Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Education»झारखंड में भीषण गर्मी : स्कूल टाइमिंग में बदलाव | 12 बजे के बाद नहीं लगेंगी कक्षाएं
    Education

    झारखंड में भीषण गर्मी : स्कूल टाइमिंग में बदलाव | 12 बजे के बाद नहीं लगेंगी कक्षाएं

    News Box BharatBy News Box BharatApril 24, 20252 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    रांची। राज्य सरकार ने भीषण गर्मी के मद्देनजर स्कूलों के समय में बदलाव का निर्णय लिया है। शिक्षा विभाग के अनुसार, KG से 8th तक की कक्षाएं अब सुबह 7 बजे से 11:30 बजे तक चलेंगी, जबकि नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों के लिए समय सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक निर्धारित किया गया है। यह व्यवस्था 26 अप्रैल से प्रभावी होगी और राज्य के सभी सरकारी, अर्धसरकारी, निजी, अल्पसंख्यक, सहायता प्राप्त व गैर-सहायता प्राप्त स्कूलों पर लागू होगी। संयुक्त सचिव नंदकिशोर लाल द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि यह समयसीमा अगले निर्देश तक जारी रहेगी। इस कदम का कारण राजधानी रांची समेत विभिन्न जिलों में लू के थपेड़ों और तापमान में भीषण वृद्धि को बताया गया है। पहले स्कूलों का समय दोपहर 2 बजे तक होने से बच्चों के बीमार पड़ने की घटनाएं बढ़ी थीं। आपदा प्रबंधन विभाग ने भी दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच धूप में न निकलने की चेतावनी जारी की है। चिकित्सकों ने भी गर्मी से होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं को देखते हुए स्कूली बच्चों के लिए विशेष सावधानी बरतने का सुझाव दिया है।

    रांची में तापमान 42-44 डिग्री

    रांची में वर्तमान में अधिकतम तापमान 42-44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा रहा है, वहीं पलामू, जमशेदपुर, सरायकेला-खरसावां और धनबाद जैसे जिलों में यह 44 डिग्री के आसपास पहुंच गया है। इन्हीं परिस्थितियों में स्वास्थ्य जोखिम को कम करने के लिए स्कूल समय में यह समायोजन किया गया है।

    Change in School Timings School Timing Jharkhand SevereHeat in Jharkhand
    Previous Articleपहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत का डिजिटल स्ट्राइक : पाकिस्तान का सोशल मीडिया अकाउंट बैन
    Next Article रांची पुलिस की नशा विरोधी बड़ी मुहिम : डेढ़ साल में 300+ गिरफ्तार | 32 करोड़ के मादक पदार्थ जब्त

    Explore More

    October 11, 20262 Mins Read

    मां छिन्नमस्तिका मंदिर में शारदीय नवरात्र की शुरुआत, नौ दिनों तक होंगे विशेष धार्मिक अनुष्ठान

    October 11, 20264 Mins Read

    Suzlon Energy: ₹550 करोड़ से 3 नई AI फैक्ट्रियां लगाएगी सुजलॉन, 15 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार

    October 11, 20261 Min Read

    हेमंत सोरेन ने दिवंगत माता रूपी सोरेन की स्मृति में निभाई पारंपरिक रस्में, नम आंखों से किया नमन

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • चांडिल डैम की बदलेगी तस्वीर! CM हेमंत सोरेन ने दिए बड़े निर्देश, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर November 3, 2026
    • झारखंड के दो कुख्यात गैंगस्टरों पर इंटरपोल का शिकंजा, राहुल सिंह और राहुल दुबे के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी November 2, 2026
    • रांची में पुलिस और राहुल दुबे गिरोह के बीच मुठभेड़, गोली लगने से एक अपराधी घायल, 5 गिरफ्तार October 30, 2026
    • अस्पतालों की मनमानी पर लगेगी लगाम? रांची में प्रशासन का सख्त आदेश, 7 दिन में लगानी होगी रेट लिस्ट October 29, 2026
    • झारखंड में विकास योजनाओं की बौछार! 7,890 चापाकल से लेकर 500 बेड के अस्पताल तक मंजूरी October 27, 2026
    • जन सुराज पार्टी के डिजिटल कम्युनिकेशन मैनेजर की मौत, अनगड़ा-मुरी रेलखंड के पास मिला शव October 27, 2026
    • दिव्यांग बच्चों के लिए परिवार-आधारित देखभाल को बढ़ावा, रांची में बनी रणनीति October 27, 2026
    • रांची में चोरों का दुस्साहस: सब-इंस्पेक्टर के बंद मकान में 20 लाख से अधिक की चोरी, CCTV में कैद हुए संदिग्ध October 27, 2026
    • झारखंड के उमराह यात्रियों की वतन वापसी के लिए तेज हुई पहल, इरफान अंसारी ने केंद्र से मांगी मदद October 26, 2026
    • रांची में 28 से 30 अक्टूबर तक बारिश की आशंका, चक्रवात ‘अर्नब’ को लेकर प्रशासन अलर्ट October 26, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.