Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Latest»ईवीएम पर अमेरिकी सवालों को किया खारिज : CEC ने कहा- न ब्लूटूथ | न इंटरनेट… मशीनें पूरी तरह सुरक्षित
    Latest

    ईवीएम पर अमेरिकी सवालों को किया खारिज : CEC ने कहा- न ब्लूटूथ | न इंटरनेट… मशीनें पूरी तरह सुरक्षित

    News Box BharatBy News Box BharatApril 12, 20252 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    रांची। भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार झारखंड दौरे पर हैं। आज वे सबसे पहले रजरप्पा स्थित मां छिन्नमस्तिका मंदिर में पूजा-अर्चना की और हवन किया। इसके बाद, सीसीएल गेस्ट हाउस में आयोजित ‘एक्सपीरियंस शेयरिंग कार्यक्रम’ में 2024 के लोकसभा व विधानसभा चुनावों में शामिल रहे वॉलंटियर्स से संवाद किया। वॉलंटियर्स ने अपने अनुभव साझा किए, जिन पर आयुक्त ने गंभीर चर्चा करते हुए उनकी सराहना की। इस मौके पर झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रवि कुमार, एडिशनल सीईओ नेहा, रामगढ़ के उपायुक्त चंदन कुमार और पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

    प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ज्ञानेश कुमार ने कहा, ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) की सुरक्षा को लेकर दृढ़ता से बयान दिया है कि भारत में इस्तेमाल होने वाली ईवीएम पूरी तरह सुरक्षित और हैक-प्रूफ हैं। यह बयान अमेरिकी खुफिया विभाग की पूर्व निदेशक तुलसी गबार्ड और कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला द्वारा उठाए गए सवालों के बाद आया है। इसी कड़ी में, झारखंड दौरे पर मौजूद मुख्य चुनाव आयुक्त ने शनिवार को रामगढ़ जिले में कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि झारखंड की देवभूमि पर लोकतांत्रिक उत्साह देखकर गर्व होता है। वॉलंटियर्स के साथ बातचीत से पता चलता है कि यहां लोकतंत्र की नींव मजबूत है। उन्होंने नागरिकों से 18 वर्ष की आयु पूरी होते ही मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने का आग्रह भी किया। साथ ही, उन्होंने बताया कि झारखंड में निर्वाचन से जुड़ी कोई लंबित अपील नहीं है, और आयोग की प्राथमिकता है कि “हर मतदाता को सही सूचना और सुरक्षित मतदान का अधिकार मिले।”

    ईवीएम पर जोरदार बचाव

    ईवीएम की विश्वसनीयता पर जोर देते हुए कुमार ने कहा कि भारतीय ईवीएम इंटरनेट, ब्लूटूथ या इंफ्रारेड से कनेक्ट नहीं होतीं, इसलिए इन्हें हैक करना असंभव है। उन्होंने वीवीपैट सिस्टम का उल्लेख करते हुए बताया, “अब तक 5 करोड़ से अधिक वीवीपैट स्लिप्स की जांच में ईवीएम और स्लिप्स के बीच कोई अंतर नहीं मिला।” उन्होंने दोहराया कि भारत निर्वाचन आयोग लोकतांत्रिक प्रक्रिया को पारदर्शी और सुरक्षित बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

    सुरक्षा के कड़े इंतजाम

    मुख्य चुनाव आयुक्त के रामगढ़ दौरे के दौरान चुट्टूपालु घाटी से लेकर रजरप्पा मंदिर तक भारी सुरक्षा तैनात की गई थी। कार्यक्रमों के बाद आयुक्त रामगढ़ के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पतरातू के लिए रवाना हुए। इस दौरान उनके कार्यक्रमों और बयानों ने चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता और जनभागीदारी को लेकर आयोग के दृष्टिकोण को रेखांकित किया। रविवार को दशम फॉल क्षेत्र का दौरा करेंगे।

    Chief Election Commissioner election commission of india Gyanesh Kumar
    Previous Articleवक्फ संशोधन बिल के खिलाफ प्रदर्शन : पूर्व मंत्री मिथलेश ने कहा- आंदोलन और बढ़ेगा | बिल वापस लो
    Next Article स्कूल में फीस कमेटी और अभिभावक शिक्षक संघ के गठन का निर्देश

    Explore More

    September 9, 20264 Mins Read

    बंटवारा 1947’ के फ्लॉप होने पर प्रीति जिंटा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘1000% देती हूं, बाकी भगवान पर छोड़ देती हूं’

    September 9, 20265 Mins Read

    मैं अक्षय खन्ना की जगह नहीं आया…’, Drishyam 3 में रिप्लेसमेंट वाली बात पर बोले Jaideep Ahlawat

    September 9, 20263 Mins Read

    अगस्त में Maruti Suzuki की बिक्री में WagonR सबसे आगे, 20,180 यूनिट बिकीं

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • टंकी तोड़ते ही भरभराकर गिरा पूरा ढांचा, रांची में 2 मजदूरों की दर्दनाक मौत September 10, 2026
    • बंटवारा 1947’ के फ्लॉप होने पर प्रीति जिंटा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘1000% देती हूं, बाकी भगवान पर छोड़ देती हूं’ September 9, 2026
    • मैं अक्षय खन्ना की जगह नहीं आया…’, Drishyam 3 में रिप्लेसमेंट वाली बात पर बोले Jaideep Ahlawat September 9, 2026
    • अगस्त में Maruti Suzuki की बिक्री में WagonR सबसे आगे, 20,180 यूनिट बिकीं September 9, 2026
    • पूर्व दिल्ली मुख्य सचिव राकेश मेहता नोएडा स्थित आवास पर मृत मिले, 2010 कॉमनवेल्थ गेम्स की तैयारियों में निभाई थी अहम भूमिका September 9, 2026
    • AI पोस्ट पर CJP के तीन नेताओं पर ₹2 करोड़ की मानहानि का केस, Gaurav Bhatia बोले- अब कोर्ट में होगा सच का फैसला September 9, 2026
    • ओडिशा के जंगल में मिले 5 नन्हे ऑरंगुटान, मचा हड़कंप; 4 हजार किमी दूर कैसे पहुंचे, तस्करी का शक September 9, 2026
    • अमिताभ बच्चन छोड़ेंगे KBC? भावुक पोस्ट से मची हलचल, बोले- ‘कुछ कहानियां इतनी गंभीर…’ September 9, 2026
    • CJP प्रदर्शन में शामिल छात्र को ₹5 लाख का नोटिस, CJI सूर्यकांत ने नोएडा के मजिस्ट्रेट को फटकारा September 9, 2026
    • सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: भिवाड़ी से पकड़ा गया मालिक हरिराम बंसल, हादसे में 8 लोगों की मौत September 7, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.