Author: News Box Bharat

झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष का पद रिक्त रहने से जुड़े मामले पर झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई मामले की अगली सुनवाई 30 अगस्त को होगी रांची। झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष का पद रिक्त रहने से जुड़े मामले पर झारखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस संजय कुमार मिश्र और जस्टिस आनंद सेन की बेंच में सुनवाई हुई। विधानसभा की ओर से अदालत में शपथ पत्र दायर कर बताया गया है कि नेता प्रतिपक्ष और किसी सदस्य के दल-बदल के मामले में निर्णय का अधिकार स्पीकर और उनके ट्रिब्यूनल का है। इस मामले में हाईकोर्ट की ओर से उन्हें निर्देशित नहीं किया…

Read More

गांव के ही आशीष ने जमीन विवाद में मारी थी 2 गोली रांची। रिम्स के डॉक्टरों ने लापुंग निवासी 40 वर्षीय जितेंद्र उरांव की जिंदगी को बचा लिया। सोमवार की रात अपराधियों ने जितेंद्र को 2 गोली मारी थी, जिसमें एक गोल उनके सिर में लगी थी। सिर में गोली लगने से ब्रेन टेंपोरेल लोब डैमेज हो गई थी। उनके सिर पर पीछे से गोली लगने से बुलेट ब्रेन में जाकर फस गई थी। बुलेट लगने की वजह से ब्रेन के लेफ्ट साइड का टेंपोरल डैमेज हो चुका था।साथ ही ब्रेन के पिछले हिस्से में हड्डियां भी टूटी थी I…

Read More

झारखंड कैबिनेट का फैसला: 10 साल से कार्य कर रहे नियमित रूप से नियुक्त व कार्यरत कर्मियों की सेवा परमानेंट होगी रांची। झारखंड मंत्रालय में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। झारखंड कैबिनेट ने एक बड़ा फैसला लेते हुए पूर्व मंत्री अमर कुमार बाउरी, रणधीर कुमार सिंह, डॉ० नीरा यादव, लुईस मरांडी व नीलकंठ सिंह मुण्डा के विरूद्ध प्रत्यानुपातिक धनार्जन की जॉच हेतु पीई दर्ज करने की अनुमति दिए जाने की स्वीकृति दी गई। इसके अलावा वित्त विभाग, झारखण्ड सरकार के अन्तर्गत अनियमित रूप से नियुक्त एवं कार्यरत कर्मियों के सेवा नियमितीकरण…

Read More

रांची। पलामू के पड़वा थाना क्षेत्र के गोल्हना में एक सनकी बीएसएफ के जवान ने जन वितरण प्रणाली के दुकानदार, उनकी पत्नी सहित 4 ग्रामीणों को तलवार से काट दिया है। इस घटना में पीडीएस डीलर की मौत हो गई है, जबकि अन्य लोग गंभीर रुप से जख्मी हो गए हैं, सभी जख्मी का इलाज मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पीटल में किया जा रहा है। बीएसएफ के जवान उर्मिल तिवारी उर्फ रूपेश का पीडीएस डीलर सत्यदेव तिवारी के साथ जमीन का विवाद था। बीएसएफ का जवान सुबह से तलवार लेकर घूम रहा था, मंगलवार को दो बजे के करीब उसने…

Read More

रांची। उषा मार्टिन यूनिवर्सिटी (यूएमयू) ने झारखंड में सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालय का प्रतिष्ठित खिताब हासिल किया। ओपन मैगजीन बेस्ट कॉलेज 2023 रैंकिंग के तहत यूएमयू को यह खिताब उसके असाधारण बीबीए और बीसीए कार्यक्रमों के लिए दिया गया है। इसके अतिरिक्त यूएमयू ने इंजीनियरिंग कार्यक्रमों के लिए राज्य में दूसरा स्थान हासिल किया। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) द्वारा मान्यता प्राप्त उषा मार्टिन विश्वविद्यालय आईएसओ 9001:2015 प्रमाणित है। यूएमयू झारखंड का पहला विश्वविद्यालय है, जिसे डिजिटल क्षमता के लिए प्रमाणित किया गया है। अध्यक्ष हेमंत गोयल ने विश्वविद्यालय की शैक्षणिक प्रगति और समर्पित संकाय पर गर्व जताया। उन्होंने कहा कि प्रशंसाएं हमारे…

Read More

रांची। 3 दिन के बाद झारखंड का मानसून सत्र शुरू हो जाएगा। हेमंत सरकार 28 जुलाई से शुरू हो रहे मानसून सत्र की तैयारी बहुत ही मजबूती के साथ की है। चुनावी माहौल को देखते हुए मानसून सत्र से राज्य की जनता को शानदार मैसेज देने का खाका तैयार है। झारखंड सरकार 1932 के भूमि सर्वे के दस्तावेज खतियान पर आधारित डोमिसाइल पॉलिसी और आरक्षण का प्रतिशत बढ़ाने वाला बिल दोबारा लाने की तैयारी कर रही है। पिछले साल विधानसभा का विशेष सत्र बुलाकर सरकार ने दोनों बिल पास कराए थे। लेकिन, राज्यपाल ने इन्हें मंजूरी नहीं दी थी। उन्होंने…

Read More

रांची। नोएडा में बाइक से चूहे को कुचलकर मारने का वीडियो वायरल होने के बाद आरोपी ‘खान बिरयानी’ के स्वामी जैनुल उर्फ जैनुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह मामला नोएडा के मामूरा सेक्टर-66 का है। यह शख्स इसी इलाके में बिरयानी की दुकान चलाता है। जब ये शख्स रात को अपने घर से निकल रहा था तो उसकी नजर एक चूहे पर पड़ी, जिसे उसने अपनी बाइक से कुचलकर मार डाला। चूहे को बाइक से कुचलने के आरोपी को थाना फेस 3 पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बयान के मुताबिक, थाना फेस-3 पुलिस द्वारा गश्त के दौरान…

Read More