Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Latest»पहलगाम आतंकी हमला: आतंकियों के स्केच जारी
    Latest

    पहलगाम आतंकी हमला: आतंकियों के स्केच जारी

    News Box BharatBy News Box BharatApril 23, 20252 Mins Read
    national news | national latest news | national latest hindi news | national news box bharat
    **EDS: COMBO; THIRD PARTY IMAGE** In this combo of handout images released by police on Wednesday, April 23, 2025, sketches of three men suspected to be involved in the terror attack that killed 26 people near Pahalgam on Tuesday. (Police Handout via PTI Photo) (PTI04_23_2025_000125B)
    Buy Ad Space

    रांची। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में बुधवार (22 अप्रैल 2025) को हुए भीषण आतंकी हमले के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने तीन संदिग्ध आतंकवादियों के स्केच जारी किए हैं। बैसरन के घास के मैदान में हुए इस हमले में अब तक 26 निर्दोष लोगों की जान जा चुकी है। संदिग्धों की पहचान आसिफ फूजी, सुलेमान शाह और अबू तल्हा के रूप में की गई है। शीर्ष सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, AK-47 राइफलों से लैस आतंकियों ने करीब 20 मिनट तक अंधाधुंध गोलाबारी की, जिससे शांत पहाड़ी इलाका मौत के मैदान में तब्दील हो गया। एक अधिकारी ने बताया, गोलियों की आवाज, लोगों की चीखें और खून-खराबे ने पूरे इलाके को दहशत में डाल दिया। लोग छिपने के लिए भाग रहे थे, मगर बच पाना मुश्किल था। इस हमले को कश्मीर के इतिहास के सबसे भयावह आतंकी घटनाओं में गिना जा रहा है, जिसने पूरे क्षेत्र में सदमा ला दिया है।

    आतंकियों का नेटवर्क

    प्रारंभिक जांच के मुताबिक, हमले में 3-4 आतंकी शामिल थे, जिनमें दो पाकिस्तानी नागरिक और बाकी स्थानीय आतंकी बताए जा रहे हैं। इनके लश्कर-ए-तैयबा (LeT) और उसके प्रॉक्सी संगठन ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ (TRF) से जुड़े होने की आशंका है।

    ‘मिनी-स्विट्ज़रलैंड’ में कहर

    22 अप्रैल को हुए इस हमले का निशाना बैसरन बना, जिसे अपने देवदार के जंगलों और मनोरम दृश्यों के लिए ‘मिनी-स्विट्ज़रलैंड’ कहा जाता है। वसंत के मौसम में पर्यटकों से भरे इस इलाके में आतंकियों ने शांति को खून से रंग दिया।

    सुरक्षा तंत्र की कार्रवाई

    घटना के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आपात बैठक बुलाई और पीड़ित परिवारों से संवेदना जताई। उन्होंने दोषियों को सख्त सजा का आश्वासन दिया। वहीं, अनंतनाग समेत आसपास के इलाकों में सुरक्षा बलों ने ड्रोन, हेलीकॉप्टर और खोजी कुत्तों की मदद से बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया है। पुलिस ने लोगों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना देने की गुजारिश की है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, यह हमला न सिर्फ निर्दोषों पर, बल्कि कश्मीर में शांति की बहाली के प्रयासों पर भी है। हम दोषियों को बख्शेंगे नहीं।

    Jammu Kashmir Pahalgam Terrorist Attack
    Previous Articleब्रेकिंग : सऊदी अरब का दौरा बीच में छोड़कर भारत लौट रहे पीएम मोदी
    Next Article पहलगाम आतंकी हमले में शहीद आईबी अधिकारी मनीष का पार्थिव शरीर रांची पहुंचा | झालदा में अंतिम संस्कार

    Explore More

    October 11, 20262 Mins Read

    मां छिन्नमस्तिका मंदिर में शारदीय नवरात्र की शुरुआत, नौ दिनों तक होंगे विशेष धार्मिक अनुष्ठान

    October 11, 20264 Mins Read

    Suzlon Energy: ₹550 करोड़ से 3 नई AI फैक्ट्रियां लगाएगी सुजलॉन, 15 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार

    October 11, 20261 Min Read

    हेमंत सोरेन ने दिवंगत माता रूपी सोरेन की स्मृति में निभाई पारंपरिक रस्में, नम आंखों से किया नमन

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • चांडिल डैम की बदलेगी तस्वीर! CM हेमंत सोरेन ने दिए बड़े निर्देश, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर November 3, 2026
    • झारखंड के दो कुख्यात गैंगस्टरों पर इंटरपोल का शिकंजा, राहुल सिंह और राहुल दुबे के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी November 2, 2026
    • रांची में पुलिस और राहुल दुबे गिरोह के बीच मुठभेड़, गोली लगने से एक अपराधी घायल, 5 गिरफ्तार October 30, 2026
    • अस्पतालों की मनमानी पर लगेगी लगाम? रांची में प्रशासन का सख्त आदेश, 7 दिन में लगानी होगी रेट लिस्ट October 29, 2026
    • झारखंड में विकास योजनाओं की बौछार! 7,890 चापाकल से लेकर 500 बेड के अस्पताल तक मंजूरी October 27, 2026
    • जन सुराज पार्टी के डिजिटल कम्युनिकेशन मैनेजर की मौत, अनगड़ा-मुरी रेलखंड के पास मिला शव October 27, 2026
    • दिव्यांग बच्चों के लिए परिवार-आधारित देखभाल को बढ़ावा, रांची में बनी रणनीति October 27, 2026
    • रांची में चोरों का दुस्साहस: सब-इंस्पेक्टर के बंद मकान में 20 लाख से अधिक की चोरी, CCTV में कैद हुए संदिग्ध October 27, 2026
    • झारखंड के उमराह यात्रियों की वतन वापसी के लिए तेज हुई पहल, इरफान अंसारी ने केंद्र से मांगी मदद October 26, 2026
    • रांची में 28 से 30 अक्टूबर तक बारिश की आशंका, चक्रवात ‘अर्नब’ को लेकर प्रशासन अलर्ट October 26, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.