Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Latest»सायरन बजने पर घबराएं नहीं : नागरिक सुरक्षा के लिए कल डोरंडा क्षेत्र में किया जाएगा मॉक ड्रिल
    Latest

    सायरन बजने पर घबराएं नहीं : नागरिक सुरक्षा के लिए कल डोरंडा क्षेत्र में किया जाएगा मॉक ड्रिल

    News Box BharatBy News Box BharatMay 6, 20252 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    – मॉक ड्रिल के समय अपने घरों के लाइट्स बंद रखें

    – 4 बजे से शाम 7 बजे तक होगा मॉक ड्रिल

    – ट्रैफिक के लिए होगी वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था

    रांची। आपात स्थिति में नागरिक सुरक्षा को लेकर रांची में कल यानी 7 मई 2025 को मॉक ड्रिल किया जाएगा। मॉक ड्रिल के संबंध में आज उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी-सह-जिला आपदा पदाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री वडीआईजी-सह-वरीय पुलिस अधीक्षक, चंदन सिन्हा द्वारा संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कियाा गया। वरीय पदाधिकारियों द्वारा मॉक ड्रिल के संबंध में मीडिया को आवश्यक जानकारी प्रदान की गयी। प्रेस कॉन्फ्रेंस में उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री द्वारा बताया गया कि रांची के डोरंडा क्षेत्र में नागरिक सुरक्षा को लेकर मॉक ड्रिल किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 4 बजे से शाम 7 बजे तक मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा।

    जिला प्रशासन की आमजनों से अपील

    उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी-सह-जिला आपदा पदाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री ने डोरंडा क्षेत्र के लोगोें से अपील करते हुए कहा कि मॉक ड्रिल नागरिक सुरक्षा के लिए अभ्यास मात्र है, इस दौरान सायरन बजने पर घबराने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने डोरंडा क्षेत्र के लोगों से मॉक ड्रिल के दौरान अपने-अपने घरों के लाइट्स बंद रखने की अपील की है। लोगों से अपने वाहन के लाइट और जेनरेटर आदि भी बंद रखने का आह्वान किया गया है। उपायुक्त ने कहा कि हम जिला वासियों से अनुरोध करते हैं कि वे घबराएं नहीं और भाग लेने वाले अधिकारियों को पूरा सहयोग दें। यह एक पूर्व-निर्धारित और नियंत्रित अभ्यास है जिसका उद्देश्य जन जागरूकता और अंतर-एजेंसी आपदा प्रतिक्रिया को मजबूत करना है।

    ट्रैफिक के लिए होगी वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था

    मॉक ड्रिल के दौरान 4 बजे से शाम 7 बजे तक डोरंडा क्षेत्र के लोगों के लिए ट्रैफिक हेतु वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था होगी। जिला प्रशासन द्वारा डोरंडा क्षेत्र में आवागमन के लिए वैकल्पिक मार्ग के उपयोग की अपील की गयी है। ज्ञातव्य हो कि गृह मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देश के आलोक में ऑपरेशन अभ्यास के अंतर्गत आपदा की स्थिति में नागरिक सुरक्षा हेतु मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया है।

    Mock Drill PahalgamTerrorist Attack ranchi
    Previous Articleपहलगाम आतंकी घटना : भाजपा 5 मई को सभी जिला मुख्यालयों पर करेगी प्रदर्शन
    Next Article ऑपरेशन सिंदूर : भारत ने पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक की | आधी रात आतंकी ठिकानों पर हमला

    Explore More

    September 9, 20264 Mins Read

    बंटवारा 1947’ के फ्लॉप होने पर प्रीति जिंटा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘1000% देती हूं, बाकी भगवान पर छोड़ देती हूं’

    September 9, 20265 Mins Read

    मैं अक्षय खन्ना की जगह नहीं आया…’, Drishyam 3 में रिप्लेसमेंट वाली बात पर बोले Jaideep Ahlawat

    September 9, 20263 Mins Read

    अगस्त में Maruti Suzuki की बिक्री में WagonR सबसे आगे, 20,180 यूनिट बिकीं

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • बंटवारा 1947’ के फ्लॉप होने पर प्रीति जिंटा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘1000% देती हूं, बाकी भगवान पर छोड़ देती हूं’ September 9, 2026
    • मैं अक्षय खन्ना की जगह नहीं आया…’, Drishyam 3 में रिप्लेसमेंट वाली बात पर बोले Jaideep Ahlawat September 9, 2026
    • अगस्त में Maruti Suzuki की बिक्री में WagonR सबसे आगे, 20,180 यूनिट बिकीं September 9, 2026
    • पूर्व दिल्ली मुख्य सचिव राकेश मेहता नोएडा स्थित आवास पर मृत मिले, 2010 कॉमनवेल्थ गेम्स की तैयारियों में निभाई थी अहम भूमिका September 9, 2026
    • AI पोस्ट पर CJP के तीन नेताओं पर ₹2 करोड़ की मानहानि का केस, Gaurav Bhatia बोले- अब कोर्ट में होगा सच का फैसला September 9, 2026
    • ओडिशा के जंगल में मिले 5 नन्हे ऑरंगुटान, मचा हड़कंप; 4 हजार किमी दूर कैसे पहुंचे, तस्करी का शक September 9, 2026
    • अमिताभ बच्चन छोड़ेंगे KBC? भावुक पोस्ट से मची हलचल, बोले- ‘कुछ कहानियां इतनी गंभीर…’ September 9, 2026
    • CJP प्रदर्शन में शामिल छात्र को ₹5 लाख का नोटिस, CJI सूर्यकांत ने नोएडा के मजिस्ट्रेट को फटकारा September 9, 2026
    • सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: भिवाड़ी से पकड़ा गया मालिक हरिराम बंसल, हादसे में 8 लोगों की मौत September 7, 2026
    • अरिजीत सिंह को हराकर बने थे स्टार, फिर 20 साल तक रहे गुमनाम, अब Bigg Boss 20 में काजी तौकीर की वापसी September 7, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.