Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Health»प्रशासनिक लापरवाही के आरोप में रिम्स निदेशक डॉ. राजकुमार बर्खास्त
    Health

    प्रशासनिक लापरवाही के आरोप में रिम्स निदेशक डॉ. राजकुमार बर्खास्त

    News Box BharatBy News Box BharatApril 18, 20252 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    रांची। झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री एवं रिम्स शासी परिषद के अध्यक्ष डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को रिम्स निदेशक डॉ. राजकुमार को तत्काल प्रभाव से पद से हटाने का आदेश जारी किया। इस निर्णय का कारण डॉ. राजकुमार पर प्रशासनिक अक्षमता और निर्देशों की अनदेखी के आरोप बताए गए हैं। आदेश पत्र के अनुसार, डॉ. राजकुमार ने निदेशक पद पर रहते हुए मंत्रिपरिषद, शासी परिषद और स्वास्थ्य विभाग के निर्देशों का पालन नहीं किया। साथ ही, रिम्स अधिनियम, 2002 के तहत निर्धारित लक्ष्यों को पूरा करने में उनका प्रदर्शन संतोषजनक नहीं पाया गया। इस आधार पर रिम्स नियमावली-2002 के नियम 9(vi) के तहत उन्हें तीन महीने का वेतन और भत्ता देते हुए पद से हटाया गया है। इस निर्णय को मुख्यमंत्री की मंजूरी प्राप्त होने की भी बात कही गई है। इस निर्णय के बाद अब रिम्स निदेशक पद के लिए नए अधिकारी की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू होने की संभावना है।

    नियुक्ति और प्रतिक्रिया

    डॉ. राजकुमार को 31 जनवरी 2024 को राज्य सरकार के अनुमोदन के बाद रिम्स निदेशक पद पर तीन वर्षों के लिए नियुक्त किया गया था। पदमुक्त होने के बाद डॉ. राजकुमार ने बताया कि उन्हें हटाने संबंधी पत्र मिला है, लेकिन अभी तक इसके कारणों की कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिली है। उन्होंने कहा, मैं वर्तमान में दिल्ली में हूं। यह आदेश क्यों जारी हुआ, इस पर मैं अभी कुछ नहीं कह सकता।

    मंत्री ने जताई नाराजगी

    स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने बताया कि शासी परिषद की हालिया बैठक में रिम्स के कामकाज की समीक्षा की गई, जिसमें प्रशासनिक लापरवाही और कार्यों की धीमी गति सामने आई। उन्होंने कहा, निदेशक ने न केवल निर्देशों की अनदेखी की, बल्कि जवाबदेही से भी बचते रहे। यही उनके हटाने का मुख्य आधार है। मंत्री के अनुसार, रिम्स में व्याप्त अराजकता और अधिकारियों की निष्क्रियता से संस्थान के विकास पर गंभीर असर पड़ा है।

    Dr Irfan Anasari Dr Rajkumar Jharkhand Cm Hemant Soren rims
    Previous Articleआय | जाति और आवासीय प्रमाण पत्र के लिए लोगों को परेशानी नहीं हो : हेमंत सोरेन
    Next Article एयर शो : आज व कल आर्मी ग्राउंड के आस-पास के क्षेत्र में सभी प्रकार की मांस-मछली की दुकानों पर प्रतिबंध

    Explore More

    September 9, 20264 Mins Read

    बंटवारा 1947’ के फ्लॉप होने पर प्रीति जिंटा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘1000% देती हूं, बाकी भगवान पर छोड़ देती हूं’

    September 9, 20265 Mins Read

    मैं अक्षय खन्ना की जगह नहीं आया…’, Drishyam 3 में रिप्लेसमेंट वाली बात पर बोले Jaideep Ahlawat

    September 9, 20263 Mins Read

    अगस्त में Maruti Suzuki की बिक्री में WagonR सबसे आगे, 20,180 यूनिट बिकीं

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • बंटवारा 1947’ के फ्लॉप होने पर प्रीति जिंटा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘1000% देती हूं, बाकी भगवान पर छोड़ देती हूं’ September 9, 2026
    • मैं अक्षय खन्ना की जगह नहीं आया…’, Drishyam 3 में रिप्लेसमेंट वाली बात पर बोले Jaideep Ahlawat September 9, 2026
    • अगस्त में Maruti Suzuki की बिक्री में WagonR सबसे आगे, 20,180 यूनिट बिकीं September 9, 2026
    • पूर्व दिल्ली मुख्य सचिव राकेश मेहता नोएडा स्थित आवास पर मृत मिले, 2010 कॉमनवेल्थ गेम्स की तैयारियों में निभाई थी अहम भूमिका September 9, 2026
    • AI पोस्ट पर CJP के तीन नेताओं पर ₹2 करोड़ की मानहानि का केस, Gaurav Bhatia बोले- अब कोर्ट में होगा सच का फैसला September 9, 2026
    • ओडिशा के जंगल में मिले 5 नन्हे ऑरंगुटान, मचा हड़कंप; 4 हजार किमी दूर कैसे पहुंचे, तस्करी का शक September 9, 2026
    • अमिताभ बच्चन छोड़ेंगे KBC? भावुक पोस्ट से मची हलचल, बोले- ‘कुछ कहानियां इतनी गंभीर…’ September 9, 2026
    • CJP प्रदर्शन में शामिल छात्र को ₹5 लाख का नोटिस, CJI सूर्यकांत ने नोएडा के मजिस्ट्रेट को फटकारा September 9, 2026
    • सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: भिवाड़ी से पकड़ा गया मालिक हरिराम बंसल, हादसे में 8 लोगों की मौत September 7, 2026
    • अरिजीत सिंह को हराकर बने थे स्टार, फिर 20 साल तक रहे गुमनाम, अब Bigg Boss 20 में काजी तौकीर की वापसी September 7, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.