Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Crime»झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने किया डीएसपी प्रदीप कुमार को निलंबित
    Crime

    झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने किया डीएसपी प्रदीप कुमार को निलंबित

    News Box BharatBy News Box BharatMarch 18, 2025Updated:March 19, 20252 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने चतरा जिले के सिमरिया डीएसपी प्रदीप कुमार को निलंबित करने के साथ ही उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। पीआरडी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, डीएसपी प्रदीप कुमार के आचरण और कार्यों से पुलिस की गरिमा एवं छवि को नुकसान पहुंचा है, जिसके चलते यह कदम उठाया गया। मामले की जानकारी के अनुसार, प्रदीप कुमार पर एक महिला के साथ अनुचित संबंध रखने का आरोप लगा। जब महिला के पति को इसकी भनक लगी, तो उसने प्रदीप को समझाने की कोशिश की, मगर बात नहीं बन पाई। इसके बाद पति ने पुलिस मुख्यालय को शिकायत भेजकर जांच और कार्रवाई की मांग की। पुलिस की जांच में प्रदीप कुमार के दोषी पाए जाने पर मुख्यमंत्री ने उनके निलंबन को मंजूरी दी।

    युवक ने लगाए थे गंभीर आरोप

    इस पूरे मामले की शुरुआत उस समय हुई, जब बिहार के औरंगाबाद जिले के एक युवक ने एटीएस के तत्कालीन डीएसपी प्रदीप कुमार पर गंभीर आरोप लगाए। युवक का कहना था कि डीएसपी ने उसकी पत्नी से नजदीकी संबंध बनाए थे और रात-रातभर उसे फोन पर बात करने के लिए मजबूर करते थे। युवक द्वारा विरोध किए जाने पर, डीएसपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी। युवक ने इस पूरे घटनाक्रम की शिकायत झारखंड सरकार के गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग और पुलिस मुख्यालय से की थी। सरकार ने इस शिकायत को गंभीरता से लिया और मामले की जांच के लिए एक उच्चस्तरीय टीम गठित की। गौरतलब है कि यह घटना उस समय की है जब प्रदीप कुमार रांची एटीएस में पुलिस उपाधीक्षक के पद पर तैनात थे। वर्तमान में वे चतरा जिले के सिमरिया एसडीपीओ के रूप में कार्यरत थे। विवादित आचरण के मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद प्रशासन ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

    Jharkhand Cm Hemant Soren Suspended Dsp Pradeep Kumar
    Previous Articleऔरंगजेब कब्र विवाद : नागपुर में औरंगजेब का पुतला फूंकने के बाद भड़की हिंसा | शहर में निषेधाज्ञा लागू
    Next Article बिहार कांग्रेस के नए अध्यक्ष बनें राजेश कुमार

    Explore More

    November 2, 20263 Mins Read

    झारखंड के दो कुख्यात गैंगस्टरों पर इंटरपोल का शिकंजा, राहुल सिंह और राहुल दुबे के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी

    October 11, 20262 Mins Read

    मां छिन्नमस्तिका मंदिर में शारदीय नवरात्र की शुरुआत, नौ दिनों तक होंगे विशेष धार्मिक अनुष्ठान

    October 11, 20264 Mins Read

    Suzlon Energy: ₹550 करोड़ से 3 नई AI फैक्ट्रियां लगाएगी सुजलॉन, 15 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • चांडिल डैम की बदलेगी तस्वीर! CM हेमंत सोरेन ने दिए बड़े निर्देश, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर November 3, 2026
    • झारखंड के दो कुख्यात गैंगस्टरों पर इंटरपोल का शिकंजा, राहुल सिंह और राहुल दुबे के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी November 2, 2026
    • रांची में पुलिस और राहुल दुबे गिरोह के बीच मुठभेड़, गोली लगने से एक अपराधी घायल, 5 गिरफ्तार October 30, 2026
    • अस्पतालों की मनमानी पर लगेगी लगाम? रांची में प्रशासन का सख्त आदेश, 7 दिन में लगानी होगी रेट लिस्ट October 29, 2026
    • झारखंड में विकास योजनाओं की बौछार! 7,890 चापाकल से लेकर 500 बेड के अस्पताल तक मंजूरी October 27, 2026
    • जन सुराज पार्टी के डिजिटल कम्युनिकेशन मैनेजर की मौत, अनगड़ा-मुरी रेलखंड के पास मिला शव October 27, 2026
    • दिव्यांग बच्चों के लिए परिवार-आधारित देखभाल को बढ़ावा, रांची में बनी रणनीति October 27, 2026
    • रांची में चोरों का दुस्साहस: सब-इंस्पेक्टर के बंद मकान में 20 लाख से अधिक की चोरी, CCTV में कैद हुए संदिग्ध October 27, 2026
    • झारखंड के उमराह यात्रियों की वतन वापसी के लिए तेज हुई पहल, इरफान अंसारी ने केंद्र से मांगी मदद October 26, 2026
    • रांची में 28 से 30 अक्टूबर तक बारिश की आशंका, चक्रवात ‘अर्नब’ को लेकर प्रशासन अलर्ट October 26, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.