Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Education»स्कूल में फीस कमेटी और अभिभावक शिक्षक संघ के गठन का निर्देश
    Education

    स्कूल में फीस कमेटी और अभिभावक शिक्षक संघ के गठन का निर्देश

    News Box BharatBy News Box BharatApril 12, 20252 Mins Read
    Buy Ad Space

    स्कूल भवन या परिसर का व्यवसायिक उपयोग न करें

    रांची. उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी, रांची मंजूनाथ भजंत्री के निर्देशानुसार आज उप विकास आयुक्त, रांची दिनेश यादव की अध्यक्षता में गैर सहायता मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों के प्राचार्यों/प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में झारखण्ड गजट के आलोक में प्रत्येक विद्यालय में शुल्क समिति एवं अभिभावक शिक्षक संघ (पीटीए) के गठन के संबंध में सभी को पीपीटी के माध्यम से आवश्यक जानकारी प्रदान की गयी। साथ ही झारखण्ड शिक्षा न्यायाधिकरण (संशोधन) अधिनियम 2017 के अंतर्गत प्रावधानों की भी जानकारी दी गयी।

    नियमाकुल ही शुल्क बढ़ा सकते हैं

    उप विकास आयुक्त, दिनेश यादव ने बैठक में उपस्थित गैर सहायता मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों के प्राचार्यों/प्रतिनिधियों को बताया कि झारखण्ड एजुकेशनल ट्रिब्युनल एक्ट के तहत विद्यालय और जिला स्तर पर फी कमिटि और अभिभावक शिक्षक संघ (पीटीए) का गठन किया जाना है। उन्हांेंने सभी स्कूलों को जल्द से जल्द शुल्क समिति और अभिभावक शिक्षक संघ के गठन का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि स्कूल, जिला एवं विद्यालय स्तर पर बनी शुल्क समिति और अभिभाव शिक्षक संघ के माध्यम से नीतिगत तरीके से नियमाकुल ही शुल्क बढ़ा सकते हैं।

    उल्लंघन की स्थिति में ढाई लाख तक का जुर्माना

    बैठक के दौरान सभी को बताया गया कि झारखण्ड शिक्षा न्यायाधिकरण (संशोधन) अधिनियम् 2017 के तहत स्कूल, विद्यालय भवन या संरचना या परिसर का उपयोग केवल शिक्षा के उद्देश्य के लिए ही करें। विद्यालय परिसर में अवस्थित कियोस्क से पुस्तक या अन्य सामग्री जैसे यूनिफॉर्म, जूते आदि खरीदने के लिए अभिभावकों/छात्रों को बाध्य/प्रेरित न करें। उल्लंघन की स्थिति में पचास हजार से ढाई लाख तक का जुर्माना, इसके अतिरिक्त विद्यालय की मान्यता समाप्ति की कार्रवाई भी की जा सकती है। जिला शिक्षा अधीक्षक बादल राज एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी विनय कुमार द्वारा भी बैठक के दौरान झारखण्ड शिक्षा न्यायाधिकरण (संशोधन) अधिनियम् 2017 के विभिन्न प्रावधानों की जानकारी प्रदान की गयी। पदाधिकारियों द्वारा गैर सहायता मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों के प्राचार्यों/प्रतिनिधियों के सवालों का जवाब भी दिया गया।

    स्कूल प्रबंधन नियमों का अनुपालन सुनिश्चित करें

    बैठक में जिला परिवहन पदाधिकारी अखिलेश कुमार ने सड़क सुरक्षा से संबंधित आवश्यक जानकारी देते हुए कहा कि सभी स्कूल प्रबंधन नियमों का अनुपालन सुनिश्चित करें। समाहरणालय ब्लॉक-बी स्थित कमरा संख्या-505 में आयोजित बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी विनय कुमार, जिला शिक्षा अधीक्षक बादल राज, जिला परिवहन पदाधिकारी अखिलेश कुमार, सहित विभिन्न गैर सहायता मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों के प्राचार्य/प्रतिनिधि उपस्थित थे।

    jharkhand Ranchi Dc school
    Previous Articleईवीएम पर अमेरिकी सवालों को किया खारिज : CEC ने कहा- न ब्लूटूथ | न इंटरनेट… मशीनें पूरी तरह सुरक्षित
    Next Article रांची एनआईए कोर्ट को धमकी-पत्र : जज पर हमले और जेल ब्रेक की चेतावनी

    Explore More

    June 24, 20261 Min Read

    पुणे मर्डर केस: शादी की तैयारियों के बीच मंगेतर की हत्या, लोहागढ़ फोर्ट बना मौत का गवाह

    June 24, 20262 Mins Read

    पंजाब में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 6 महीने में 467 किलो हेरोइन जब्त, 55 तस्कर गिरफ्तार

    June 24, 20263 Mins Read

    क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास!

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • पुणे मर्डर केस: शादी की तैयारियों के बीच मंगेतर की हत्या, लोहागढ़ फोर्ट बना मौत का गवाह June 24, 2026
    • 81 दिनों में 10 लाख AC बेचकर Voltas ने बनाया रिकॉर्ड, शेयरों में 5% की जोरदार उछाल June 24, 2026
    • पंजाब में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 6 महीने में 467 किलो हेरोइन जब्त, 55 तस्कर गिरफ्तार June 24, 2026
    • क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास! June 24, 2026
    • नीता अंबानी ने एंटीक मॉव स्वदेश चिकनकारी साड़ी पहनकर भारतीय हस्तशिल्प को सम्मान दिया।1 साल में बनी नीता अंबानी की खास साड़ी June 23, 2026
    • आदिवासी अधिकारों की आवाज रहे शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण June 23, 2026
    • कुणाल शाह की प्रेरक सफलता की कहानी, डिलीवरी बॉय से WhatsApp ग्लोबल हेड तक का सफर June 23, 2026
    • Lucknow Aliganj Fire Victims: ये सिर्फ नाम नहीं, देश के भविष्य थे… लखनऊ अग्निकांड में जान गंवाने वाले 15 युवाओं की तस्वीरें आईं सामने June 23, 2026
    • उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका, शिवसेना (यूबीटी) के 6 सांसद शिंदे गुट में शामिल June 23, 2026
    • घुटना और कूल्हा प्रत्यारोपण के बाद मरीजों ने रैंप वॉक कर पेश की प्रेरक कहानी, रांची में आयोजित हुआ खास कार्यक्रम। June 21, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.