Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Latest»पहलगाम आतंकी घटना : भाजपा 5 मई को सभी जिला मुख्यालयों पर करेगी प्रदर्शन
    Latest

    पहलगाम आतंकी घटना : भाजपा 5 मई को सभी जिला मुख्यालयों पर करेगी प्रदर्शन

    News Box BharatBy News Box BharatMay 4, 20252 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    रांची। झारखंड भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पहलगाम आतंकी घटना के विरोध में सोमवार, 5 मई को राज्य के सभी जिला मुख्यालयों पर बड़े पैमाने पर प्रदर्शन करेगी। रांची में यह प्रदर्शन ‘पाकिस्तानियों भारत छोड़ो’ नारे के साथ आक्रोश मार्च के रूप में आयोजित किया जाएगा। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं का यह जुलूस सुबह 10 बजे शहीद चौक से शुरू होकर डीसी कार्यालय तक पहुंचेगा, जहां एक सभा के बाद उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा जाएगा। प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक ने इस कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा का यह प्रदर्शन भारत सरकार की आतंकवाद विरोधी नीतियों के समर्थन और पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर है। उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है। देश की जनता मोदी जी के नेतृत्व में आतंकियों को सबक सिखाने के लिए एकजुट है।” पाठक ने जोर देकर कहा कि “पहलगाम आतंकी घटना को न तो भुलाया जाएगा और न ही आतंकियों को माफ किया जाएगा। मोदी सरकार ने विदेशी अधिनियम 1946 की धारा 3(1) के तहत पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा निलंबित करने जैसे कड़े फैसले लिए हैं, जो राष्ट्र की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं।” उन्होंने यह भी कहा कि इसी संकल्प के तहत 5 मई को भाजपा कार्यकर्ता ‘पाकिस्तान भारत छोड़ो’ आंदोलन के माध्यम से जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपेंगे और सरकार के कदमों का समर्थन करेंगे। भाजपा ने स्पष्ट किया कि यह प्रदर्शन देशवासियों की आवाज को मजबूती से उठाने और आतंकवाद के प्रति सख्त रुख दर्शाने के लिए है। पाठक ने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी की हुंकार पर पूरा देश भरोसा करता है। आतंकियों को उनके कृत्यों की सजा जरूर मिलेगी।”

    bjp jharkhand
    Previous Articleसंविधान बचाओ : 6 मई को रांची में कांग्रेस की ऐतिहासिक रैली | आंबेडकर के विरासत की रक्षा का संकल्प
    Next Article सायरन बजने पर घबराएं नहीं : नागरिक सुरक्षा के लिए कल डोरंडा क्षेत्र में किया जाएगा मॉक ड्रिल

    Explore More

    September 9, 20264 Mins Read

    बंटवारा 1947’ के फ्लॉप होने पर प्रीति जिंटा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘1000% देती हूं, बाकी भगवान पर छोड़ देती हूं’

    September 9, 20265 Mins Read

    मैं अक्षय खन्ना की जगह नहीं आया…’, Drishyam 3 में रिप्लेसमेंट वाली बात पर बोले Jaideep Ahlawat

    September 9, 20263 Mins Read

    अगस्त में Maruti Suzuki की बिक्री में WagonR सबसे आगे, 20,180 यूनिट बिकीं

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • बंटवारा 1947’ के फ्लॉप होने पर प्रीति जिंटा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘1000% देती हूं, बाकी भगवान पर छोड़ देती हूं’ September 9, 2026
    • मैं अक्षय खन्ना की जगह नहीं आया…’, Drishyam 3 में रिप्लेसमेंट वाली बात पर बोले Jaideep Ahlawat September 9, 2026
    • अगस्त में Maruti Suzuki की बिक्री में WagonR सबसे आगे, 20,180 यूनिट बिकीं September 9, 2026
    • पूर्व दिल्ली मुख्य सचिव राकेश मेहता नोएडा स्थित आवास पर मृत मिले, 2010 कॉमनवेल्थ गेम्स की तैयारियों में निभाई थी अहम भूमिका September 9, 2026
    • AI पोस्ट पर CJP के तीन नेताओं पर ₹2 करोड़ की मानहानि का केस, Gaurav Bhatia बोले- अब कोर्ट में होगा सच का फैसला September 9, 2026
    • ओडिशा के जंगल में मिले 5 नन्हे ऑरंगुटान, मचा हड़कंप; 4 हजार किमी दूर कैसे पहुंचे, तस्करी का शक September 9, 2026
    • अमिताभ बच्चन छोड़ेंगे KBC? भावुक पोस्ट से मची हलचल, बोले- ‘कुछ कहानियां इतनी गंभीर…’ September 9, 2026
    • CJP प्रदर्शन में शामिल छात्र को ₹5 लाख का नोटिस, CJI सूर्यकांत ने नोएडा के मजिस्ट्रेट को फटकारा September 9, 2026
    • सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: भिवाड़ी से पकड़ा गया मालिक हरिराम बंसल, हादसे में 8 लोगों की मौत September 7, 2026
    • अरिजीत सिंह को हराकर बने थे स्टार, फिर 20 साल तक रहे गुमनाम, अब Bigg Boss 20 में काजी तौकीर की वापसी September 7, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.