Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
Author: News Box Bharat
रांची। सरायकेला जिले के चांडिल अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत डोबो काजू मैदान में मंगलवार को आयोजित आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शामिल हुए। उन्होंने परिसंपत्तियों का वितरण करते हुए मौजूदा केंद्र सरकार पर तीखा प्रहार किया। विशाल जन समूह को संबोधित करते हुए हेमंत सोरेन ने केंद्र सरकार को जादूगर बताया। हेमंत ने कहा कि भाजपा के नेताओं के घर नोट छापने की मशीन लगी है, जिसका नतीजा है कि वे हमारे विधायकों को खरीद कर सरकार गिराने की जुगत में लगे हैं, लेकिन जनता के द्वारा चुनी गई इस सरकार को वे…
रांची। पटना में बीजेपी नेता श्याम सुंदर उर्फ मुन्ना शर्मा की अपराधियों ने सोमवार सुबह गोली मार दी हत्या कर दी। घटना को उस समय अंजाम दिया गया, जब बीजेपी नेता पटना सिटी के मंगल तालाब के पास पहुंचे थे। वहां वह रामदेव महतो सामुदायिक भवन के पास घर से ऑटो पकड़ने निकले थे, इसी दौरान घात लगाए अपराधियों ने उनके सोने की चेन छीनने की कोशिश की। श्याम सुंदर ने अपराधियों का विरोध किया तो बदमाशों ने बीजेपी नेता को गोली मार दी। मृतक की पहचान श्याम सुंदर शर्मा उर्फ मुन्ना शर्मा के रूप में हुई है। वह बीजेपी चौक…
सीनियर सेलेक्शन के लिए सुब्रतो व जूनियर के लिए सौरभ तिवारी चेयरमैन बने रांची। झारखंड राज्य क्रिकेट संघ की वार्षिक आम बैठक (एजीएम) रविवार ( 8 सितंबर 2024) को होटल “द वेव इंटरनेशनल” जमशेदपुर में संपन्न हुई। बैठक में कुल 446 सदस्य उपस्थित थे। बैठक में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी भी जूम के ज़रिए शामिल हुए। धोनी अभी usa में हैं। एजीएम की कार्यवाही सुचारू रूप से चली और सभी एजेंडों पर चर्चा की गई और बिना किसी समस्या के पारित किया गया। एजीएम के दौरान कई बड़े फैसले लिए गए और उन्हें मंजूरी भी दी…
लाभुकों के बीच 103 करोड़ 41 लाख 80 हजार रु. की परिसंपत्तियों का हुआ वितरण रांची। गुवा शहादत दिवस। कोल्हान समेत पूरे झारखंड के लिए यह एक ऐसा दिन है, जिसे हम ना कभी भूले हैं और ना कभी भूलेंगे। आने वाली पीढ़ी के लिए हमारे वीर शहीद हमेशा आदर्श रहेंगे । ये वीर शहीद सदैव हमारे मार्गदर्शक रहे हैं। ऐसे में इनके आदर्श पर चलकर झारखंड को नई दिशा दे रहे हैं। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज पश्चिमी सिंहभूम जिले के नोवामुंडी में गुवा गोली कांड के शहीदों की स्मृति में आयोजित श्रद्धांजलि सभा -सह – परियोजनाओं का शिलान्यास- उद्घाटन…
रांची। झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की वार्षिक आम बैठक (एजीएम) आज यानी 8 सितंबर को जमशेदपुर के होटल वेब इंटरनेशनल में संपन्न हुआ। हो हल्ला के बीच 28 नए सदस्यों के चयन प्रक्रिया को कमिटी ने सही पाया और इसे पास कर दिया गया. हालांकि कुछ सदस्यों ने इसका विरोध किया लेकिन इस एजेंडा को सर्वसम्मति से पास करा लिया गया. खबर अपडेट की जाएगी….
धौनी की सदस्यता किसी भी सूरत में नहीं जाएगी रांची। झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की वार्षिक आम बैठक (एजीएम) आज यानी 8 सितंबर को जमशेदपुर के होटल वेब इंटरनेशनल में होना है। एजीएम में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान व जेएससीए के आजीवन सदस्य महेंद्र सिंह धौनी शामिल नहीं होंगे। मिली जानकारी के अनुसार धौनी विदेश में है। इसलिए वे एजीएम में भाग नहीं लेंगे। वहीं, धौनी की सदस्यता रद्द होने की अटकलों ने मामले को और भी गरमा दिया है। जेएससीए नियमों के अनुसार लगातार 5 एजीएम में अनुपस्थित रहने पर सदस्यता रद्द हो जाती है। एमएस…
रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में राज्यसभा सांसद महुआ माजी की अध्यक्षता में काजी इमारत-ए-शरिया मुफ्ती अनवर कासमी साहब, नाजिम इदारा-ए-शरिया मौलाना कुतुबुद्दीन रिजवी, जमीअत उलेमा-ए-झारखण्ड के महासचिव मौलाना असगर मिसबाही, मजलिस उलेमा-ए- झारखण्ड के महासचिव मुफ़्ती मोहम्मद ताल्हा नदवी ने मुलाक़ात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को अल्पसंख्यकों के सामाजिक विकास से सम्बंधित मुद्दों से अवगत कराया एवं आगामी 16 सितंबर को ईद मिलाद-उन-नबी के जुलुस-ए-उर्स में सम्मिलित होने हेतु सादर आमंत्रित किया। मौके पर हाजी फिरोज, मोहम्मद असलम, अय्यूब राज़ा खान, अनवर आलम, नदीम इक़बाल, अज़हर अहमद खान भी मौजूद रहें।
national news | national latest news | national latest hindi news | national news box bharat
रांची. मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज फेमिना मिस इंडिया झारखंड- 2024 की विजेता रिया नंदिनी ने शिष्टाचार मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि फेमिना मिस इंडिया -2024 में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी। मुख्यमंत्री ने सुश्री रिया को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी एवं आगामी प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए आशीर्वाद दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की बेटियां हर मुकाम पर आगे बढ़े, इसमें राज्य सरकार पूरा सहयोग करेगी। मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वालों में सुश्री रिया नंदिनी के पिता नवल किशोर प्रसाद, माता संगीता, भाई ऋषि राज, शिक्षक वसीम आलम और सामाजिक कार्यकर्ता आशुतोष द्विवेदी मौजूद…