Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Latest»रांची में दुश्मन के हवाई हमले की आशंका के बीच सफल ब्लैक आउट मॉक ड्रिल
    Latest

    रांची में दुश्मन के हवाई हमले की आशंका के बीच सफल ब्लैक आउट मॉक ड्रिल

    News Box BharatBy News Box BharatMay 7, 20252 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    रांची। भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के मद्देनजर झारखंड की राजधानी रांची में दुश्मन देश द्वारा संभावित हवाई हमले की स्थिति में तैयारी को लेकर एक मॉक ड्रिल सफलतापूर्वक आयोजित की गई। इस अभ्यास के लिए डोरंडा इलाके को केंद्र बनाया गया, जहां शाम के समय हवाई हमले का सायरन बजते ही पूरे क्षेत्र को ब्लैक आउट कर दिया गया। सायरन शुरू होते ही नागरिकों, दुकानों, सरकारी कार्यालयों और वाहनों ने तत्परता दिखाते हुए सभी लाइटें बंद कर दीं। पुलिस द्वारा पहले से जागरूक किए जाने के कारण पूरे डोरंडा में अंधेरा छा गया और निर्धारित समय तक कहीं भी प्रकाश की झलक नहीं मिली। इस ड्रिल का मकसद आम जनता और प्रशासन को युद्धकालीन परिस्थितियों के लिए तैयार करना था। यह अभ्यास ऐसे समय में किया गया है, जब भारत ने कश्मीर में 26 पर्यटकों की हत्या के बाद पाकिस्तान स्थित आतंकी ठिकानों पर जवाबी हमला किया है। सुरक्षा एजेंसियों को आशंका है कि दुश्मन देश पलटवार की योजना बना सकता है। इसी को देखते हुए देशभर में ऐसे मॉक ड्रिल के जरिए सुरक्षा तंत्र को दुरुस्त किया जा रहा है। रांची पुलिस के डीआईजी व एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने इस अभियान में जनसहयोग की सराहना की और कहा कि ऐसे प्रशिक्षण से आपात स्थितियों में नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की क्षमता बढ़ेगी। ध्यान रहे कि रांची जिला प्रशासन ने मॉक ड्रिल के संबंध में पहले ही एक सलाह जारी की थी। इसके तहत डोरंडा क्षेत्र के निवासियों से अपील करते हुए जिला उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने स्पष्ट किया कि यह अभ्यास नागरिक सुरक्षा को ध्यान में रखकर आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सायरन बजने पर लोगों को घबराने की आवश्यकता नहीं है, बल्कि इस दौरान अपने घरों की लाइट, वाहनों की हेडलाइट और जेनरेटर आदि बंद रखने का अनुरोध किया गया है। यह अभ्यास केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देशानुसार “ऑपरेशन अभ्यास” के तहत आयोजित किया जा रहा है, ताकि आपात स्थिति में नागरिक सुरक्षा प्रक्रियाओं का परीक्षण और सुधार किया जा सके।

    Black Out Doranda Black Out Mock Drill
    Previous Articleब्रेकिंग : रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया
    Next Article झामुमो का ऐलान : सरना धर्म कोड को लेकर 9 मई को राज्यव्यापी धरना

    Explore More

    September 9, 20264 Mins Read

    बंटवारा 1947’ के फ्लॉप होने पर प्रीति जिंटा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘1000% देती हूं, बाकी भगवान पर छोड़ देती हूं’

    September 9, 20265 Mins Read

    मैं अक्षय खन्ना की जगह नहीं आया…’, Drishyam 3 में रिप्लेसमेंट वाली बात पर बोले Jaideep Ahlawat

    September 9, 20263 Mins Read

    अगस्त में Maruti Suzuki की बिक्री में WagonR सबसे आगे, 20,180 यूनिट बिकीं

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • बंटवारा 1947’ के फ्लॉप होने पर प्रीति जिंटा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘1000% देती हूं, बाकी भगवान पर छोड़ देती हूं’ September 9, 2026
    • मैं अक्षय खन्ना की जगह नहीं आया…’, Drishyam 3 में रिप्लेसमेंट वाली बात पर बोले Jaideep Ahlawat September 9, 2026
    • अगस्त में Maruti Suzuki की बिक्री में WagonR सबसे आगे, 20,180 यूनिट बिकीं September 9, 2026
    • पूर्व दिल्ली मुख्य सचिव राकेश मेहता नोएडा स्थित आवास पर मृत मिले, 2010 कॉमनवेल्थ गेम्स की तैयारियों में निभाई थी अहम भूमिका September 9, 2026
    • AI पोस्ट पर CJP के तीन नेताओं पर ₹2 करोड़ की मानहानि का केस, Gaurav Bhatia बोले- अब कोर्ट में होगा सच का फैसला September 9, 2026
    • ओडिशा के जंगल में मिले 5 नन्हे ऑरंगुटान, मचा हड़कंप; 4 हजार किमी दूर कैसे पहुंचे, तस्करी का शक September 9, 2026
    • अमिताभ बच्चन छोड़ेंगे KBC? भावुक पोस्ट से मची हलचल, बोले- ‘कुछ कहानियां इतनी गंभीर…’ September 9, 2026
    • CJP प्रदर्शन में शामिल छात्र को ₹5 लाख का नोटिस, CJI सूर्यकांत ने नोएडा के मजिस्ट्रेट को फटकारा September 9, 2026
    • सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: भिवाड़ी से पकड़ा गया मालिक हरिराम बंसल, हादसे में 8 लोगों की मौत September 7, 2026
    • अरिजीत सिंह को हराकर बने थे स्टार, फिर 20 साल तक रहे गुमनाम, अब Bigg Boss 20 में काजी तौकीर की वापसी September 7, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.