Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»News»झारखंड मानसून सत्र काउंट डाउन-3: डोमिसाइल-आरक्षण बढ़ाने का बिल फिर लाएगी झारखंड सरकार
    News

    झारखंड मानसून सत्र काउंट डाउन-3: डोमिसाइल-आरक्षण बढ़ाने का बिल फिर लाएगी झारखंड सरकार

    News Box BharatBy News Box BharatJuly 25, 2023Updated:July 25, 20234 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    रांची। 3 दिन के बाद झारखंड का मानसून सत्र शुरू हो जाएगा। हेमंत सरकार 28 जुलाई से शुरू हो रहे मानसून सत्र की तैयारी बहुत ही मजबूती के साथ की है। चुनावी माहौल को देखते हुए मानसून सत्र से राज्य की जनता को शानदार मैसेज देने का खाका तैयार है। झारखंड सरकार 1932 के भूमि सर्वे के दस्तावेज खतियान पर आधारित डोमिसाइल पॉलिसी और आरक्षण का प्रतिशत बढ़ाने वाला बिल दोबारा लाने की तैयारी कर रही है। पिछले साल विधानसभा का विशेष सत्र बुलाकर सरकार ने दोनों बिल पास कराए थे। लेकिन, राज्यपाल ने इन्हें मंजूरी नहीं दी थी। उन्होंने एक-एक कर दोनों विधेयकों को संवैधानिक प्रावधानों, सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के खिलाफ बताते हुए लौटा दिया था। दोनों विधेयकों को लेकर की गई आपत्तियों पर राज्य सरकार विधिक परामर्श ले रही है। इसी को आधार बनाकर नए सिरे से विधेयक लाने की तैयारी है। दोनों विधेयक सरकार की प्राथमिकता में हैं।

    राज्यपाल ने लौटा दिया था विधेयक

    पिछड़ा वर्ग आरक्षण विधेयक को राज्यपाल ने इसी वर्ष अप्रैल में अटार्नी जनरल के परामर्श के बाद लौटा दिया था। अटार्नी जनरल ने अपने परामर्श में इस बात का हवाला दिया था कि इस विधेयक के पास होने से पूर्व में सुप्रीम कोर्ट की ओर से दिए गए कई आदेशों का उल्लंघन होगा। झारखंड पदों और सेवाओं की रिक्तियों में आरक्षण संशोधन विधेयक को सत्ताधारी गठबंधन ने अपने घोषणापत्र में भी प्राथमिकता की श्रेणी में रखा है।

    आरक्षण का कोटा बढ़ाना

    वर्तमान में राज्य में पिछड़े वर्गों को 14 प्रतिशत आरक्षण का लाभ मिल रहा है, जिसे बढ़ाकर राज्य सरकार 27 प्रतिशत करना चाह रही है। अनुसूचित जनजाति का आरक्षण 26 प्रतिशत से बढ़ाकर 28 प्रतिशत और अनुसूचित जाति का आरक्षण 10 प्रतिशत से बढ़ाकर 12 प्रतिशत करने का प्रस्ताव था।

    स्थानीय नीति विधेयक को राजभवन भेजा गया था

    राज्य सरकार ने ओबीसी आरक्षण और 1932 के खतियान के आधार पर स्थानीय नीति (डोमिसाइल) संबंधी विधेयक को राज्यपाल के अनुमोदन के लिए राजभवन भेजा था। दोनों विधेयकों को संविधान की नौवीं अनुसूची में शामिल करने के लिए राष्ट्रपति को भेजने का प्रस्ताव दिया था। दूसरी ओर 1932 के खतियान आधारित विधेयक को तत्कालीन राज्यपाल रमेश बैस ने यह कहते हुए लौटाया था कि इसकी समीक्षा करें। राज्यपाल ने कहा था कि विधेयक की वैधानिकता पर गंभीरतापूर्वक समीक्षा कर लें और यह देख लें कि यह संविधान के अनुरूप है या नहीं। यह भी समीक्षा करने का निर्देश दिया था कि विधेयक से सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों की अवहेलना तो नहीं हो रही है। झारखंड के डोमिसाइल से संबधित विधेयक को जनवरी 2023 में वापस किया गया था।

    मॉब लिचिंग विधेयक लाने की तैयारी

    हेमंत सरकार मॉब लिंचिंग विधेयक 18 माह बाद फिर से लाने जा रही है. इस बार इसे भीड़ द्वारा की जाने वाली हिंसा/हत्या की रोकथाम विधेयक-2023 के नाम से विधानसभा के मानसून सत्र में लाने की तैयारी हो रही है। इससे पहले इसे कैबिनेट से पास कराया जाएगा। इससे पहले दिसंबर 2021 में विधानसभा के शीतकालीन सत्र में भीड़ हिंसा रोकथाम और मॉब लिंचिंग निवारण विधेयक-2021 पास कराकर इसे राज्यपाल को भेजा गया थ। लेकिन तत्कालीन राज्यपाल रमेश बैस ने 18 मार्च 2022 को कुछ आपत्तियों के साथ इस विधेयक को सरकार को लौटा दिया था.

    आपत्तियों को किया गया दूर

    राज्य सरकार ने महाधिवक्ता की राय के बाद राज्यपाल द्वारा उठाई गई आपत्तियों को दूर कर लिया है। सरकार का मानना है कि उन्मादी भीड़ द्वारा कानून को अपने हाथ में लेकर की जाने वाली हिंसा और हत्या गंभीर चिंता का विषय है। इस पर रोक जरूरी है, इसलिए यह विधेयक फिर से लाया जा रहा है, ताकि मॉब लिंचिंग की घटनाओं पर रोक लग सके और दोषियों को दंडित किया जा सके।

    ajsu alamgir alma babulal marandi bjp Congress hemant soren jmm sudesh mahto
    Previous Articleचूहे को मारने वाला आरोपी गिरफ्तार
    Next Article उषा मार्टिन यूनिवर्सिटी ने झारखंड में सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालय का प्रतिष्ठित खिताब जीता

    Explore More

    September 9, 20264 Mins Read

    बंटवारा 1947’ के फ्लॉप होने पर प्रीति जिंटा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘1000% देती हूं, बाकी भगवान पर छोड़ देती हूं’

    September 9, 20265 Mins Read

    मैं अक्षय खन्ना की जगह नहीं आया…’, Drishyam 3 में रिप्लेसमेंट वाली बात पर बोले Jaideep Ahlawat

    September 9, 20263 Mins Read

    अगस्त में Maruti Suzuki की बिक्री में WagonR सबसे आगे, 20,180 यूनिट बिकीं

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • टंकी तोड़ते ही भरभराकर गिरा पूरा ढांचा, रांची में 2 मजदूरों की दर्दनाक मौत September 10, 2026
    • बंटवारा 1947’ के फ्लॉप होने पर प्रीति जिंटा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘1000% देती हूं, बाकी भगवान पर छोड़ देती हूं’ September 9, 2026
    • मैं अक्षय खन्ना की जगह नहीं आया…’, Drishyam 3 में रिप्लेसमेंट वाली बात पर बोले Jaideep Ahlawat September 9, 2026
    • अगस्त में Maruti Suzuki की बिक्री में WagonR सबसे आगे, 20,180 यूनिट बिकीं September 9, 2026
    • पूर्व दिल्ली मुख्य सचिव राकेश मेहता नोएडा स्थित आवास पर मृत मिले, 2010 कॉमनवेल्थ गेम्स की तैयारियों में निभाई थी अहम भूमिका September 9, 2026
    • AI पोस्ट पर CJP के तीन नेताओं पर ₹2 करोड़ की मानहानि का केस, Gaurav Bhatia बोले- अब कोर्ट में होगा सच का फैसला September 9, 2026
    • ओडिशा के जंगल में मिले 5 नन्हे ऑरंगुटान, मचा हड़कंप; 4 हजार किमी दूर कैसे पहुंचे, तस्करी का शक September 9, 2026
    • अमिताभ बच्चन छोड़ेंगे KBC? भावुक पोस्ट से मची हलचल, बोले- ‘कुछ कहानियां इतनी गंभीर…’ September 9, 2026
    • CJP प्रदर्शन में शामिल छात्र को ₹5 लाख का नोटिस, CJI सूर्यकांत ने नोएडा के मजिस्ट्रेट को फटकारा September 9, 2026
    • सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: भिवाड़ी से पकड़ा गया मालिक हरिराम बंसल, हादसे में 8 लोगों की मौत September 7, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.