Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Latest»5 जनवरी 2025 से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा के साथ शिर्डी के दर्शन की होगी शुरुआत
    Latest

    5 जनवरी 2025 से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा के साथ शिर्डी के दर्शन की होगी शुरुआत

    News Box BharatBy News Box BharatDecember 13, 20242 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    रांची। भारत गौरव विशेष ट्रेन की ओर से आगामी 5 जनवरी 2025 को यात्रा की शुरुआत झारसुगुडा से सात ज्योतिर्लिंग यात्रा के साथ शिर्डी की होगी। रेल मंत्रालय ने देश के विभिन्न भागों से भारत सरकार द्वारा परिकल्पित “देखो अपना देश” और “एक भारत श्रेष्ठ भारत’ की पर्यटन अवधारणाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भारत गौरव पर्यटक ट्रेनों का संचालन शुरू किया है। भारतीय रेलवे भारत को अंतरराष्ट्रीय और घरेलू क्षेत्र में एक आकर्षक गंतव्य के रूप में प्रदर्शित करने के लिए हमेशा प्रतिबद्ध रहा है। भारतीय रेल की इन थीम-आधारित ट्रेनों की परिकल्पना घरेलू पर्यटकों के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों को भारत की समृद्ध सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत से अवगत कराने हेतु की गई है। इंडियन रेलवे कैटरिंग टूरिज्म कारपोरेशन लिमिटेड (IRCTC), भारत सरकार के उधम ने झारखंड से पहली बार भारत गौरव पर्यटक सर्किट स्पेशल ट्रेन चलाने की योजना बनाई है।

    13 दिनों की होगी यात्रा

    यह ट्रेन 5 जनवरी दिन रविवार को झारसुगुडा से खुलेगी और राउरकेला,रांची, मूरी, बोकारो स्टील सिटी, हजारीबाग रोड,कोडरमा,गया,राजगीर, बिहारशरीफ,पटना,बक्सर, आरा, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन होते हुए भीमाशंकर, द्वारका,ग्रिशनेश्वर,महाकालेश्वर, नागेश्वर,ओंकारेश्वर,त्र्यंबकेश्वर, शिर्डी, सोमनाथ के तीर्थ स्थल का दर्शन कराते हुए दिनांक 17 जनवरी 2025 को लौट कर वापस आएगी । यह पूरी यात्रा 12 रात/13 दिन की होंगी और इसका कुल किराया सभी कर सहित स्लिपर क्लास के लिए Rs.24330 और 3 एसी के लिए Rs.42655 है। इस यात्रा में तीर्थ यात्रियों कों स्लीपर क्लास एवं 3 एसी से यात्रा, शाकाहारी भोजन, घूमने के लिए बस रहने के लिए होटल की व्यवस्था तथा प्रत्येक कोच में सिक्यूरिटी गार्ड एवं टूर एस्कॉर्ट की सेवा उपलब्ध रहेगी। साथ ही यात्रियों की बीमा के भी सुविधा रहेगी।

    यहां से कर सकते है बुकिंग

    इच्छुक तीर्थयात्री यात्रा सम्बन्धी विस्तृत जानकारी एवं बुकिंग के लिए IRCTC, कार्यालय (रेलवे स्टेशन रांची, पार्सल कार्यालय के पास, पिन 834001) या दूरभाष संख्या 8595937711 से संपर्क कर सकते है। टिकट की बुकिंग आईआरसीटीसी की वेबसाइट www.irctctourism.com के माध्यम से भी कर सकते है

    Irtc Tourism
    Previous Articleबाबा नगरी जाएंगे सीएम हेमंत सोरेन
    Next Article मंत्री डॉ इरफान अंसारी की चेतावनी : अस्पताल द्वारा मरीजों की मौत के बाद शव को रोकने की प्रथा पर रोक लगाने के निर्देश | जल्द सरकार आदेश जारी करेगी

    Explore More

    September 9, 20264 Mins Read

    बंटवारा 1947’ के फ्लॉप होने पर प्रीति जिंटा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘1000% देती हूं, बाकी भगवान पर छोड़ देती हूं’

    September 9, 20265 Mins Read

    मैं अक्षय खन्ना की जगह नहीं आया…’, Drishyam 3 में रिप्लेसमेंट वाली बात पर बोले Jaideep Ahlawat

    September 9, 20263 Mins Read

    अगस्त में Maruti Suzuki की बिक्री में WagonR सबसे आगे, 20,180 यूनिट बिकीं

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • बंटवारा 1947’ के फ्लॉप होने पर प्रीति जिंटा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘1000% देती हूं, बाकी भगवान पर छोड़ देती हूं’ September 9, 2026
    • मैं अक्षय खन्ना की जगह नहीं आया…’, Drishyam 3 में रिप्लेसमेंट वाली बात पर बोले Jaideep Ahlawat September 9, 2026
    • अगस्त में Maruti Suzuki की बिक्री में WagonR सबसे आगे, 20,180 यूनिट बिकीं September 9, 2026
    • पूर्व दिल्ली मुख्य सचिव राकेश मेहता नोएडा स्थित आवास पर मृत मिले, 2010 कॉमनवेल्थ गेम्स की तैयारियों में निभाई थी अहम भूमिका September 9, 2026
    • AI पोस्ट पर CJP के तीन नेताओं पर ₹2 करोड़ की मानहानि का केस, Gaurav Bhatia बोले- अब कोर्ट में होगा सच का फैसला September 9, 2026
    • ओडिशा के जंगल में मिले 5 नन्हे ऑरंगुटान, मचा हड़कंप; 4 हजार किमी दूर कैसे पहुंचे, तस्करी का शक September 9, 2026
    • अमिताभ बच्चन छोड़ेंगे KBC? भावुक पोस्ट से मची हलचल, बोले- ‘कुछ कहानियां इतनी गंभीर…’ September 9, 2026
    • CJP प्रदर्शन में शामिल छात्र को ₹5 लाख का नोटिस, CJI सूर्यकांत ने नोएडा के मजिस्ट्रेट को फटकारा September 9, 2026
    • सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: भिवाड़ी से पकड़ा गया मालिक हरिराम बंसल, हादसे में 8 लोगों की मौत September 7, 2026
    • अरिजीत सिंह को हराकर बने थे स्टार, फिर 20 साल तक रहे गुमनाम, अब Bigg Boss 20 में काजी तौकीर की वापसी September 7, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.