Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Crime»सुभाष मुंडा हत्याकांड: फॉरेंसिक टीम पहुंची । शव रोड में रखकर दलादली चौक जाम
    Crime

    सुभाष मुंडा हत्याकांड: फॉरेंसिक टीम पहुंची । शव रोड में रखकर दलादली चौक जाम

    News Box BharatBy News Box BharatJuly 27, 20234 Mins Read
    Buy Ad Space

    रांची। सीपीआई (एम) नेता सुभाष मुंडा का डेथ बॉड़ी दलादली चौक में रखकर रिंग रोड दलादली चौक को जाम कर दिया गया है। भारी संख्या संख्या में महिला-पुरुष रोड जाम किए हुए हैं। हत्यारों को गिरफ़्तारी की मांग कर रहें। वहीँ, फॉरेंसिक टीम पहुंच गई, जिस ऑफिस में सुभाष मुंडा की हत्या की गई, वहां से टीम साक्ष्य जुटा रही है। भारी संख्या में पुलिस बल तैनात हैं। आईपीएस नौशाद आलम लोगों को समझा रहे लेकिन लोग मानने को तैयार नहीं हैं।

    सुभाष मुंडा अमर रहे के नारे लग रहे

    सुबह 8.45 बजे सीपीआई (एम) नेता सुभाष मुंडा का डेथ बॉड़ी दलादली चौक पहुंचा। उनका डेथ बॉडी पहुंचते ही लोग सुभाष मुंडा अमर रहे का नारा लगाने लगे। लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। डेथ बॉडी के साथ रोड को जाम कर दिए हैं। हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे। भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। 12 बजे तक सुभाष मुंडा को दफनाए जाने की सूचना मिली है। आपको बता दें कि बुधवार रात सुभाष मुंडा को दलादली चौक स्थित उनके कार्यालय में घुसकर अपराधियों ने गोली मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई। इसके बाद लोग उग्र हो गए व दलादली चौक के पास पहुंचकर तोड़फोड़ शुरू कर दिए। पुलिस को भी निशाना भीड़ ने बनाया। लोग कह रहे थे कि सुभाष मुंडा के हत्यारे को गिरफ्तार करो।

    रांची बंद को लेकर सुरक्षा चाक चौबंदवहीं

    सुभाष मुंडा के हत्या के विरोध में गुरुवार को आदिवासी मूलवासी ने रांची बंद बुलाया है। इस बंद को कई आदिवासी संगठनों ने समर्थन दिया है। नगड़ी का नारो बाजार टांड़ के पास रांची गुमला मुख्य मार्ग को नगड़ी में जाम कर दिया गया। लाठी-डंडा लेकर लोग बंद करा रहे। वहीं, रांची प्रशासन ने बंद को देखते हुए चौक-चौराहों पर सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किए हैं। आम नागरिकों को किसी तरह की कोई परेशानी न हो इसको लेकर पुलिस अलर्ट मोड पर है। शहर में बंद का कोई असर नहीं है लेकिन रिंग रोड दलादली, कटहल मोड़, सोमालिया, हाजी चौक को पूरी तरह से जाम कर दिया गया है।

    एसआईटी टीम का गठन

    एसएसपी किशोर कौशल ने घटना को गंभीरता से लेते हुए एसआईटी का गठन कर दिया है, ताकि जल्द मामला का उद्भेदन कियाजा सके। सिटी एसपी शुभांशु जैन के नेतृत्व में गठित एसआईटी में कई डीएसपी, थाना प्रभारी के अलावा एसआई स्तर के पुलिस पदाधिकारियों को शामिल किया गया है। एसएसपी ने टीम को आदेश दिया है कि सुभाष मुंडा की हत्या करने वाले अपराधियों को अविलंब गिरफ्तार कर जेल भेजें।रात भर डटे रहे लोगसुभाष मुंडा की हत्या के बाद बुधवार की रात के 2 बजे तक लोग सड़क पर उत्पात मचाते रहे। रांची डीआईजी, एसएसपी के मोर्चा संभालने के बाद और 100 से ज्यादा जवान जब सड़क पर उतरे तब जाकर भीड़ पर काबू पाया गया। उससे पहले हत्या के विरोध में भीड़ ने जमकर बवाल किया। कई दुकानों को आग के हवाले कर दिया. वाहनों में तोड़फोड़ भी की, हत्या के विरोध में आज रांची बंद का भी ऐलान किया गया है। आदिवासी संगठनों के रांची बंद को देखते हुए पुलिस ने पूरे शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। बता दें कि सुभाष मुंडा मांडर और हटिया विधानसभा से चुनाव भी लड़ चुके थे।डीआईजी-एसएसपी ने भीड़ को संभालारांची डीआईजी और एसएसपी के पहुंचने के बाद भीड़ का गुस्सा कुछ शांत हुआ। एसएसपी और डीआईजी ने लोगों को समझाया कि अपराधी जल्द पकड़ लिए जाएंगे, उसके लिए टीम काम कर रही है। परिवार की मांग पर मेडिकल बोर्ड का गठन कर बुधवार की देर रात ही सुभाष मुंडा का पोस्टमार्टम रांची के रिम्स अस्पताल में करवाया गया।आक्रोशित ग्रामीण सड़क पर उतरेसुभाष की हत्या के बाद बुधवार रात आक्रोशित ग्रामीण सड़क पर उतर आए। दलादली चौक को जाम कर दिया। भीड़ ने दो दर्जन से अधिक वाहनों में तोड़फोड़ की। शराब दुकान समेत दो दर्जन से ज्यादा झुग्गी-झोपड़ी को आग के हवाले कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद सिटी एसपी शुभांशु जैन कई थानों की पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। सड़क पर जमा भीड़ में घुस कर उन्हें समझाने लगे। इसी दौरान भीड़ ने उन पर और मौजूद पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। वहीं पुलिसकर्मियों को खदेड़ते हुए पथराव कर दिया। आक्रोशित भीड़ ने पुलिस वाली गाड़ियों में भी तोड़फोड़ कर दी। इस घटना में कई पुलिसकर्मियों को हल्की चोटें भी आयी।

    alamgir alam dgp jharkhand hemant soren ssp ranchi
    Previous Articleझारखंड मॉनसून सत्र काउंट डाउन 1: ‘INDIA’ की बैठक आज सीएम आवास में
    Next Article सुभाष मुंडा हत्याकांड: रिंग रोड दलादली चौक से शव को हटाया गया । जाम हटा

    Explore More

    September 9, 20264 Mins Read

    बंटवारा 1947’ के फ्लॉप होने पर प्रीति जिंटा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘1000% देती हूं, बाकी भगवान पर छोड़ देती हूं’

    September 9, 20265 Mins Read

    मैं अक्षय खन्ना की जगह नहीं आया…’, Drishyam 3 में रिप्लेसमेंट वाली बात पर बोले Jaideep Ahlawat

    September 9, 20263 Mins Read

    अगस्त में Maruti Suzuki की बिक्री में WagonR सबसे आगे, 20,180 यूनिट बिकीं

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • बंटवारा 1947’ के फ्लॉप होने पर प्रीति जिंटा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘1000% देती हूं, बाकी भगवान पर छोड़ देती हूं’ September 9, 2026
    • मैं अक्षय खन्ना की जगह नहीं आया…’, Drishyam 3 में रिप्लेसमेंट वाली बात पर बोले Jaideep Ahlawat September 9, 2026
    • अगस्त में Maruti Suzuki की बिक्री में WagonR सबसे आगे, 20,180 यूनिट बिकीं September 9, 2026
    • पूर्व दिल्ली मुख्य सचिव राकेश मेहता नोएडा स्थित आवास पर मृत मिले, 2010 कॉमनवेल्थ गेम्स की तैयारियों में निभाई थी अहम भूमिका September 9, 2026
    • AI पोस्ट पर CJP के तीन नेताओं पर ₹2 करोड़ की मानहानि का केस, Gaurav Bhatia बोले- अब कोर्ट में होगा सच का फैसला September 9, 2026
    • ओडिशा के जंगल में मिले 5 नन्हे ऑरंगुटान, मचा हड़कंप; 4 हजार किमी दूर कैसे पहुंचे, तस्करी का शक September 9, 2026
    • अमिताभ बच्चन छोड़ेंगे KBC? भावुक पोस्ट से मची हलचल, बोले- ‘कुछ कहानियां इतनी गंभीर…’ September 9, 2026
    • CJP प्रदर्शन में शामिल छात्र को ₹5 लाख का नोटिस, CJI सूर्यकांत ने नोएडा के मजिस्ट्रेट को फटकारा September 9, 2026
    • सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: भिवाड़ी से पकड़ा गया मालिक हरिराम बंसल, हादसे में 8 लोगों की मौत September 7, 2026
    • अरिजीत सिंह को हराकर बने थे स्टार, फिर 20 साल तक रहे गुमनाम, अब Bigg Boss 20 में काजी तौकीर की वापसी September 7, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.