वदेश चिकनकारी साड़ी पहनकर भारतीय हस्तशिल्प को सम्मान दिया।1 साल में बनी नीता अंबानी की खास साड़ी June 23, 2026
    • आदिवासी अधिकारों की आवाज रहे शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण June 23, 2026
    • कुणाल शाह की प्रेरक सफलता की कहानी, डिलीवरी बॉय से WhatsApp ग्लोबल हेड तक का सफर June 23, 2026
    • Lucknow Aliganj Fire Victims: ये सिर्फ नाम नहीं, देश के भविष्य थे… लखनऊ अग्निकांड में जान गंवाने वाले 15 युवाओं की तस्वीरें आईं सामने June 23, 2026
    • उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका, शिवसेना (यूबीटी) के 6 सांसद शिंदे गुट में शामिल June 23, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.