Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Health»मंत्री डॉ इरफान अंसारी की चेतावनी : अस्पताल द्वारा मरीजों की मौत के बाद शव को रोकने की प्रथा पर रोक लगाने के निर्देश | जल्द सरकार आदेश जारी करेगी
    Health

    मंत्री डॉ इरफान अंसारी की चेतावनी : अस्पताल द्वारा मरीजों की मौत के बाद शव को रोकने की प्रथा पर रोक लगाने के निर्देश | जल्द सरकार आदेश जारी करेगी

    News Box BharatBy News Box BharatDecember 13, 20242 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    1000 करोड़ रु. की लागत से रिम्स-2 का निर्माण किया जाएगा

    रांची। झारखंड में विकास की गति को तेज करने को लेकर शुक्रवार को स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक की। नामकुम के आईपीएच (IPH) सभागार में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने पहली समीक्षा बैठक करते हुए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को कई अहम निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य को जहां एक हजार करोड़ की लागत से नया रिम्स मिलेगा। वहीं, जामताड़ा में मेडिकल कॉलेज अस्पताल खोलने की प्रक्रिया तेज की जाएगी। मंत्री ने कहा कि रिम्स-2 अस्पताल न केवल दिल्ली के तर्ज पर होगा, बल्कि झारखंड का मॉडल बनकर दिल्ली के अस्पतालों को भी प्रेरित करेगा। उन्होने कहा कि मरीजों की मौत के बाद शव को रोकने की प्रथा पर रोक लगाने के लिए सख्त निर्देश दिए गए हैं। इस पर जल्द ही सरकार आदेश जारी करेगी। राज्य भर में 1000 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनाये जायेंगे ताकि ग्रामीण और सुदूर इलाकों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंच सकें।

    घोषणाएं और निर्देश

    • झारखंड में 1000 करोड़ रु. की लागत से रिम्स-2 का निर्माण किया जाएगा.
    • प्राइवेट अस्पताल द्वारा मरीजों की मौत के बाद शव को रोकने की प्रथा पर रोक लगाने के लिए सख्त निर्देश दिए हैं.
    • राज्य भर में 1000 नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) बनाए जाएंगे, ताकि ग्रामीण और सुदूर इलाकों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंच सकें.
    • सभी वर्तमान एजेंसियों को रद्द कर 10 दिनों के अंदर नई एजेंसियों का चयन किया जाएगा.
    • राज्य भर के अस्पतालों में लगभग 200 अस्पताल प्रबंधकों की नियुक्ति की जाएगी.
    • एक सप्ताह के अंदर सभी अस्पतालों में MRI और CT स्कैन की मशीनें उपलब्ध कराई जाएंगी.
    • मरीजों की सुविधा के लिए शाम को भी ओपीडी सेवा शुरू की जाएगी, डॉक्टर दो शिफ्ट में बैठेंगे.
    • सभी सदर अस्पतालों को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा और प्रत्येक जिले में मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर (OT) बनाए जाएंगे.
    • आवश्यकता पड़ने पर प्राइवेट डॉक्टरों को भी नियुक्त किया जाएगा ताकि सभी अस्पतालों में पर्याप्त डॉक्टर उपलब्ध हों.
    • मोहल्ला क्लीनिक की जगह मुख्यमंत्री की सलाह के अनुसार इसका आधुनिकीकरण किया जाएगा.
      Dr Irfan Ansari
      Previous Article5 जनवरी 2025 से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा के साथ शिर्डी के दर्शन की होगी शुरुआत
      Next Article JSSC-CGL परीक्षा में हुई गड़बड़ियों की CID जांच होगी

      Explore More

      September 30, 20263 Mins Read

      अनार खाने से दिल की सेहत को मिल सकता है फायदा, रिसर्च में 80% तक सुधार; जानें क्या कहती है स्टडी

      September 5, 20265 Mins Read

      सूअर की किडनी ने 271 दिन बचाया डायलिसिस से, फिर मिली इंसानी किडनी; मेडिकल साइंस की इस कामयाबी का क्या मतलब?

      August 28, 20263 Mins Read

      कौसानी में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, होटल-रिसॉर्ट से लेकर बाजार तक चला सघन जांच अभियान

      Sponsored

      Fire-boltt Dhoni
      Latest Hindi News
      • चांडिल डैम की बदलेगी तस्वीर! CM हेमंत सोरेन ने दिए बड़े निर्देश, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर November 3, 2026
      • झारखंड के दो कुख्यात गैंगस्टरों पर इंटरपोल का शिकंजा, राहुल सिंह और राहुल दुबे के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी November 2, 2026
      • रांची में पुलिस और राहुल दुबे गिरोह के बीच मुठभेड़, गोली लगने से एक अपराधी घायल, 5 गिरफ्तार October 30, 2026
      • अस्पतालों की मनमानी पर लगेगी लगाम? रांची में प्रशासन का सख्त आदेश, 7 दिन में लगानी होगी रेट लिस्ट October 29, 2026
      • झारखंड में विकास योजनाओं की बौछार! 7,890 चापाकल से लेकर 500 बेड के अस्पताल तक मंजूरी October 27, 2026
      • जन सुराज पार्टी के डिजिटल कम्युनिकेशन मैनेजर की मौत, अनगड़ा-मुरी रेलखंड के पास मिला शव October 27, 2026
      • दिव्यांग बच्चों के लिए परिवार-आधारित देखभाल को बढ़ावा, रांची में बनी रणनीति October 27, 2026
      • रांची में चोरों का दुस्साहस: सब-इंस्पेक्टर के बंद मकान में 20 लाख से अधिक की चोरी, CCTV में कैद हुए संदिग्ध October 27, 2026
      • झारखंड के उमराह यात्रियों की वतन वापसी के लिए तेज हुई पहल, इरफान अंसारी ने केंद्र से मांगी मदद October 26, 2026
      • रांची में 28 से 30 अक्टूबर तक बारिश की आशंका, चक्रवात ‘अर्नब’ को लेकर प्रशासन अलर्ट October 26, 2026
      Categories
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      • Privacy & Policy
      • Terms & Conditions
      © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.