Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Latest»JMM का महाधिवेशन शुरू : सरना कोड | वक्फ बोर्ड और जाति जनगणना का जिक्र
    Latest

    JMM का महाधिवेशन शुरू : सरना कोड | वक्फ बोर्ड और जाति जनगणना का जिक्र

    News Box BharatBy News Box BharatApril 14, 20253 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) का 13वां केंद्रीय महाधिवेशन सोमवार को राजधानी रांची के खेलगांव स्थित टाना भगत इंडोर स्टेडियम में शुरू हुआ। इस दो दिवसीय सम्मेलन में 8 से अधिक राज्यों के 3,500 प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने राज्य के विकास, आरक्षण और स्थानीय हितों से जुड़े मुद्दों पर अपने एजेंडे को रेखांकित किया। महाधिवेशन में पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन और उपाध्यक्ष रूपी सोरेन (मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां) स्वास्थ्य समस्याओं के बावजूद पहुंचे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन स्वयं उन्हें मोरहाबादी स्थित उनके आवास से लेकर स्टेडियम तक आए। इसके अलावा, सांसद सरफराज अहमद, महुवा माझी, गांडेय विधायक कल्पना सोरेन, मंत्री हफीजुल हसन, चमरा लिंडा और पार्टी के अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

    राजनीतिक प्रस्ताव

    पार्टी के वरिष्ठ विधायक व पूर्व उपमुख्यमंत्री स्टीफन मरांडी ने महाधिवेशन में राजनीतिक प्रस्ताव पेश किया, जिसमें निम्न मांगें शामिल हैं:

    1. ओबीसी को 27% आरक्षण और निजी क्षेत्र में स्थानीय युवाओं के लिए 75% आरक्षण।
    2. 1932 खतियानी आधारित स्थानीय नीति को लागू करना और परिसीमन का विरोध।
    3. सरना धर्म कोड को संसद द्वारा मान्यता दिलाना।
    4. देशभर में जातिगत जनगणना कराने की मुहिम।
    5. वक्फ एक्ट में संशोधन के विरोध की पुष्टि।

    आगे का रास्ता

    महाधिवेशन के दूसरे दिन पार्टी संगठनात्मक ढांचे और भविष्य की रणनीति पर चर्चा होगी। इस आयोजन को झामुमो की ‘स्थानीय अस्मिता’ और ‘सामाजिक न्याय’ के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमुख मंच माना जा रहा है।

    सबसे बड़ी पार्टी को हराया

    सीएम ने अपने संबोधन में कहा कि आज राज्य की जनता के आशीर्वाद और झामुमो के जुझारु सिपाहियों की मेहनत की बदौलत हमने – अपने आप को विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बोलने वाले दल – को हराने का काम किया है। राज्य में सबसे बड़ी पार्टी बनने का आशीर्वाद हमें मिला है। यहां यह आप सभी साथी भी महसूस कर रहे होंगे कि आज हमारे महाधिवेशन में पूर्व से बेहतर भव्यता है, इसी प्रकार हमें राज्य के लोगों के लिए भी दिन-रात काम कर उनके जीवन स्तर में सुधार लाना है। झारखण्ड के हक-अधिकार के लिए हुए आंदोलन से उपजी पार्टी है झारखण्ड मुक्ति मोर्चा। झारखण्ड और झारखण्डवासियों को आगे ले जाने का काम भी हमें ही करना है।

    गुरुजी के नेतृत्व में अलग राज्य की लड़ाई लड़ी गई

    हेमंत सोरेन ने कहा- झारखण्ड मुक्ति मोर्चा ने हमेशा गरीब, शोषित और वंचित वर्ग के लोगों का प्रतिनिधित्व किया है। आदरणीय गुरुजी के नेतृत्व में अलग राज्य की लड़ाई लड़ी गई, हमें अलग राज्य भी मिला। राज्य के लोगों ने सोचा कि अब हमारा सर्वांगीण विकास होगा लेकिन राज्य का विकास चुनी ही सरकार द्वारा ही संभव हो सकता है। और यह दुर्भाग्य था कि राज्य बनने के बाद राज्य की बागडोर जिनके हाथों में थी उन्हें यहां के आदिवासियों-मूलवासियों, झारखण्डवासियों से कोई मतलब नहीं था। 2019 में तब राज्य की जनता के आशीर्वाद से हमें नेतृत्व करने का अवसर मिला, उसमें भी विपक्ष ने कई बार राजनीति का स्तर नीचे गिराते हुए, झारखण्ड को पीछे ले जाने की कोशिश की, लेकिन सफल न हो सके।

    hemant soren jmm shibu soren
    Previous Articleडॉ भीमराव अंबेडकर जयंती : हेमंत सोरेन ने माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए | कांग्रेस ने बनाई मानव श्रृखंला
    Next Article राज्य की लाइफलाइन रिम्स : अब शाम 6 बजे तक मिलेगी ओपीडी सेवा

    Explore More

    June 24, 20261 Min Read

    पुणे मर्डर केस: शादी की तैयारियों के बीच मंगेतर की हत्या, लोहागढ़ फोर्ट बना मौत का गवाह

    June 24, 20262 Mins Read

    पंजाब में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 6 महीने में 467 किलो हेरोइन जब्त, 55 तस्कर गिरफ्तार

    June 24, 20263 Mins Read

    क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास!

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • पुणे मर्डर केस: शादी की तैयारियों के बीच मंगेतर की हत्या, लोहागढ़ फोर्ट बना मौत का गवाह June 24, 2026
    • 81 दिनों में 10 लाख AC बेचकर Voltas ने बनाया रिकॉर्ड, शेयरों में 5% की जोरदार उछाल June 24, 2026
    • पंजाब में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 6 महीने में 467 किलो हेरोइन जब्त, 55 तस्कर गिरफ्तार June 24, 2026
    • क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास! June 24, 2026
    • नीता अंबानी ने एंटीक मॉव स्वदेश चिकनकारी साड़ी पहनकर भारतीय हस्तशिल्प को सम्मान दिया।1 साल में बनी नीता अंबानी की खास साड़ी June 23, 2026
    • आदिवासी अधिकारों की आवाज रहे शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण June 23, 2026
    • कुणाल शाह की प्रेरक सफलता की कहानी, डिलीवरी बॉय से WhatsApp ग्लोबल हेड तक का सफर June 23, 2026
    • Lucknow Aliganj Fire Victims: ये सिर्फ नाम नहीं, देश के भविष्य थे… लखनऊ अग्निकांड में जान गंवाने वाले 15 युवाओं की तस्वीरें आईं सामने June 23, 2026
    • उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका, शिवसेना (यूबीटी) के 6 सांसद शिंदे गुट में शामिल June 23, 2026
    • घुटना और कूल्हा प्रत्यारोपण के बाद मरीजों ने रैंप वॉक कर पेश की प्रेरक कहानी, रांची में आयोजित हुआ खास कार्यक्रम। June 21, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.