Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
Author: News Box Bharat
आश्रित परिजनों को लगभग 1 करोड़ 29 लाख रुपए प्रदान की जाएगी रांची। हेमन्त सोरेन से आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में हजारीबाग जिला बल के हवलदार स्व. चौहान हेम्ब्रम के परिजनों ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने हवलदार स्व. चौहान हेम्ब्रम की पत्नी जोमोती देवी, पुत्र महेश हेम्ब्रम तथा पुत्री स्वाति हेम्ब्रम सहित अन्य परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने हवलदार स्व. चौहान हेम्ब्रम के परिजनों को विश्वास दिलाया कि उन्हें हर हाल में न्याय मिलेगा। मुख्यमंत्री ने परिजनों से कहा कि राज्य सरकार की ओर से डीजीपी सहित वरीय पुलिस अधिकारियों…
रांची। झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने केशव महतो कमलेश को झारखंड कांग्रेस का नया प्रदेश अध्यक्ष बना दिया। वहीं, झारखंड सरकार के वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव को विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल का नेता बनाया गया है। झारखंड में केशव महतो कमलेश की गिनती कद्दावर ओबीसी नेता के रूप में होती है। वह संयुक्त बिहार में 2 बार विधायक और बिहार सरकार में मंत्री रह चुके हैं। सिल्ली क्षेत्र से आने वाले केशव महतो कमलेश रांची लोकसभा सीट से चुनाव भी लड़ चुके हैं। रामेश्वर उरांव विधायक दल के नेता ईडी…
रांची। झारखंड की राजधानी रांची को जल्द ही 2 बहुप्रतिक्षित फ्लाईओवर की सौगात मिलने जा रही है। इसको लेकर फ्लाईवर निर्माण कार्य तेज गति से पूर्ण करने का निर्देश दिया गया है। शुक्रवार यानी 16 अगस्त को राज्य सरकार के नगर विकास एवं आवास तथा पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार नें रांची में निर्माणाधिन कांटाटोली-बहुबाजार प्लाईओवर तथा मेकॉन-सिरमटोली फ्लाईओवर का निरीक्षण किया और कई आवश्यक निर्देश दिया। प्रधान सचिव ने जुडको द्वारा निर्माणाधिन कांटाटोली-बहुबाजार फ्लाईओवर का निर्माण कार्य 15 सितंबर तक पूर्ण करने का निर्देश देते हुए वहां मौजूद निर्माण कंपनी और जुडको के संबंधित पदाधिकारियों को…
जेएंडके में 18 सितंबर को पहला चरण व हरियाणा में 1 अक्टूबर को होंगे वोटिंग रांची। भारत निर्वाचन आयोग ने 2 राज्यों के चुनावों का एलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने आज आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर दिल्ली के विज्ञान भवन में प्रेस कांफ्रेंस किया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि जम्मू कश्मीर में तीन चरणों में चुनाव होंगे। वहीं, हरियाणा में 1 अक्टूबर को एक ही चरण में मतदान होंगे। दोनों राज्यों के चुनाव के नतीजे 4 अक्टूबर को आएंगे। जम्मू कश्मीर में पहले चरण में 18 सितंबर को वोटिंग होगी। वहीं, दूसरे चरण…
रांची। भारत निर्वाचन आयोग ने 2 राज्यों के चुनाव का एलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने आज आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर दिल्ली के विज्ञान भवन में प्रेस कांफ्रेंस किया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि जम्मू कश्मीर में तीन चरणों में चुनाव होंगे। पहला चरण 18 सितंबर, दूसरा चरण 25 सितंबर व तीसरा चरण 1 अक्टूबर को होगा। बता दें कि हरियाणा की विधानसभा का कार्यकाल 3 नवंबर को खत्म हो रहा है। आयोग ने चुनाव संबंधी तैयारियों का जायजा लेने के लिए हाल में जम्मू-कश्मीर और हरियाणा का दौरा किया था। 2014 में…
द्वितीय विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत मान्यताप्राप्त राजनीतिक दलों की बैठक रांची। आगामी विधान सभा चुनाव 2024 को देखते हुए रांची में चुनावी तैयारी शुरू हो गई है। झारखंड राज्य में द्वितीय विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 के तहत अनुमंडल पदाधिकारी, सदर रांची सह 63- रांची निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी उत्कर्ष कुमार के द्वारा मान्यताप्राप्त राजनीतिक दलों की बैठक आज बुलाई गई। अनुमंडल पदाधिकारी ने कार्यक्रम का ब्योरा देते हुए उनसे अपेक्षित सहयोग की मांग की गई। राजनीतिक दलों द्वारा यह सुझाव दिया गया कि लोगों को जागरूक करने के लिए वार्ड स्तर पर सभी मतदान केंद्रों पर बैठक आयोजित की जाए।…
रांची। डोरंडा थाना क्षेत्र के डोरंडा हाथीखाना पुल के पास एक लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सुबह-सुबह पुल से गुजर रहे लोगों को जब पता चला की नदी के पास किसी का लाश पड़ा हुआ है तो लोगों की भीड़ लाश को देखने के लिए लग गई। कटपुल के पास लोगों का जमावड़ लग गया। हर आने जाने वाले लोग नदीं के तरफ लाश को देखने लगे। इसके बाद डोरंडा थाना को सूचना दी गई। थाना दल बल के साथ तुरंत नदी के पास पहुंचा। इसके बाद लाश को नदीं से बाहर निकाला गया। पुलिस ने लाश…
रांची। झारखंड में मानसून फिर पूरी तरह से सक्रिय है। मौसम विभाग के अनुसार 16 अगस्त को राज्य के कई इलाकों में भारी वर्षा का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, 17 और 18 अग़स्त को कई जिलों में भारी बारिश से अत्यधिक भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए स्पेशल मौसम बुलेटिन जारी किया गया है। राज्य में भारी से अत्यधिक भारी वर्षा की संभावना को देखते हुए कृषि और कृषक के लिए भी विशेष बुलेटिन जारी किया है। रांची मौसम केंद्र ने राज्य के लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, खूंटी, रांची, रामगढ़, बोकारो और धनबाद जिला में…
रांची। चुनाव आयोग आज दिन के 3 बजे प्रेस कॉन्फेंस करेगा। जिसमें विधानसभा यह प्रेस कॉन्फ्रेंस दिल्ली के विज्ञान भवन में होगी। माना जा रहा है कि विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो सकता है। बता दें कि जम्मू-कश्मीर, महाराष्ट्र, झारखंड और हरियाणा में विधानसभा चुनाव होने हैं। हरियाणा की विधानसभा का कार्यकाल 3 नवंबर को खत्म हो रहा है, जबकि महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर को समाप्त हो रहा है। निर्वाचन आयोग की जम्मू-कश्मीर में भी विधानसभा चुनाव 30 सितंबर से पहले कराने की योजना है। यह समय सीमा हाईकोर्ट ने तय की है। आयोग ने चुनाव संबंधी तैयारियों…