Author: News Box Bharat

स्वास्थ्य मंत्री ने की बड़ी घोषणाएं रांची। झारखंड के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल रिम्स में मरीजों को अब शाम 6 बजे तक ओपीडी सुविधा उपलब्ध होगी। यह निर्णय संस्थान की 59वीं शासी परिषद की बैठक में लिया गया। स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने बताया कि रिम्स केवल एक मेडिकल कॉलेज नहीं, बल्कि राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था की “लाइफलाइन” है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में रिम्स की सेवाएं और बेहतर होंगी। बैठक में एक बड़ा फैसला अस्पताल में तैनात चौकीदारों और गार्डों को लेकर लिया गया। जल्द ही रिम्स के 380 गार्डों में से आधे (190) को हटाकर उनकी…

Read More

रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) का 13वां केंद्रीय महाधिवेशन सोमवार को राजधानी रांची के खेलगांव स्थित टाना भगत इंडोर स्टेडियम में शुरू हुआ। इस दो दिवसीय सम्मेलन में 8 से अधिक राज्यों के 3,500 प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने राज्य के विकास, आरक्षण और स्थानीय हितों से जुड़े मुद्दों पर अपने एजेंडे को रेखांकित किया। महाधिवेशन में पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन और उपाध्यक्ष रूपी सोरेन (मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां) स्वास्थ्य समस्याओं के बावजूद पहुंचे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन स्वयं उन्हें मोरहाबादी स्थित उनके आवास से लेकर स्टेडियम तक आए। इसके अलावा, सांसद सरफराज…

Read More

रांची। संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती पर डोरंडा, स्थित उनकी प्रतिमा पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए । इससे पहले झारखंड कांग्रेस की ओर से डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर अंबेडकर चौक से देशरत्न डॉ राजेन्द्र प्रसाद चौक तक मानव श्रृंखला बनाई गई। इस कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के राजू और केंद्रीय सचिव एस बेला प्रसाद के अलावा झारखंड कांग्रेस के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश भी मौजूद रहे। साथ की मंत्री नेहा शिल्पी तिर्की, विधायक निशाल आलम, बंधु तिर्की, राजेश ठाकुर, विनय सिन्हा दिपू, आलोक दुबे, रविंद्र सिंह,…

Read More

रांची। बेल्जियम की अधिकारियों ने पंजाब नेशनल बैंक (PNB) लोन घोटाले के प्रमुख आरोपी और भगोड़े मेहुल चोकसी को शनिवार, 12 अप्रैल 2025 को गिरफ्तार कर लिया है। भारतीय एजेंसियों द्वारा उसके स्थान का पता लगाने के बाद यह कार्रवाई की गई। चोकसी पर भारत में 13,500 करोड़ रुपये के बैंक धोखाधड़ी के मामले में आरोप हैं। PNB घोटाला भारत का दूसरा सबसे बड़ा बैंक धोखाधड़ी मामला है। चोकसी ने घोटाला सामने आने से पहले ही एंटीगुआ की नागरिकता हासिल कर ली थी। केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) और प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने उसकी संपत्तियों को जब्त करने सहित कड़ी कार्रवाई…

Read More

रांची. हज़ारीबाग जिले के बरकट्ठा में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हुई है. घंगरी NH-2 के पास कलश यात्रा के दौरान यह घटना घटी. उपद्रवियों ने इस दौरान कुछ बाइक और घरों में आग लगा दी. घटना की जानकारी मिलने के बाद भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया. घंगरी गांव पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है. पुलिस ने हालात को पूरी तरह से नियंत्रण में कर लिया है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार घंगरी मस्जिद के पास कलश यात्रा में पथराव की घटना घटी. इसके बाद अफरा तफरी का माहौल बन गया. कलश…

Read More

रांची। रांची के एनआईए (राष्ट्रीय जांच एजेंसी) कोर्ट में मिले एक गुमनाम धमकीपूर्ण पत्र ने प्रशासन और पुलिस को सतर्क कर दिया है। पत्र में न केवल एनआईए के विशेष जज को एक महीने के भीतर हमले की धमकी दी गई है, बल्कि जेल ब्रेक की योजना का भी खुलासा किया गया है। इस संबंध में रांची के कोतवाली थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। यह घटना उस समय सामने आई है, जब देश के कई हिस्सों में आतंकवाद और नक्सलवाद से जुड़े मामलों में एनआईए सक्रिय भूमिका निभा रही है। पुलिस का मानना है कि यह पत्र किसी…

Read More

स्कूल भवन या परिसर का व्यवसायिक उपयोग न करें रांची. उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी, रांची मंजूनाथ भजंत्री के निर्देशानुसार आज उप विकास आयुक्त, रांची दिनेश यादव की अध्यक्षता में गैर सहायता मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों के प्राचार्यों/प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में झारखण्ड गजट के आलोक में प्रत्येक विद्यालय में शुल्क समिति एवं अभिभावक शिक्षक संघ (पीटीए) के गठन के संबंध में सभी को पीपीटी के माध्यम से आवश्यक जानकारी प्रदान की गयी। साथ ही झारखण्ड शिक्षा न्यायाधिकरण (संशोधन) अधिनियम 2017 के अंतर्गत प्रावधानों की भी जानकारी दी गयी। नियमाकुल ही शुल्क बढ़ा सकते हैं उप विकास आयुक्त,…

Read More

रांची। भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार झारखंड दौरे पर हैं। आज वे सबसे पहले रजरप्पा स्थित मां छिन्नमस्तिका मंदिर में पूजा-अर्चना की और हवन किया। इसके बाद, सीसीएल गेस्ट हाउस में आयोजित ‘एक्सपीरियंस शेयरिंग कार्यक्रम’ में 2024 के लोकसभा व विधानसभा चुनावों में शामिल रहे वॉलंटियर्स से संवाद किया। वॉलंटियर्स ने अपने अनुभव साझा किए, जिन पर आयुक्त ने गंभीर चर्चा करते हुए उनकी सराहना की। इस मौके पर झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रवि कुमार, एडिशनल सीईओ नेहा, रामगढ़ के उपायुक्त चंदन कुमार और पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान…

Read More

रांची। शनिवार को गढ़वा जिला मुख्यालय में केंद्र सरकार के वक्फ संशोधन बिल के खिलाफ अल्पसंख्यक अधिकार मंच के नेतृत्व में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुआ। मुस्लिम समुदाय के हजारों लोगों ने सड़कों पर उतरकर शांतिपूर्ण जुलूस निकाला और केंद्र सरकार की नीतियों के प्रति नाराजगी जताई। इस दौरान पूर्व मंत्री मिथलेश ठाकुर भी प्रदर्शनकारियों के साथ मौजूद रहे। यह प्रदर्शन अल्पसंख्यक समुदायों में बढ़ते रोष को दर्शाता है, जो सरकारी नीतियों को अपने हितों के विरुद्ध मान रहे हैं। आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर राजनीतिक बहस तेज होने की संभावना है। ऐतिहासिक अधिकारों पर हमला बताया…

Read More

रांची. हजारीबाग जिले में भारी बारिश के दौरान वज्रपात की घटना में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. इनमें से एक व्यक्ति की मौत चुराचू प्रखंड में हुई, जबकि पदमा प्रखंड के पदमा गाँव में तीन लोग वज्रपात की चपेट में आकर मारे गए. पदमा की घटना में मृतकों के परिजन सुधीर कुमार ने बताया कि परिवार ने हाल ही में एक चार पहिया वाहन खरीदा था। परिवार के सदस्य भद्रकाली मंदिर में पूजा-अर्चना करने गए थे और शुक्रवार को रजरप्पा स्थित छिन्नमस्तिका मंदिर जाने की तैयारी कर रहे थे. इसी क्रम में वे बलि के लिए बकरा खरीदने…

Read More