Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»News»विधानसभा सत्र के दौरान कांग्रेस मणिपुर मामले को लेकर धरना-प्रदर्शन करेगी
    News

    विधानसभा सत्र के दौरान कांग्रेस मणिपुर मामले को लेकर धरना-प्रदर्शन करेगी

    News Box BharatBy News Box BharatJuly 27, 20233 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    रांची। झारखंड का मानसून सत्र शुक्रवार से शुरू हो रहा है। इसको लेकर पक्ष व विपक्ष अपनी-अपनी तैयारी में जुट गए हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस ने सभी विधायकों के साथ विधायक दल के नेता आलमगीर आलम के आवास में बैठक की। इस बैठक में कांग्रेस के सभी सांसद के अलावा प्रदेश अध्यक्ष भी शामिल हुए। विधायक दल की बैठक में सत्र के दौरान सरकार का पक्ष मजबूती के साथ रखने की बात कही गई। साथ ही राज्य की जनता से जुड़े विधेयक को सदन में पास कराकर धरातल पर लाने को कहा गया। विधायकों ने एक स्वर में कहा कि सरकार अच्छा काम कर रही है। जनता से जुड़े मुद्दों को हल किया जा रहा है। सरकार ने कई ऐतिहासिक फैसले लिए हैं। जिसका सीधा लाभ झारखंड के जनता को मिल रहा है।

    1932 व मॉब लिंचिंग विधेयक को सत्र में लाया जाएगा

    कांग्रेस विधायक दल की बैठक के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कांग्रेस विधायक दल के नेता व झारखंड सरकार के मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि झारखंड का मानसून सत्र बहुत ही सुचारु रूप से चलेगा। जनता से जुड़े मुद्दे को सत्र के दौरान पास कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि मणिपुर में जो हिंसा हो रही है, उसको लेकर कांग्रेस विधानसभा के बाहर धरना-प्रदर्शन करेगी। साथ ही ऐसी विधेयक जो राज्यपाल ने वापस लौटा दिया है उसे हाउस में रखकर पास कराया जाएगा।

    पिछड़े वर्गों का आरक्षण बढ़ाया जाएगा

    आलमगीर आलम ने कहा कि कांग्रेस के एजेंडो में पिछड़े वर्गों को 14 प्रतिशत आरक्षण का लाभ मिल रहा है, जिसे बढ़ाकर राज्य सरकार 27 प्रतिशत करना चाह रही है। अनुसूचित जनजाति का आरक्षण 26 प्रतिशत से बढ़ाकर 28 प्रतिशत और अनुसूचित जाति का आरक्षण 10 प्रतिशत से बढ़ाकर 12 प्रतिशत करने का प्रस्ताव है। राज्य सरकार ने ओबीसी आरक्षण और 1932 के खतियान के आधार पर स्थानीय नीति (डोमिसाइल) संबंधी विधेयक को राज्यपाल के अनुमोदन के लिए राजभवन भेजा था। लेकिन इसे राज्यपाल ने लौटा दिया था। मॉब लिंचिंग विधेयक विधानसभा के मानसून सत्र में लाएंगे।

    हर जनता को सुरक्षा देना सरकार की प्राथमिकता

    वहीं, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि झारखंड की हर जनता को सुरक्षा मुहैया कराना सरकार की प्राथमिकता है। शहर में जो घटनाएं घट रही है वो दुर्भाग्यपूर्ण है। सरकार इसको लेकर बहुत चिंतित है। हमारे सभी विधायकों ने भी सुरक्षा के मुद्दे को लेकर बात उठाई है। विधायकों ने तो यहां तक कहा दिया कि अगर हमलोगों का सुरक्षा हटाना है तो हटा ले लेकिन जनता को सुरक्षाप्रदान किया जाए। किसी भी सूरत में सुरक्षा को भंग करने वालों को भख्शा नहीं जाएगा।

    alamgir alam Congress rajesh thakur
    Previous Articleदलादली चौक अब कहलायेगा सुभाष मुंडा चौक । अंतिम यात्रा घर से श्मशान घाट के लिए निकला
    Next Article सुभाष मुंडा को मारने वाले अपराधी जल्द सलाखों के पीछे होंगे | नगड़ी थाना प्रभारी की लापरवाही सामने आई

    Explore More

    October 11, 20262 Mins Read

    मां छिन्नमस्तिका मंदिर में शारदीय नवरात्र की शुरुआत, नौ दिनों तक होंगे विशेष धार्मिक अनुष्ठान

    October 11, 20261 Min Read

    हेमंत सोरेन ने दिवंगत माता रूपी सोरेन की स्मृति में निभाई पारंपरिक रस्में, नम आंखों से किया नमन

    October 11, 20266 Mins Read

    सऊदी अरब हूती विद्रोहियों से राजधानी रियाद की हिफ़ाज़त क्यों नहीं कर पा रहा है?

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • चांडिल डैम की बदलेगी तस्वीर! CM हेमंत सोरेन ने दिए बड़े निर्देश, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर November 3, 2026
    • झारखंड के दो कुख्यात गैंगस्टरों पर इंटरपोल का शिकंजा, राहुल सिंह और राहुल दुबे के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी November 2, 2026
    • रांची में पुलिस और राहुल दुबे गिरोह के बीच मुठभेड़, गोली लगने से एक अपराधी घायल, 5 गिरफ्तार October 30, 2026
    • अस्पतालों की मनमानी पर लगेगी लगाम? रांची में प्रशासन का सख्त आदेश, 7 दिन में लगानी होगी रेट लिस्ट October 29, 2026
    • झारखंड में विकास योजनाओं की बौछार! 7,890 चापाकल से लेकर 500 बेड के अस्पताल तक मंजूरी October 27, 2026
    • जन सुराज पार्टी के डिजिटल कम्युनिकेशन मैनेजर की मौत, अनगड़ा-मुरी रेलखंड के पास मिला शव October 27, 2026
    • दिव्यांग बच्चों के लिए परिवार-आधारित देखभाल को बढ़ावा, रांची में बनी रणनीति October 27, 2026
    • रांची में चोरों का दुस्साहस: सब-इंस्पेक्टर के बंद मकान में 20 लाख से अधिक की चोरी, CCTV में कैद हुए संदिग्ध October 27, 2026
    • झारखंड के उमराह यात्रियों की वतन वापसी के लिए तेज हुई पहल, इरफान अंसारी ने केंद्र से मांगी मदद October 26, 2026
    • रांची में 28 से 30 अक्टूबर तक बारिश की आशंका, चक्रवात ‘अर्नब’ को लेकर प्रशासन अलर्ट October 26, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.