रांची। झारखंड में मानसून के जाने से पहले झमाझम बारिश हो रही है। लगातार 2 दिनों से हो रही बारिश के कारण कई जिलों का हाल बेहाल है। बारिश के कारण मौसम केंद्र ने कई जिलों को लेकर ऑरेंज व रेड अलर्ट जारी किया है। बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के कारण राज्य में आज भी भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। रांची समेत राज्य के कई हिस्सों में लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित है। रांची, खूंटी, सिमडेगा, पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम सहित 6 जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।
Author: News Box Bharat
रांची। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सड़क मार्ग से जमशेदपुर के लिए रवाना हो गए हैं। पीएम मोदी जमशेदपुर के गोपाल मैदान में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करेंगे। बता दें कि खराब मौसम के कारण पीएम मोदी का हेलिकॉप्टर बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से उड़ान नहीं भर सका। लो विजिबिलिटी के कारण हेलिकॉप्टर को उड़ान भरने का एटीसी ने प्रमिशन नहीं दिया। इसके बाद पीएम सड़क मार्ग से जमशेदपुर निकले। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रांची एयरपोर्ट से 6 वंदे भारत ट्रेनों को वर्चुअल हरी झंडी दिखाई। मोदी तय समय पर रांची एयरपोर्ट पहुंच गए। इसके बाद ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। जमशेदपुर में…
रांची। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रांची एयरपोर्ट से 6 वंदे भारत ट्रेनों को वर्चुअल हरी झंडी दिखाई। मोदी तय समय पर रांची एयरपोर्ट पहुंच गए। इसके बाद ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। जमशेदपुर में लगातार हो रहे बारिश के कारण पीएम की रोड शो रद्द हो गई है। भाजपा झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने अपने X अकाउंट पर इसकी जानकारी दी। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से पीएम ने कई कार्यक्रम का शिलन्यास किया। रांची से पीएम ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कहा कि झारखंड के तेज विकास के लिए हम कृतसंकल्प हैं। झारखंड में हिन्दुस्तान का सबसे समृद्ध राज्य बनने…
रांची। 16 सितंबर को रांची में निकाले जाने वाले ईद मिलादुन्नबी को लेकर तैयारी जोर-शोर से चल रही है। इसको लेकर सुन्नी बरेलवी सेंट्रल कमेटी ने विभिन्न क्षेत्रों में जाकर इसका जायजा लिया। जुलूस अपने अपने क्षेत्रों से सुबह 8-9 बजे निकलना शुरू हो जाएगा। सुन्नी बरेलवी सेंट्रल कमिटी रांची ने ईद मिलादुन्नबी के जुलूस में शामिल होने वाले तमाम मदरसों, मस्जिदों, खानकाओं, पंचायतों व अन्य लोगों के लिए हिदायत नामा भी जारी किया है। कमेटी ने जुलूस के बेहतर संचालन के लिए ओलमाए एकराम के अलावा12 सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। कमेटी के अध्यक्ष डॉ मौलाना ताजुद्दीन, हज़रत…
हेमंत सोरेन ने 342 करोड़ 90 लाख रुपए की परिसंपत्तियों का वितरण किया रांची। आज हमारी सरकार गांव-गांव पहुंच रही है । आपकी समस्याओं के समाधान के लिए आपके दरवाजे पर पूरा सरकारी तंत्र मौजूद है। आप आगे आएं और राज्य सरकार की योजनाओं से जुड़कर अपने को सशक्त बनाएं। आपकी जिंदगी में सकारात्मक बदलाव हमारी प्राथमिकता है। आप अपना आशीर्वाद बनाए रखें । हम आगे भी आपके बीच कई नई कल्याणकारी योजनाओं को लेकर आएंगे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज बोकारो जिला अंतर्गत गोमिया प्रखंड के ललपनिया स्थित फुटबॉल मैदान में आयोजित “आपकी योजना- आपकी सरकार- आपके द्वार” कार्यक्रम को…
रांची। 19-20 सितंबर 2024 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का रांची भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित है। उपायुक्त, रांची के निदेश के आलोक में सुरक्षा के दृष्टिकोण से राष्ट्रपति के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से राजभवन एवं कार्यक्रम स्थल के आसपास के क्षेत्रों में Drones, Paragliding and Hot Air Ballons पूर्णतः वर्जित एवं अन्य संबंधित गतिविधियों पर रोक लगाते हुए अनुमंडल दंडाधिकारी सदर, रांची द्वारा No Drone Zone घोषित किया गया है। सुरक्षा के दृष्टिकोण से अनुमंडल दण्डाधिकारी सदर, रांची द्वारा बीएनएसएस की धारा-163 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए निम्न प्रकार की निषेधाज्ञा जारी की है।
रांची। सुप्रीम कोर्ट से अरविंद केजरीवाल को बेल मिल गई है। दिल्ली शराब घोटाला मामले में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में आज यानी 13 सितंबर 2024 को फैसला सुनाया गया। जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस उज्जल भुइयां की बेंच ने यह फैसला सुनाया। दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले में गिरफ्तार दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने पहले ही फैसला सुरक्षित रख लिया था, तब सीबीआई और केजरीवाल ने अपनी-अपनी दलीलें रखीं थीं। दोनों जज ने केजरीवाल को जमानत दी जस्टिस सूर्यकांत ने कहा : इस प्रकार यह कोई आधार…
रांची। दिल्ली शराब घोटाला मामले में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट आज यानी 13 सितंबर 2024 को फैसला सुनाएगा। सुबह 10.30 बजे जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस उज्जल भुइयां की बेंच यह फैसला सुनाएगी। बता दें कि CBI मामले में जमानत याचिका के अलावा कोर्ट गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर भी फैसला सुनाया जाएगा। दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले में गिरफ्तार दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने पहले ही फैसला सुरक्षित रख लिया था, तब सीबीआई और केजरीवाल ने अपनी-अपनी दलीलें रखीं थीं। ईडी ने 21 मार्च…
सरकार के सहयोगी जदयू-टीडीपी से संपर्क किया जाएगा रांची। नई दिल्ली स्थित जमीअत मुख्यालय में वक्फ (संशोधन) विधेयक पर एक महत्वपूर्ण बैठक की गई। जिसमें विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रमुखों, राजनीतिक एवं सामाजिक हस्तियों और कानूनी विशेषज्ञों ने भाग लिया। सभा की अध्यक्षता करते हुए जमीअत उलमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना महमूद असद मदनी ने कहा कि इस विधेयक के विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श किया गया। मौलाना महमूद असद मदनी ने विशेष रूप से वक्फ संपत्तियों के खिलाफ सामाजिक स्तर पर नफरत और झूठ के आधार पर प्रोपेगंडा फैलाने पर गहरी चिंता व्यक्त की। साथ ही कहा कि हमें वक्फ अधिनियम…
रांची। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 सितंबर को टाटानगर रेलवे स्टेशन से 6 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाने के बाद स्टेशन के बाहर ग्रामीण विकास विभाग के कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद बिष्टुपुर वोल्टाज गोलचक्कर से गोपाल मैदान तक रोड शो करेंगे और गोपाल मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। जिला प्रशासन इसकी तैयारी को अंतिम रूप देने में जुट गया है। 14 सितंबर को ड्राई रन होगा यानी प्रोटोकॉल के तहत प्रधानमंत्री का कारकेड जिस-जिस रूट से गुजरेगा, उस रूट पर रिहर्सल होगा। गुरुवार को उपायुक्त अनन्य मित्तल…