Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
Author: News Box Bharat
रांची। मुहर्रम को लेकर विधि-व्यवस्था को लेकर उपायुक्त व एसएसपी ने सयुंक्तादेश जारी जारी किया है। मुहर्रम पर्व 29 जुलाई को मनाया जाएगा। इस अवसर पर भीड़ में असामाजिक तत्व सक्रिय रह सकते हैं, जो कि धार्मिक उन्माद फैलाने का काम करते हैं। इस अवसर पर शान्ति व्यवस्था एवं विधि व्यवस्था बनाये रखने हेतु संयुक्तादेश जारी किया गया है। विशेष निगरानी रखने का निर्देश शांति व्यवस्था बनाये रखने एवं मिथ्या अफवाहों के कारण अनावश्यक भय, तनाव की स्थिति उत्पन्न होने की आशंका को देखते हुए प्रत्येक प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी को अपने-अपने क्षेत्र में विशेष निगरानी रखने का निर्देश…
रांची। जेएमएम नेता व जमीन कारोबारी कमरुल हक से रंगदारी और रातू इलाके सिमलिया स्थिति हाजी चौक में बीते दिनों हुई फायरिंग कांड पुलिस ने 2 अपराधियो को गिरफ्तार किया। अपराधी के पास से पुलिस ने एक देशी कट्टा सहित कई सामान बरामद किया। रातू के हाजी चौक में हजारीबाग में बंद टीएसपीसी उग्रवादी के इशारे पर कुछ दिनों पहले गोलीबारी हुई थी। जमीन कारोबारी कमरुल हक से 50 लाख रुपए रंगदारी मांगने के मामले में अब तक 5 गिरफ्तार हो चुके हैं। पुलिस ने सप्ताह भर पहले 3 लोगों को गिरफ्तार किया था।गिरफ्तार अपराधियों के नाम मोहम्मद ताज, इम्तियाज अंसारी और वसीम…
श्रीनिवासन खान एवं उद्योग सचिव सहित कई वरिष्ठ पदों पर रह चुके हैं ईडी ने पत्र की कॉपी पुलिस मुख्यालय और एंटी करप्शन ब्यूरो को भी भेजी रांची। ईडी झारखंड में अवैध खनन के जरिए मनी लॉन्ड्रिंग मामले पर कई को सलाखों के पीछे भेज दिया है। झारखंड में अवैध खनन के जरिए मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच कर रही ईडी ने राज्य सरकार से सीनियर आईएएस के श्रीनिवासन के बारे में रिपोर्ट मांगी है। वह राज्य में खान एवं उद्योग सचिव सहित कई वरिष्ठ पदों पर रह चुके हैं। ईडी ने सरकार के गृह विभाग से जानना चाहा है…
बीते 23 जुलाई को 14 वर्षीया छात्रा मनीषा मालतो की मौत हो गई थी रांची। पाकुड़ जिले के आवासीय मिशन स्कूल की छात्रा मनीषा मालतो की मौत के 5 दिनों बाद उसका शव शुक्रवार को मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में कब्र से निकाला गया। लबदा घाटी स्कूल की 2 अन्य छात्राओं का बीते 5 दिनों से हॉस्पिटल में इलाज च\ल रहा है। स्कूल प्रबंधन का कहना है कि तीनों छात्राएं अचानक बीमार हो गई थीं। इसके बाद उन्हें हॉस्पिटल में दाखिल कराया गया। दूसरी तरफ छात्राओं के माता-पिता का कहना है कि तीनों किन परिस्थितियों में बीमार हुईं, इसके बारे में…
मसौदा केवल हिंदी में अनुमोदन के लिए राज्यपाल के पास भेजा जाएगा रांची। झारखंड विधानसभा सदन में पेश और पारित किए जाने वाले विधेयकों का प्रारूप केवल हिंदी में तैयार किया जाएगा। विधेयक का मसौदा केवल हिंदी में अनुमोदन के लिए झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को भेजा जाएगा। विधानसभा अध्यक्ष रवीन्द्र नाथ महतो का कहना है कि अगर राजभवन या राज्य सरकार को जरूरत महसूस होती है तो वे हिंदी में पारित विधेयकों का अंग्रेजी में अनुवाद करा सकते हैं। केवल हिंदी से अंग्रेजी अनुवाद में त्रुटि के कारण राजभवन से लौटाए गए विधेयकों को दोबारा पारित कराने की…
29 को मुहर्रम पर्व को लेकर मैच नहीं होगा रांची। छोटानागपुर एथलेटिक्स एसोसिएशन ( CAA) की ओर से आयोजित सीनियर डिवीजन फुटबॉल लीग में एजी झारखंड ने हारा हुआ मैच ड्रॉ करा लिया। हटिया रेलवे ग्राउंड में खेले गए मुकाबले में बहु बाजार और एजी झारखंड ने 1-1 से ड्रॉ खेलकर अंक बांटे। शुरुआत से ही दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार खेल खेला। 43वें मिनट में रुपूपीढ़ी के विनय बिनहा ने गोल कर टीम को बढ़त दिला दी। लेकिन सोमरा मुंडा ने 66वें मिनट में गोलकर मैच को ड्रॉ करा दिया। दूसरा मैच प्रकाश क्लब रुपूपीढ़ी और जेएसएसपीएस का…
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat