रांची। रांची नगर निगम के सफाई कर्मचारियों का हड़ताल खत्म हो गया है। रांची नगर निगम सफाई मजदूर संघ के बैनर तले सभी सफाईकर्मी नागाबाबा खटाल स्थित वेजिटेबल मार्केट में जुटे। यहां निगम के आला अधिकारियों के साथ वार्ता शुरू हुई। कई मांगों पर सहमति बनने के बाद हड़ताल खत्म किया गया। बता दें कि रांची नगर निगम के सफाई कर्मचारी सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए थे। यहां सफाई कर्मियों के साथ ड्राइवर और सुपरवाइजर भी धरना पर बैठे थे। सफाई कर्मियों के नहीं आने से लोगों ने घरों में जमा कचरे को सड़कों पर ही जहां-तहां फेंक दिया…
Author: News Box Bharat
रांची. झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां रेस हो चुकी हैं. कांग्रेस ने भी अपनी तैयारी शुरू कर दी है. राष्ट्रीय नेतृत्व हर पहलू पर नजर बनाई हुई है. इसी कड़ी में वार रूम चेयरमैन की नियुक्ति की गई है. पार्टी ने भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव संतोष कोलकुंडा को विधानसभा चुनाव के लिए वार रूम का चेयरमैन नियुक्त किया है. कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने उनकी नियुक्ति की है. संतोष कोलकुंडा मूल रूप से तेलंगाना के रहने वाले हैं. वो काफी तेज-तर्रार नेता माने जाते हैं. भारत जोड़ो यात्रा के दौरान संतोष…
रांची। रांची नगर निगम के सफाईकर्मी अपने मांगों को लेकर सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए। रांची नगर निगम सफाई मजदूर संघ के बैनर तले सभी सफाईकर्मी नागाबाबा खटाल स्थित वेजिटेबल मार्केट में जुटे। यहां सफाई कर्मियों के साथ ड्राइवर और सुपरवाइजर भी धरना पर बैठे। सफाई कर्मियों के नहीं आने से लोगों ने घरों में जमा कचरे को सड़कों पर ही जहां-तहां फेंक दिया। इधर हड़ताल पर गए कर्मियों से प्रशासक संदीप सिंह की वार्ता बेनतीजा रही। मंगलवार को भी हड़ताल नहीं समाप्त हुई, तो लोग मजबूरी में ही सही डस्टबिन में जमा इस कचरे को सड़क किनारे…
रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आदेश के बाद उत्पाद सिपाही की बहाली 3, 4 व 5 सितंबर के लिए स्थगित कर दी गई है। सीएम ने कहा कि उत्पाद सिपाही की नियुक्ति प्रक्रिया में दौड़ के क्रम में प्रतिभागियों की असामयिक मृत्यु दुःखद और मर्माहत करने वाली है। पूर्ववर्ती सरकार द्वारा बनाए गऐ नियमावली की अविलंब समीक्षा का निर्देश देते हुए हमने इस ढंग की भविष्य की सभी बहालियों के लिए नियमावली में बदलाव करने का निर्देश दिया है। साथ ही इस प्रक्रिया में दुर्भाग्यवश पीड़ित और शोकाकुल परिवार को सरकार की तरफ से तत्काल राहत पहुंचाने के…
रांची। कोलकाता रेप और मर्डर केस में सीबीआई (CBI) ने 15 दिनों की पूछताछ के बाद आरजी कर मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल डॉ संदीप घोष को गिरफ्तार कर लिया है। संदीप घोष की गिरफ्तारी भ्रष्टाचार के आरोप में की गई है। घोष को पूछताछ के लिए सीजीओ कॉम्प्लेक्स से कोलकाता के निजाम पैलेस स्थित सीबीआई कार्यालय लाया गया है। सीबीआई की एंटी करप्शन यूनिट संदीप घोष के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच कर रही है। एंटी करप्शन यूनिट यूनिट ने आरजी कर अस्पताल में वित्तीय अनियमितताओं में कथित संलिप्तता के आरोप में घोष को गिरफ्तार किया है। सीबीआई…
केंद्र सरकार के कामकाज को देश देख रहा है और जवाब भी दे रहा है रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज अजमेर पहुंचे और विश्व प्रसिद्ध ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह में जियारत कर श्रद्धा के फूल और चादरपोशी की। सोमवार को सीएम हेमंत सोरेन अपनी पत्नी कल्पना सोरेन, बच्चे और रिश्तेदारों के साथ ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह में हाजिरी लगाएं। इससे पहले सोरेन सर्किट हाउस में गए, जहां दोपहर का भोजन करने और कुछ देर विश्राम के बाद वे विश्व विख्यात सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह के लिए रवाना हुए। जहां उन्होंने मखमली…
रांची। झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता एक्शन में है। डीजीपी ने राज्य के सभी जिले के एसएसपी व एसपी को थाना व पुलिस के व्यवहार को लेकर कई दिशा निर्देश दिए हैं। डीजीपी ने कहा है कि थानों में विभिन्न प्रकार के बहाने बनाकर ससमय FIR न दर्ज करने वाले थाना प्रभारियों व आम जनता से दुर्व्यवहार/बदतमीजी करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी अनुशासनिक कार्रवाई करें। साथ ही उन्होंने कहा कि राज्य के अनेक जिलों में थाना प्रभारी व थाना के अन्य कर्मी खासकर मुंशी के द्वारा आम जनता से अच्छा व्यवहार नहीं किया जाता है। जनता की शिकायतों पर…
विधानसभा चुनाव में झामुमो बड़े भाई की भूमिका में रहेगा : विनोद पांडे रांची। सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने आरोप लगाया कि आयातित नेताओं के सहारे भाजपा चुनावी जंग जीतना चाहती है। झामुमो महासचिव सह प्रवक्ता विनोद पांडेय ने कहा कि भाजपा के सारे नेता मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की लोकप्रियता को देखकर बेचैन हो गए हैं। यही झामुमो की असली ताकत भी है। भाजपा में आयातित नेताओं की भरमार है। असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा का नाम लिए बगैर उन्होंने कहा कि बाहर से आकर जो नेता यहां लंबी-चौड़ी बातें कर रहे हैं, वे भी भाजपा में आयातित…
रांची। झारखंड में बांग्लादेशी घुसपैठ का मुद्दा चरम पर है। भाजपा इस मुद्दे को जोर शोर से उठा रही है। वहीं, सत्ता पक्ष का कहना है कि घुसपैठ रोकने का काम केंद्र सरकार की एजेंसियों के पास है। इसी राजनीति के बीच पुलिस ने रांची के खलारी रेलवे स्टेशन से एक बांग्लादेशी को गिरफ्तार किया है। उसके पास भारत में प्रवेश से जुड़ा कोई भी वैध कागजात नहीं है। गिरफ्तार शख्स का नाम साबीर अली है। खलारी थाना के इंस्पेक्टर विजय कुमार सिंह ने खुद प्राथमिकी दर्ज कराते हुए लिखा है कि 31 अगस्त को सुबह करीब 5:30 बजे उन्हें…
सरकारी तंत्र मूक दर्शक बना देख रहा है रांची। विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने हरियाणा में हुई मॉब लिंचिंग और महाराष्ट्र में ट्रेन के अंदर बुजुर्ग व्यक्ति की पिटाई को लेकर बीजेपी पर हमला बोला है। राहुल गांधी ने कहा कि बीजेपी शासित राज्यों में अल्पसंख्यकों खासकर मुसलमानों पर लगातार हमले किए जा रहे हैं। सोशल मीडिया X पर राहुल गांधी ने रविवार को बीजेपी की आलोचना करते हुए पूरे भारत में भय और घृणा का माहौल बनाने का आरोप लगाया है। राहुल गांधी की यह टिप्पणी हाल ही में महाराष्ट्र की एक ट्रेन में सह-यात्रियों बुजुर्ग को पीटे…