Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Crime»ईडी के रडार पर झारखंड के सीनियर आईएएस अधिकारी के श्रीनिवासन | सरकार से मांगी रिपोर्ट
    Crime

    ईडी के रडार पर झारखंड के सीनियर आईएएस अधिकारी के श्रीनिवासन | सरकार से मांगी रिपोर्ट

    News Box BharatBy News Box BharatJuly 28, 20232 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    श्रीनिवासन खान एवं उद्योग सचिव सहित कई वरिष्ठ पदों पर रह चुके हैं

    ईडी ने पत्र की कॉपी पुलिस मुख्यालय और एंटी करप्शन ब्यूरो को भी भेजी

    रांची। ईडी झारखंड में अवैध खनन के जरिए मनी लॉन्ड्रिंग मामले पर कई को सलाखों के पीछे भेज दिया है। झारखंड में अवैध खनन के जरिए मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच कर रही ईडी ने राज्य सरकार से सीनियर आईएएस के श्रीनिवासन के बारे में रिपोर्ट मांगी है। वह राज्य में खान एवं उद्योग सचिव सहित कई वरिष्ठ पदों पर रह चुके हैं। ईडी ने सरकार के गृह विभाग से जानना चाहा है कि श्रीनिवासन पर पूर्व में कोई एफआईआर दर्ज हुई है या किसी तरह की जांच हुई है तो उसका ब्यौरा, कॉपी और चार्जशीट उपलब्ध कराई जाए। ईडी ने राज्य के पत्र की कॉपी राज्य के पुलिस मुख्यालय और एंटी करप्शन ब्यूरो को भेजी है।

    पूर्व खान सचिव पूजा सिंघल को ईडी ने ही जेल भेजा था

    झारखंड के खनन घोटाले में जांच के दौरान ईडी ने पूर्व खान सचिव पूजा सिंघल को गिरफ्तार किया था। वह पिछले एक साल से जेल में हैं। सिंघल के पहले खान और उद्योग विभाग के सचिव के पद पर के श्रीनिवासन पोस्टेड थे। उस समय उनके खिलाफ भ्रष्टाचार से संबंधित छह से ज्यादा शिकायतें एसीबी (एंटी करप्शन ब्यूरो) तक पहुंची। उस समय उन पर प्राथमिकी दर्ज करने के लिए एसीबी ने मंत्रिमंडल सचिवालय तथा निगरानी विभाग से अनुमति मांगी थी। हालांकि, उन पर एफआईआर की अनुमति तो सरकार ने नहीं दी पर उनका स्थानांतरण कर दिया गया था। बता दें कि श्रीनिवासन हाल में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा और अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के सचिव के पद से हटाए गए हैं। उनपर कैबिनेट के फैसलों से छेड़छाड़ करने का आरोप है। अब वे ईडी की जांच के रडार पर आ गए हैं। सरकार से मांगी गई रिपोर्ट मिलते ही ईडी इस मामले में आगे की कार्रवाई शुरू करेगी।


    alamgir alam ED goverment of jharkhand hemant soren Ias k srinivasan police headquarter jharkhand
    Previous Article5 दिनों बाद कब्र से निकाला गया स्कूली छात्रा का शव
    Next Article जेएमएम नेता कमरुल से रंगदारी मांगने वाले 2 अपराधी पुलिस के हत्थे चढ़े

    Explore More

    September 7, 20263 Mins Read

    सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: भिवाड़ी से पकड़ा गया मालिक हरिराम बंसल, हादसे में 8 लोगों की मौत

    September 7, 20263 Mins Read

    अरिजीत सिंह को हराकर बने थे स्टार, फिर 20 साल तक रहे गुमनाम, अब Bigg Boss 20 में काजी तौकीर की वापसी

    September 7, 20263 Mins Read

    राजस्थान: 13 साल तक सर्जरी का इंतजार, AIIMS में तन्वी की मौत के बाद परिवार ने लगाए गंभीर आरोप

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: भिवाड़ी से पकड़ा गया मालिक हरिराम बंसल, हादसे में 8 लोगों की मौत September 7, 2026
    • अरिजीत सिंह को हराकर बने थे स्टार, फिर 20 साल तक रहे गुमनाम, अब Bigg Boss 20 में काजी तौकीर की वापसी September 7, 2026
    • राजस्थान: 13 साल तक सर्जरी का इंतजार, AIIMS में तन्वी की मौत के बाद परिवार ने लगाए गंभीर आरोप September 7, 2026
    • Bigg Boss 20 में मैरी कॉम की एंट्री, प्रियंका चोपड़ा ने दी चेतावनी- ‘इनका नॉकआउट बहुत भारी पड़ता है’ September 7, 2026
    • पेट्रोल से बदला लोगों का भरोसा! CNG, हाइब्रिड और EV ने पहली बार छोड़ा पीछे, अगस्त के आंकड़ों ने चौंकाया September 7, 2026
    • महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी बर्दाश्त नहीं करेंगे, CM विजय की सख्त चेतावनी; तृषा विवाद के बीच दिया बड़ा बयान September 7, 2026
    • प्रयागराज में फिर बढ़ सकती है गंगा-यमुना, चंबल-बेतवा के बढ़ते जलस्तर से बाढ़ का खतरा; वाराणसी में गाद ने बढ़ाई परेशानी September 7, 2026
    • एशिया में 1997 जैसा आर्थिक संकट आने का खतरा? HSBC के चीफ इकोनॉमिस्ट ने बताया नया ‘विलेन’ September 7, 2026
    • सत्य निकेतन में भरभराकर गिरी इमारत, मलबे में फंसे छात्रों को बचाने में जुटे लोग September 6, 2026
    • मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का आकस्मिक निधन, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार September 6, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.