Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Latest»CRPF जवान बर्खास्त : पाकिस्तानी महिला से शादी छिपाने और वीजा उल्लंघन का आरोप
    Latest

    CRPF जवान बर्खास्त : पाकिस्तानी महिला से शादी छिपाने और वीजा उल्लंघन का आरोप

    News Box BharatBy News Box BharatMay 3, 20252 Mins Read
    international news | international news latest news | international news latest hindi news | international news news box bharat
    Buy Ad Space

    रांची। सीआरपीएफ ने एक पाकिस्तानी महिला से शादी छिपाने और उसके वीजा की अवधि समाप्त होने के बाद भी उसे शरण देने के आरोप में अपने जवान मुनीर अहमद को बर्खास्त कर दिया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने इस कदम को “राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरनाक” बताया। मुनीर ने मार्च 2024 में मिनल खान नाम की पाकिस्तानी नागरिक से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से निकाह किया था, जिसके बाद उसने मिनल को टूरिस्ट वीजा पर भारत बुलाया। हालांकि, मिनल का वीजा 22 मार्च को समाप्त हो गया, लेकिन वह अवैध रूप से भारत में रहती रही। जम्मू के हंदवाला निवासी मुनीर अहमद सीआरपीएफ में 2017 में भर्ती हुए थे। उनके खिलाफ यह कार्रवाई सेना में अनुशासनात्मक प्रक्रिया और राष्ट्रीय सुरक्षा दिशानिर्देशों के उल्लंघन के आधार पर की गई है।

    शादी से पहले अनुमति नहीं ली

    सीआरपीएफ प्रशासन ने बताया कि 41वीं बटालियन के जवान मुनीर ने सेवा नियमों का उल्लंघन करते हुए शादी से पहले अनुमति नहीं ली और जानबूझकर तथ्य छिपाए। संगठन ने इस मामले को “गंभीर चिंता का विषय” बताते हुए उसे तत्काल प्रभाव से बर्खास्त करने का आदेश दिया। साथ ही, मुनीर पर “देश की सुरक्षा के साथ समझौता” करने का आरोप लगाया गया।

    मिनल ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया

    दिलचस्प बात यह है कि मुनीर ने शादी से पहले सीआरपीएफ मुख्यालय से अनुमति मांगने के लिए आवेदन किया था, लेकिन बिना स्वीकृति के ही निकाह कर लिया। इसके बाद मिनल जम्मू-कश्मीर पहुंच गई। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत सरकार द्वारा पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा रद्द किए जाने पर मिनल ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट ने उसे 30 अप्रैल, 2025 तक भारत में रहने की अस्थायी राहत दी, जबकि मामले की अगली सुनवाई 14 मई को होनी है।

    crpf india-paksitan
    Previous Articleग्रामीण विकास को मिली नई दिशा : रांची में संपन्न हुआ ग्राम संसद कॉन्क्लेव
    Next Article जमशेदपुर के MGM हॉस्पिटल के B ब्लॉक का एक हिस्सा गिरने से 2 लोगों की मौत | सीएम ने जताया शोक

    Explore More

    October 11, 20262 Mins Read

    मां छिन्नमस्तिका मंदिर में शारदीय नवरात्र की शुरुआत, नौ दिनों तक होंगे विशेष धार्मिक अनुष्ठान

    October 11, 20264 Mins Read

    Suzlon Energy: ₹550 करोड़ से 3 नई AI फैक्ट्रियां लगाएगी सुजलॉन, 15 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार

    October 11, 20261 Min Read

    हेमंत सोरेन ने दिवंगत माता रूपी सोरेन की स्मृति में निभाई पारंपरिक रस्में, नम आंखों से किया नमन

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • चांडिल डैम की बदलेगी तस्वीर! CM हेमंत सोरेन ने दिए बड़े निर्देश, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर November 3, 2026
    • झारखंड के दो कुख्यात गैंगस्टरों पर इंटरपोल का शिकंजा, राहुल सिंह और राहुल दुबे के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी November 2, 2026
    • रांची में पुलिस और राहुल दुबे गिरोह के बीच मुठभेड़, गोली लगने से एक अपराधी घायल, 5 गिरफ्तार October 30, 2026
    • अस्पतालों की मनमानी पर लगेगी लगाम? रांची में प्रशासन का सख्त आदेश, 7 दिन में लगानी होगी रेट लिस्ट October 29, 2026
    • झारखंड में विकास योजनाओं की बौछार! 7,890 चापाकल से लेकर 500 बेड के अस्पताल तक मंजूरी October 27, 2026
    • जन सुराज पार्टी के डिजिटल कम्युनिकेशन मैनेजर की मौत, अनगड़ा-मुरी रेलखंड के पास मिला शव October 27, 2026
    • दिव्यांग बच्चों के लिए परिवार-आधारित देखभाल को बढ़ावा, रांची में बनी रणनीति October 27, 2026
    • रांची में चोरों का दुस्साहस: सब-इंस्पेक्टर के बंद मकान में 20 लाख से अधिक की चोरी, CCTV में कैद हुए संदिग्ध October 27, 2026
    • झारखंड के उमराह यात्रियों की वतन वापसी के लिए तेज हुई पहल, इरफान अंसारी ने केंद्र से मांगी मदद October 26, 2026
    • रांची में 28 से 30 अक्टूबर तक बारिश की आशंका, चक्रवात ‘अर्नब’ को लेकर प्रशासन अलर्ट October 26, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.