रांची। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर लैंड फॉर जॉब केस के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी मिल गई है। लैंड फॉर जॉब यानी नौकरी के बदले जमीन मामले में सीबीआई की फाइनल चार्जशीट पर गृह मंत्रालय ने राजद के अध्यक्ष और बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी दे दी है। सीबीआई ने राऊज एवेन्यू कोर्ट को इस बारे में जानकारी दी है।
Author: News Box Bharat
रांची। आगामी 21-22 सितंबर 2024 को झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा, 2023 के सफल संचालन को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उच्चस्तरीय बैठक की। इस बैठक में कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय से राज्य के मुख्य सचिव एल खियांग्ते, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, प्रधान सचिव गृह विभाग वंदना दादेल, डीजीपी अनुराग गुप्ता व जेएसएससी अध्यक्ष प्रशांत कुमार तथा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी जिलों के उपायुक्त, वरीय पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस अधीक्षक जुड़े थे। रूल्स का उल्लंघन न हो यह…
अध्यक्ष अयूब गद्दी की ओर से पहली चादर चढ़ाई गई रांची। हजरत कुतुबुद्दीन रिसालदार शाह बाबा का 5 दिवसीय उर्स गुरुवार से शुरू हो गया। सुबह गुसल और परचम कुसाई हुई। दोपहर बाद दरगाह कमेटी के अध्यक्ष अयूब गद्दी के घर से शाही संदल और चादर निकाली गई, जो बिशप स्कूल से होते हुए मजार पहुंची। असर के नमाज के बाद रिसालदार बाबा के आस्ताने में पहली चादर पेश की गई। सदर की ओर से चादर पेश करने के बाद आम लोगों की ओर से चादरपोशी की गई। पहली चादरपोशी के दौरान कांग्रेस नेता विनय सिन्हा, आलोक दुबे भी शामिल…
भाजपा के लोग जरूरत के समय हाथ फैलाने आते हैं रांची। झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने गुरुवार को गढ़वा में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा पर जमकर हमला किया। गढ़वा जिला अंतर्गत मेराल प्रखंड स्थित दुलदुलवा पंचायत में लोगों को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि झारखंड के 24 में से 23 जिले दूसरे जगहों के सीमावर्ती इलाकों से सटे हुए हैं। अगले दो-तीन महीने में झारखंड में चुनाव होने वाले हैं, इस चुनाव में बाहरी लोग वोट की चोरी करते दिखेंगे, अगर ऐसे लोग दिखें तो उन्हें बांधकर खदेड़ दिया जाए।…
रांची। बिरसा मुंडा की धरती पर प्रेसिडेंट द्रौपदी मुर्मू पहुंच गई हैं। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर राज्यपाल संतोष गंगवार व सीएम हेमंत सोरेन ने द्रौपदी मुर्मू का वेलकम किया। प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया का काफिला एयरपोर्ट से सीधे राजभवन पहुंचा। द्रौपदी मुर्मू रात्रि विश्राम राजभवन में करेंगी। इसके बाद 20 सितंबर की सुबह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इंडियन काउंसिल ऑफ़ एग्रीकल्चर रिसर्च सेंटर, नामकगुम के कार्यक्रम में शामिल होंगी। 20 को ही प्रसिडेंट रांची एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना होंगी। रास्ते में लगाई गई बैरिकेडिंग राष्ट्रपति के कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी की जा चुकी है। रांची जोन के DIG अनूप…
रांची। झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड में कार्यरत उर्जा मित्र (उर्जा साथी) स्थाईकरण करने को लेकर गुरुवार की सुबह सीएम हेमंत सोरेन के आवास पहुंचे। पूरे झारखंड से आए उर्जा मित्र सीएम से मिलने को लेकर गेट के बाहर खड़े रहे। लेकिन उर्जा मित्र सीएम से मिल नहीं सके। बाद में सीएम के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार उर्जा मित्र से मिले। अविनाश कुमार ने बताया कि आपलोगों का फाइल आगे बढ़ गया है। आपलोग सचिवालय जाकर पूरी जानकारी हासिल कर ले। इसके बाद सभी उर्जा मित्र सचिवालय पहुंचे। बता दें कि उर्जा मित्र झारखंड के सभी सब डिवीजन के…
रांची। चाईबासा जिले के सारंडा में नक्सलियों के द्वारा लगाए गए आईडी में विस्फोट में एक जवान घायल हो गया। घायल जवान को बेहतर ईलाज को लेकर एयरलिफ्ट कर रांची लाया गया है। इस विस्फोट 209 कोबरा बटालियन का एक जवान घायल हुआ। पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार जराइकेला थाना क्षेत्र के कुलापाबुरु में आईईडी ब्लास्ट हुआ। सारंडा में ब्लास्ट की पुष्टि चाईबासा एसपी आशुतोष शेखर ने की है। उन्होंने बताया कि नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन के दौरान जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए लगाए गए आईईडी में ब्लास्ट हुआ है, जिसमें एक जवान घायल…
रांची। अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को उप राज्यपाल को सीएम पद से इस्तीफा सौंप दिया। दिल्ली सरकार ने 26 व 27 सितंबर को 2 दिन का विधानसभा सत्र बुलाया है। इस्तीफा से पहले आतिशी मार्लेन को दिल्ली की सीएम बनने का एलान किया गया। केजरीवाल ने पार्टी की विधायक दल की बैठक में आतिशी के नाम का प्रस्ताव रखा, इसपर सभी विधायकों ने अपनी सहमति जताई। मुख्यमंत्री के इस्तीफे के साथ ही पूरी कैबिनेट ने भी इस्तीफा दे दिया। इसके बाद उपराज्यपाल के दिए तय समय पर नई सरकार का शपथ ग्रहण होगा। फिर नई मुख्यमंत्री नई कैबिनेट चुनेंगी। केजरीवाल…
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
national news | national latest news | national latest hindi news | national news box bharat