रांची। छोटानागपुर एथलेटिक्स एसोसिएशन (सीएए) की ओर से आयोजित सीनियर डिवीजन फुटबॉल लीग में सोमवार को जीएफसी गाड़ी होटवार, राजा स्पोर्ट्स बरियातू व जेएसए की टीम ने जीत दर्ज की। होटवार खेलगांव के स्टेडियम ग्राउंड में पहला मुकाबला संत जॉन्स व गाड़ी होटवार के बीच खेला गया। कड़े संघर्ष के बाद होटवार की टीम ने एक गोल से जीत दर्ज की। 19वें मिनट में एकमात्र गोल धर्म टोप्पो ने किया। वहीं, दूसरे मैच में जेएसए ने प्रकाश क्लब रुपुपीढ़ी को 1-0 से पराजित किया। सोहित खलखो ने 19वें मिनट में गोल मारा। प्रैक्टिस ग्राउंड में खेले गए पहले मैच में बरियातू…
Author: News Box Bharat
दोनों होस्ट टीम ने जीत के साथ आगाज किया रांची। T20 World Cup 2024 में मेजबान वेस्ट इंडीज व अमेरिका की टीम ने जीत के साथ आगाज किया। खेले गए पहले मैच में अमेरिका ने कनाडा को व वेस्ट इंडीज ने पापुआ न्यू गिनी को हराया। हालांकि ग्रुप सी के मैच में वेस्ट इंडीज को जीतने में पसीने छूट गए। पापुआ न्यू गिनी की टीम ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 136 रन बनाए। लेकिन मेजबान टीम को 137 रन का टारगेट चेज करने में पसीने आ गए। विंडीज ने 19वें ओवर में 5 विकेट पर 137…
रांची। छोटानागपुर एथलेटिक्स एसोसिएशन (सीएए) की ओर से आयोजित सीनियर डिवीजन फुटबॉल लीग में रविवार को स्वर्णरेखा एफसी व नाइन बुलेट कव्वाली की टीम ने जीत दर्ज की। होटवार खेलगांव के स्टेडियम ग्राउंड में पहला मुकाबला बांधगाड़ी एफसी व बिजय क्लब बड़ा घाघरा का गोल रहित पर छूटा। वहीं, दूसरे मैच में कव्वाली ने आसानी से अरगोड़ा एफसी 2-0 से पराजित किया। टीम की ओर से 46वें मिनट में प्रेम तिर्की व 66वें मिनट में करण बैठा ने गोल मारा। वहीं, प्रैक्टिस ग्राउंड में खेले गए पहले मैच में अमर भारती ने मोरहाबादी एफसी को 2-0 से हराया। 8वें मिनट…
रांची। छोटानागपुर एथलेटिक एसोसिएशन (सीएए ) की ओर से रांची में पहली बार महिला फुटबॉल लीग का आयोजन कराया जा रहा है। सीएए के महासचिव आसिफ नईम ने बताया कि इसकी शुरुआत होटवार के खेलगांव में 20 जून 2024 से शुरू होगी। इस लीग में वही टीम भाग ले सकती है जो एआईएफएफ से रजिस्टर्ड हो व खिलाड़ियों का सीआरएस कराया हुआ हो। लीग में भाग लेने के लिए टीम अनवरुल हक़ (8789838557) व सोमनाथ सिंह (6206965414) से संपर्क कर सकते हैं।
कनाडा की टीम 7 विकेट से हारी रांची। T20 World Cup 2024 में मेजबान अमेरिका की टीम ने जीत के साथ आगाज किया। अमेरिका के डलास में खेले गए ग्रुप-ए के मुकाबले में अमेरिका ने कनाडा 7 विकेट से हाराया। कनाडा की टीम ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 194 रनों का अच्छा स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में अमेरिका की टीम ने इस लक्ष्य को 17.4 ओवर में 3 विकेट खोकर 197 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। टीम की ओर से आरोन जोंस ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 94 रनों की पारी…
रांची। लोकसभा चुनाव 2024 के सातों फेज की वोटिंग खत्म होने के बाद एग्जिट पोल भी आ गए। हालांकि असल नतीजा 4 जून को आएंगे, उससे पहले तमाम न्यूज़ चैनलों और एजेंसियों के एग्जिट पोल के मुताबिक एनडीए की सरकार फिर से बनने जा रही है। सभी एग्जिट पोल के मुताबिक एनडीए को 350 से ज्यादा सीट दी जा रही है, वहीं, इंडिया गठबंधन को 125 से 150 सीट मिलने का अनुमान है। सिर्फ एक ने I.N.D.IA को 200 पार किया है। लोकसभा में कुल 542 सीटों में सरकार बनाने के लिए 272 सीटों की जरुरत पड़ेगी। लोकसभा में कुल 543 सीटें हैं, गुजरात…
रांची। बिहार के पाटलिपुत्र से बीजेपी उम्मीदवार रामकृपाल यादव पर फायरिंग हुआ है। हालांकि रामकृपाल यादव पूरी तरह से सुरक्षित हैं। फायरिंग के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई है। रामकृपाल यादव के एक समर्थक को चोट लगी है। गोली चलाने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए हैं।
– सीएए सीनियर डिवीजन फुटबॉल लीग : 4 मैच में 31 गोल हुए – शंकर उरांव ने पांच गोल किए रांची। छोटानागपुर एथलेटिक्स एसोसिएशन (सीएए) की ओर से आयोजित सीनियर डिवीजन फुटबॉल लीग में शनिवार को होटवाल के खेलगाव के दोनों ग्राउंड में कुल 31 गोल 4 मैच में हुए। प्रैक्टिस ग्राउंड में खेले गए पहले मुकाबले में बिरसा क्लब कोकर ने आदर्श स्पोर्ट्स को 5-0 से पराजित किया। सचिन ने छठे व 42वें मिनट में, सुमित ने 38वें, अंकित ने 54वें व सुशील ने 62वें मिनट में गोल दागा। वहीं, दूसरे मुकाबले में सत्र 2023 की चैंपियन मेकॉन ने न्यू…
रांची। लोकसभा चुनाव 2024 के सातों फेज की वोटिंग खत्म होने के बाद एग्जिट पोल भी आने शुरू हो गए हैं। हालांकि असल नतीजा 4 जून को आएंगे, उससे पहले तमाम न्यूज़ चैनलों और एजेंसियों के एग्जिट पोल के मुताबिक एनडीए की सरकार फिर बनने जा रही है। पांच एग्जिट पोल के मुताबिक एनडीए को 350 से ज्यादा सीट दी जा रही है, वहीं, इंडिया गठबंधन को 125 से 150 सीट मिलने का अनुमान है। लोकसभा में कुल 542 सीटों में सरकार बनाने के लिए 272 सीटों की जरुरत पड़ेगी। एग्जिट पोल 2024 SAAM- जन की बात : 377 (एनडीए), 151 (इंडिया), 15…
रांची। डोरंडा थाना क्षेत्र के मिस्त्री मोहल्ला में अब से कुछ देर पहले गोली चली है। मिली जानकारी के अनुसार 9 साल के बच्चे के पैर में गोली लगी है। बच्चे को सदर अस्पताल ले जाया गया है। सदर अस्पताल ने बच्चे को रिम्स रेफर कर दिया। गोली मिर्जा अरशद बेग को लगी है। मौके पर डोरंडा थाना की पुलिस पहुंच कर छानबीन शुरू कर दी। गोली किसने व क्यों चलाई इसकी छानबीन की जा रही है। मोहल्ले के लोगों से पुलिस यह जानकारी ले रही है की गोली किसने चलाई। खबर अपडेट की जाएगी…