Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Latest»गिरिडीह में दो गुटों की झड़प | पथराव के बाद प्रशासन ने बढ़ाई सुरक्षा
    Latest

    गिरिडीह में दो गुटों की झड़प | पथराव के बाद प्रशासन ने बढ़ाई सुरक्षा

    News Box BharatBy News Box BharatApril 1, 20252 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    रांची। गिरिडीह जिले के नगर थाना क्षेत्र के पीछे स्थित धरियाडीह इलाके में सोमवार शाम दो गुटों के बीच हुई झड़प के बाद पथराव की घटना हुई। इससे क्षेत्र में तनाव फैल गया, जिसके चलते प्रशासन और पुलिस ने भारी संख्या में फोर्स तैनात कर दी है। घटना की सूचना मिलते ही जिला कलेक्टर नमन प्रियेश लकड़ा और एसपी डॉ. बिमल कुमार ने अधिकारियों को मौके पर पहुंचने का आदेश दिया। सूत्रों के अनुसार, दोनों गुटों के बीच विवाद के बाद स्थिति को बिगाड़ने की कोशिश की गई और पथराव हुआ। हालांकि, प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए नगर व मुफ्फसिल थाना की पुलिस को घटनास्थल पर भेजा। पुलिस ने उपद्रवियों को खदेड़कर स्थिति नियंत्रित की और गश्त बढ़ा दी। एसडीएम श्रीकांत, डीएसपी नीरज कुमार सिंह समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे।

    सीसीटीवी फुटेज और जांच जारी

    अधिकारियों ने बताया कि यह विवाद मामूली बात पर भड़का, जिसे तुरंत काबू कर लिया गया। घटना के कारणों की जांच की जा रही है। साथ ही, आसपास के सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण और उपद्रवियों की तलाश शुरू की गई है। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है, जबकि गलियों में गश्त व सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। प्रशासन का कहना है कि हालात अब सामान्य हैं और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए सतर्कता बरती जा रही है।

    Dc giridih Giridih sp jharkhand
    Previous Articleवित्तीय वर्ष 2024-25 : रांची नगर निगम झारखंड राज्य की सर्वाधिक संपत्ति कर संग्रह करने वाली नगर पालिका
    Next Article आज 2 बजे से सरहुल जुलूस वापसी तक बंद रहेगी बिजजी

    Explore More

    October 11, 20262 Mins Read

    मां छिन्नमस्तिका मंदिर में शारदीय नवरात्र की शुरुआत, नौ दिनों तक होंगे विशेष धार्मिक अनुष्ठान

    October 11, 20264 Mins Read

    Suzlon Energy: ₹550 करोड़ से 3 नई AI फैक्ट्रियां लगाएगी सुजलॉन, 15 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार

    October 11, 20261 Min Read

    हेमंत सोरेन ने दिवंगत माता रूपी सोरेन की स्मृति में निभाई पारंपरिक रस्में, नम आंखों से किया नमन

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • चांडिल डैम की बदलेगी तस्वीर! CM हेमंत सोरेन ने दिए बड़े निर्देश, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर November 3, 2026
    • झारखंड के दो कुख्यात गैंगस्टरों पर इंटरपोल का शिकंजा, राहुल सिंह और राहुल दुबे के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी November 2, 2026
    • रांची में पुलिस और राहुल दुबे गिरोह के बीच मुठभेड़, गोली लगने से एक अपराधी घायल, 5 गिरफ्तार October 30, 2026
    • अस्पतालों की मनमानी पर लगेगी लगाम? रांची में प्रशासन का सख्त आदेश, 7 दिन में लगानी होगी रेट लिस्ट October 29, 2026
    • झारखंड में विकास योजनाओं की बौछार! 7,890 चापाकल से लेकर 500 बेड के अस्पताल तक मंजूरी October 27, 2026
    • जन सुराज पार्टी के डिजिटल कम्युनिकेशन मैनेजर की मौत, अनगड़ा-मुरी रेलखंड के पास मिला शव October 27, 2026
    • दिव्यांग बच्चों के लिए परिवार-आधारित देखभाल को बढ़ावा, रांची में बनी रणनीति October 27, 2026
    • रांची में चोरों का दुस्साहस: सब-इंस्पेक्टर के बंद मकान में 20 लाख से अधिक की चोरी, CCTV में कैद हुए संदिग्ध October 27, 2026
    • झारखंड के उमराह यात्रियों की वतन वापसी के लिए तेज हुई पहल, इरफान अंसारी ने केंद्र से मांगी मदद October 26, 2026
    • रांची में 28 से 30 अक्टूबर तक बारिश की आशंका, चक्रवात ‘अर्नब’ को लेकर प्रशासन अलर्ट October 26, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.