Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Latest»पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत का डिजिटल स्ट्राइक : पाकिस्तान का सोशल मीडिया अकाउंट बैन
    Latest

    पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत का डिजिटल स्ट्राइक : पाकिस्तान का सोशल मीडिया अकाउंट बैन

    News Box BharatBy News Box BharatApril 24, 20253 Mins Read
    international news | international news latest news | international news latest hindi news | international news news box bharat
    Buy Ad Space

    – CCS बैठक के 5 बड़े फैसले

    – आज सर्वदलीय बैठक

    रांची। भारत ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए उसके आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर प्रतिबंध लगा दिया है। इस हमले में 26 लोगों की मौत के बाद भारत ने डिजिटल स्तर पर जवाबी कदम उठाते हुए पाकिस्तान सरकार के एक्स (ट्विटर) अकाउंट को देशभर में बैन कर दिया है, जिसके बाद यह अकाउंट भारत में अब दिखाई नहीं देगा। इससे पहले, बुधवार शाम कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (CCS) की बैठक में पाकिस्तान के विरुद्ध पांच बड़े फैसले लिए गए थे, जिनमें अटारी बॉर्डर बंद करने और सिंधु जल संधि पर सख्त रुख अपनाने जैसे प्रावधान शामिल हैं। भारत ने पाकिस्तान को अलटीमेटम दिया है कि एक हफ्ते में उच्चायोग खाली करें। सुरक्षा बलों की ओर से आतंकवादियों पर दबाव जारी है। बुधवार को उरी क्षेत्र में घुसपैठ की कोशिश कर रहे दो आतंकियों को मार गिराया गया। इसके अगले दिन, गुरुवार को जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले के डुडू बसंतगढ़ इलाके में सेना ने आतंकियों से मुठभेड़ की। सेना ने पहाड़ियों में छिपे आतंकियों का पता लगाने के लिए सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है।

    भारत ने इस बार डिजिटल स्ट्राइक का विकल्प चुना

    CCS बैठक के निर्णयों के बाद पाकिस्तान में सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर आशंका व्यक्त की जा रही थी, लेकिन भारत ने इस बार डिजिटल स्ट्राइक का विकल्प चुना। पहलगाम हमले की जांच में जुटी एनआईए की टीम ने श्रीनगर और पहलगाम में मौजूदा सुरागों का विश्लेषण शुरू किया है। जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ मिलकर एनआईए ने हमले से जुड़े एक चैट को डीकोड करने का प्रयास किया है, जिससे घटना की पृष्ठभूमि का पता लगाया जा सके। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने CCS की बैठक में हिस्सा लेकर पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई के रास्ते तय किए। इसी बीच, गुरुवार को हमले के मास्टरमाइंड बताए जा रहे सैफुल्लाह कसूरी का एक वीडियो सामने आया, जिसमें उसने पहलगाम घटना से अपना कोई संबंध न होने का दावा किया।

    पाकिस्तान के खिलाफ कड़े फैसले लिए

    जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत ने बुधवार को पाकिस्तान के खिलाफ कड़े फैसले लिए हैं। पाकिस्तान के भारत के इन फैसलों में सिंधु जल संधि को स्थगित करने से लेकर वाघा-अटारी सीमा को सभी तरह की आवाजाही के लिए बंद करना शामिल है। इसके साथ ही पाकिस्तानी नागरिकों को जारी किए गए सभी वीजा रद्द करने को कहा गया है। इसके अलावा इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायोग में राजनयिक कर्मचारियों की संख्या में काफी कमी करने का फैसला लिया गया है।

    आज शाम 6 बजे सर्वदलीय बैठक

    पहलगाम हमले पर आज सर्वदलीय बैठकरखी गई है। यह बैठक शाम 5 बजे से होगी। जिसमें विपक्ष के सभी नेताओं को बुलाया गया है। इस बैठक की अध्यक्षता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे।

    Digital Strike Pakistan's social media account banned
    Previous Articleपहलगाम आतंकी हमले में शहीद आईबी अधिकारी मनीष का पार्थिव शरीर रांची पहुंचा | झालदा में अंतिम संस्कार
    Next Article झारखंड में भीषण गर्मी : स्कूल टाइमिंग में बदलाव | 12 बजे के बाद नहीं लगेंगी कक्षाएं

    Explore More

    October 11, 20262 Mins Read

    मां छिन्नमस्तिका मंदिर में शारदीय नवरात्र की शुरुआत, नौ दिनों तक होंगे विशेष धार्मिक अनुष्ठान

    October 11, 20264 Mins Read

    Suzlon Energy: ₹550 करोड़ से 3 नई AI फैक्ट्रियां लगाएगी सुजलॉन, 15 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार

    October 11, 20261 Min Read

    हेमंत सोरेन ने दिवंगत माता रूपी सोरेन की स्मृति में निभाई पारंपरिक रस्में, नम आंखों से किया नमन

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • चांडिल डैम की बदलेगी तस्वीर! CM हेमंत सोरेन ने दिए बड़े निर्देश, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर November 3, 2026
    • झारखंड के दो कुख्यात गैंगस्टरों पर इंटरपोल का शिकंजा, राहुल सिंह और राहुल दुबे के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी November 2, 2026
    • रांची में पुलिस और राहुल दुबे गिरोह के बीच मुठभेड़, गोली लगने से एक अपराधी घायल, 5 गिरफ्तार October 30, 2026
    • अस्पतालों की मनमानी पर लगेगी लगाम? रांची में प्रशासन का सख्त आदेश, 7 दिन में लगानी होगी रेट लिस्ट October 29, 2026
    • झारखंड में विकास योजनाओं की बौछार! 7,890 चापाकल से लेकर 500 बेड के अस्पताल तक मंजूरी October 27, 2026
    • जन सुराज पार्टी के डिजिटल कम्युनिकेशन मैनेजर की मौत, अनगड़ा-मुरी रेलखंड के पास मिला शव October 27, 2026
    • दिव्यांग बच्चों के लिए परिवार-आधारित देखभाल को बढ़ावा, रांची में बनी रणनीति October 27, 2026
    • रांची में चोरों का दुस्साहस: सब-इंस्पेक्टर के बंद मकान में 20 लाख से अधिक की चोरी, CCTV में कैद हुए संदिग्ध October 27, 2026
    • झारखंड के उमराह यात्रियों की वतन वापसी के लिए तेज हुई पहल, इरफान अंसारी ने केंद्र से मांगी मदद October 26, 2026
    • रांची में 28 से 30 अक्टूबर तक बारिश की आशंका, चक्रवात ‘अर्नब’ को लेकर प्रशासन अलर्ट October 26, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.