Author: News Box Bharat

रांची। छोटानागपुर एथलेटिक्स एसोसिएशन की ओर से आयोजित सीनियर डिवीजन फुटबॉल लीग में मेकॉन, स्वर्णरेखा एफसी, जय जवान व अमर भारती की टीम ने अपने-अपने मैच जीतकर पूरे अंक हासिल किए। बरियातू पहाड़ मैदान में खेले गए पहले मुकाबले में चैंपियन मेकॉन ने आसानी से कोकर की टीम को 4-1 से पराजित किया। मेकॉन की ओर से राकेश कुमार महतो ने 2 व शंकर-रोहित ने 1-1 गोल किए। बजरा की ओर से सुशील ने एक गोल दागे। वहीं, दूसरे मुकाबले में स्वर्णरेखा ने कड़े मुकाबले में देव कमल बजरा को 2-1 से हराया। स्वर्णरेखा के लिए मुकेश व सतीश आैर…

Read More

पुलिस हेडक्वार्टर सख्त रांची। सीपीआई (एम) नेता सुभाष मुंडा के हत्याकांड को लेकर पुलिस हेडक्वार्टर सख्त हो गया है। झारखंड पुलिस के प्रवक्ता सह आईजी अभियान अमोल होमकर ने रांची डीआईजी और एसएसपी को स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि वह जल्द से जल्द सुभाष हत्याकांड में शामिल अपराधियों को पकड़कर जेल भेजे। उन्होंने कहा कि सुभाष मुंडा के हत्याकांड को सुलझाने के लिए एसआईटी का गठन किया गया है। एसआईटी को रांची के सिटी एसपी लीड कर रहे हैं। टीम में हेड क्वार्टर 2, डीएसपी साइबर, रातू थाना प्रभारी, नगड़ी थाना प्रभारी सहित कई पुलिस कर्मियों को शामिल किया…

Read More

रांची। झारखंड का मानसून सत्र शुक्रवार से शुरू हो रहा है। इसको लेकर पक्ष व विपक्ष अपनी-अपनी तैयारी में जुट गए हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस ने सभी विधायकों के साथ विधायक दल के नेता आलमगीर आलम के आवास में बैठक की। इस बैठक में कांग्रेस के सभी सांसद के अलावा प्रदेश अध्यक्ष भी शामिल हुए। विधायक दल की बैठक में सत्र के दौरान सरकार का पक्ष मजबूती के साथ रखने की बात कही गई। साथ ही राज्य की जनता से जुड़े विधेयक को सदन में पास कराकर धरातल पर लाने को कहा गया। विधायकों ने एक स्वर में कहा…

Read More

रांची। सीपीआई (एम) नेता सुभाष मुंडा की डेथ बॉडी को रिंग रोड दलादली चौक से हटा दिया गया है। रोड पर गाड़ियां चलने लगी लगी। प्रशासन के कहने के बाद शव को उनके घर ले जाया गया। 11.45 बजे शव को हटाया गया। इससे पहले सुबह 9 बजे रिंग रोड दलादली चौक पर जाम लगा दिया गया था। भारी संख्या में महिला-पुरुष सड़क जाम किये हुए थे। हत्यारों को गिरफ़्तारी की मांग कर रहे थे। , फॉरेंसिक टीम पहुंच गई, जिस ऑफिस में सुभाष मुंडा की हत्या की गई, वहां से टीम साक्ष्य जुटा रही है। भारी संख्या में पुलिस…

Read More

रांची। सीपीआई (एम) नेता सुभाष मुंडा का डेथ बॉड़ी दलादली चौक पहुंच गया है। उनका डेथ बॉडी पहुंचते ही लोग सुभाष मुंडा अमर रहे का नारा लगाने लगे। लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। डेथ बॉडी के साथ रोड को जाम कर दिए हैं। हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे। भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। 12 बजे तक सुभाष मुंडा को दफनाए जाने की सूचना मिली है। आपको बता दें कि बुधवार रात सुभाष मुंडा को दलादली चौक स्थित उनके कार्यालय में घुसकर अपराधियों ने गोली मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई। इसके बाद…

Read More

रांची में अपराधियों ने माकपा नेता को गोलियों से भूना, विरोध में तोड़-फोड़ एसपी के स्कॉर्पियो में तोड़फोड़, शराब दुकान में आग लगाई गई रांची। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) नेता सुभाश मुंडा के हत्या के विरोध में गुरुवार (27 जुलाई 2023) को आदिवासी मूलवासी संगठन ने रांची बंद का एलान किया है। साथ ही सुभाष मुंडा के हत्यारों को पकड़ने के लिए 12 घंटे का अल्टीमेटम दिया। पहले राजी पड़हा सरना प्रार्थना सभा, आदिवासी छात्र संघ, 21 पड़हा नगड़ी ने बंद का आह्वान किया था अब आदिवासी मूलवासी ने रांची बंद का एलान कर दिया। समाचार लिखे जाने तक रांची शहर के दलादिली…

Read More