Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Latest»ऐतिहासिक दिन : झारखंड के वकीलों को मिला स्वास्थ्य बीमा का तोहफा
    Latest

    ऐतिहासिक दिन : झारखंड के वकीलों को मिला स्वास्थ्य बीमा का तोहफा

    News Box BharatBy News Box BharatMay 3, 20252 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    झारखंड में जल्द बनेगी देश की बेहतरीन लॉ यूनिवर्सिटी

    रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने शनिवार को हरिवंश टाना भगत इंडोर स्टेडियम, खेलगांव में “अधिवक्ताओं एवं उनके आश्रितों के लिए स्वास्थ्य बीमा योजना” का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह दिन झारखंड के सम्मानित वकीलों और उनके परिवारों के लिए ऐतिहासिक है। सरकार ने अधिवक्ताओं के स्वास्थ्य संबंधी ज़िम्मेदारियों को अपने कंधों पर लेते हुए उनकी चिंताओं को कम करने का प्रयास किया है। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि राज्य में एक उत्कृष्ट लॉ यूनिवर्सिटी स्थापित करने की योजना पर कार्य चल रहा है। उन्होंने कहा कि जल्द ही हम एक बेहतरीन लॉ यूनिवर्सिटी खड़ा करेंगे, जो देशभर में मिसाल बनेगी। साथ ही, उन्होंने सभी वर्गों—ग्रामीण, शहरी, युवा, बुजुर्ग, छात्रों और व्यापारियों—के समावेशी विकास पर जोर देते हुए कहा कि सरकार की प्राथमिकता राज्य के पिछड़ेपन को दूर करना है।

    गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना का उल्लेख

    शिक्षा के क्षेत्र में, मुख्यमंत्री ने “गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना” की चर्चा की, जिसके तहत छात्रों को बिना गारंटी के 15 लाख रुपये तक का ऋण मिल सकेगा। उन्होंने अभिभावकों से आग्रह किया कि वे इस योजना का लाभ उठाकर अपने बच्चों को डॉक्टर, इंजीनियर, वकील या पत्रकार बनने के सपने पूरे करने में सहायता करें। मुख्यमंत्री ने जनता के आशीर्वाद और सहयोग को सरकार की ताकत बताया और कहा, हमारा हर पल झारखंड की जनता के लिए समर्पित है। लोगों की अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए हम निरंतर प्रयासरत हैं। उन्होंने यह भी कहा कि समस्याओं का समाधान करना सरकार की प्राथमिकता है, चाहे वे गांव की हों या शहर की।

    कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य व्यक्ति
    इस अवसर पर मंत्री राधाकृष्ण किशोर, संजय प्रसाद यादव, डॉ. इरफान अंसारी, दीपिका पाण्डेय सिंह, सुदिव्य कुमार, राज्यसभा सांसद डॉ. महुआ माजी, विधायक सुरेश कुमार बैठा, महाधिवक्ता राजीव रंजन सहित कई वरिष्ठ अधिकारी एवं अधिवक्ता मौजूद रहे।

    Jharkhand Advocate General Jharkhand Cm Hemant Soren Jharkhand Lawyers
    Previous Articleशुरू करें स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी खोलने की प्रक्रिया
    Next Article रांची : खुजली वाले पाउडर से धोखा देकर व्यापारी से 3 लाख रुपये झपटे

    Explore More

    September 7, 20263 Mins Read

    सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: भिवाड़ी से पकड़ा गया मालिक हरिराम बंसल, हादसे में 8 लोगों की मौत

    September 7, 20263 Mins Read

    अरिजीत सिंह को हराकर बने थे स्टार, फिर 20 साल तक रहे गुमनाम, अब Bigg Boss 20 में काजी तौकीर की वापसी

    September 7, 20263 Mins Read

    राजस्थान: 13 साल तक सर्जरी का इंतजार, AIIMS में तन्वी की मौत के बाद परिवार ने लगाए गंभीर आरोप

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: भिवाड़ी से पकड़ा गया मालिक हरिराम बंसल, हादसे में 8 लोगों की मौत September 7, 2026
    • अरिजीत सिंह को हराकर बने थे स्टार, फिर 20 साल तक रहे गुमनाम, अब Bigg Boss 20 में काजी तौकीर की वापसी September 7, 2026
    • राजस्थान: 13 साल तक सर्जरी का इंतजार, AIIMS में तन्वी की मौत के बाद परिवार ने लगाए गंभीर आरोप September 7, 2026
    • Bigg Boss 20 में मैरी कॉम की एंट्री, प्रियंका चोपड़ा ने दी चेतावनी- ‘इनका नॉकआउट बहुत भारी पड़ता है’ September 7, 2026
    • पेट्रोल से बदला लोगों का भरोसा! CNG, हाइब्रिड और EV ने पहली बार छोड़ा पीछे, अगस्त के आंकड़ों ने चौंकाया September 7, 2026
    • महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी बर्दाश्त नहीं करेंगे, CM विजय की सख्त चेतावनी; तृषा विवाद के बीच दिया बड़ा बयान September 7, 2026
    • प्रयागराज में फिर बढ़ सकती है गंगा-यमुना, चंबल-बेतवा के बढ़ते जलस्तर से बाढ़ का खतरा; वाराणसी में गाद ने बढ़ाई परेशानी September 7, 2026
    • एशिया में 1997 जैसा आर्थिक संकट आने का खतरा? HSBC के चीफ इकोनॉमिस्ट ने बताया नया ‘विलेन’ September 7, 2026
    • सत्य निकेतन में भरभराकर गिरी इमारत, मलबे में फंसे छात्रों को बचाने में जुटे लोग September 6, 2026
    • मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का आकस्मिक निधन, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार September 6, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.