रांची। 4 जून 2024 को लोकसभा चुनाव की मतगणना से पहले I.N.D.I.A ब्लॉक की अहम बैठक शुरू हो गई है। यह बैठक दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर हो रही है। इस बैठक में CPP चेयरपर्सन सोनिया गांधी, राहुल गांधी, झारखंड के सीएम चंपई सोरेन, जेएमएम की कल्पना सोरन, यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव, फारुख अब्दुल्लाह, सीतारमा येचुरी, पंजाब के सीएम भगवंत मान, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, केसी वेणुगोपाल, शरद पवार, तेजस्वि यादव, दीपांकर भट्टाचार्य, साहनी, प्रियंका गांधी सहित इंडिया ब्लॉक के कई नेता मौजूद हैं। I.N.D.I.A. ब्लॉक की बैठक में 4 जून को आने…
Author: News Box Bharat
रांची। लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण के मतदान जारी है। अब हर किसी को एग्जिट पोल (Exit Poll 2024 Results) का इंतजार है। एग्जिट पोल की टाइमिंग को लेकर चुनाव आयोग ने साफ किया है कि एक्जिट पोल 1 जून को शाम 6.30 बजे के बाद ही घोषित किए जा सकेंगे। चुनाव आयोग के मुताबिक, अंतिम चरण का मतदान 6 बजे तक चलेगा। ऐसे में एग्जिट पोल 6.30 बजे के बाद ही जारी किए जा सकेंगे। देश में विभिन्न एजेंसियों एग्जिट पोल करती हैं। इन एग्जिट पोल का परिणाम 1 जून को जारी किया जाएगा। इससे एक अनुमान लगेगा…
रांची। I.N.D.I.A ब्लॉक की बैठक 1 जून को दिल्ली में हो रही है। इस बैठक में झारखंड की ओर से कल्पना सोरेन शामिल होंगी। झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन दिल्ली पहुंच चुकी हैं। बता दें कि I.N.D.I.A अलायंस की ये छठी बैठक होगी। इससे पहले I.N.D.I.A के नेता चार बार पटना, बेंगलुरु, मुंबई और दिल्ली में बैठक कर चुके हैं। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री इस बैठक में शामिल नहीं होंगी। ममता ने शामिल न होने की वजह भी बताई थी। उन्होंने कहा कि 1 जून को मेरे घर (बंगाल) में चुनाव है। हाल ही में…
वाराणसी से मोदी चुनाव मैदान में रांची। लोकसभा चुनाव के सातवें यानी आखिरी चरण में सात राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की कुल 57 लोकसभा सीट पर आज यानी 1 जून 2024 को मतदान होगा। इस चरण में बिहार, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, उड़ीसा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में वोटिंग होगी। इस चरण के मतदान के साथ ही 19 अप्रैल से शुरू हुए चुनाव के सभी चरणों का मतदान संपन्न हो जाएगा। 4 जून को मतगणना होगी। इस चरण में वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनाव मैदान में हैं। उनके खिलाफ कांग्रेस ने अजय राय को चुनाव…
रांची। छोटानागपुर एथलेटिक्स एसोसिएशन (सीएए) की ओर से आयोजित सीनियर डिवीजन फुटबॉल लीग में मोरहाबादी एक्सप्रेस, नाइन बुलेट कव्वाली की टीम जीती। प्रैक्टिस ग्राउंड में खेले गए मुकाबले में मोरहाबादी एक्सप्रेस ने मोरहाबादी एफसी को 2-0 से पराजित किया। तीसरे मिनट में विवेक मुंडा व 57वें मिनट में बितेश तिर्की ने गोल मारा। दूसरा मैच हटिया ब्वॉयज व एकंबा का 2-2 के ड्रा पर समाप्त हुआ। एकंबा की ओर से 17वें व 69वें मिनट में विक्की टोप्पो ने गोल मारा। वहीं, हटिया ब्वॉयज की ओर से 22वें मिनट में सोनू व 35वें मिनट में संदीप ने गोल किया। स्टेडियम ग्राउंड में…
रांची। छोटानागपुर एथलेटिक्स एसोसिएशन (सीएए) की ओर से आयोजित सीनियर डिवीजन फुटबॉल लीग में चार मैच खेले गए। सिर्फ बरियातू की टीम ने जीत दर्ज की। बाकि के तीनों मैच ड्रा पर समाप्त हुआ। खेलगांव होटवार के स्टेडियम ग्राउंड में पहला मैच राजा स्पोर्ट्स बरियातू व बिरसा क्लब कोकर के बीच खेला गया। मुकाबले में बरियातू की टीम 3-0 से जीती। 21वें मिनट में रौशन, 27वें मिनट में अविनाश व 62वें मिनट में मनोज ने गोल मारा। दूसरा मैच चुट्टू व इरबा को गोल रहित पर छूटा। प्रैक्टिस ग्राउंड में संत जॉन्स व जेएसए का 1-1 पर ड्रॉ रहा। जेएसए की…
रांची। ग्रामीण विकास विभाग टेंडर कमीशन मामले में ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम की 14 दिनों की रिमांड अवधि गुरुवार को समाप्त हो गई। 14 दिनों की रिमांड अवधि समाप्त होने के बाद मंत्री आलमगीर आलम को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से pmla कोर्ट उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। आलमगीर आलम को गिरफ्तार करने के बाद प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने पहले 6 दिनों की रिमांड ली, फिर पांच दिनों की रिमांड अवधि ली गई। 11 दिनों की रिमांड अवधि पूरी होने के बाद ईडी की टीम ने एक बार फिर तीन दिनों की रिमांड ली।…
चुनाव के परिणाम 4 जून को घोषित किए जाएंगे रांची। लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर सातवें और आखिरी चरण का मतदान 1 जून को किया जाएगा। 30 मई को चुनाव प्रचार भी थम जाएगा। बता दें कि 1 जून को 8 राज्यों की 57 सीटों पर मतदान किया जाएगा। वहीं, चुनाव के परिणाम 4 जून को घोषित किए जाएंगे। इस बीच आज चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है। झारखंड के दुमका, गोड्डा व राजमहल में आज सभी नेता जोर लगाएंगे। वहीं, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की आज झारखंड के दुमका में प्रस्तावित रैली अपरिहार्य कारणों से रद्द कर…
रांची। छोटानागपुर एथलेटिक्स एसोसिएशन (सीएए) की ओर से आयोजित सीनियर डिवीजन फुटबॉल लीग में अरगोड़ा, सेरसा और स्वर्णरेखा की टीम ने जीत दर्ज की। वहीं, विजय क्लब बड़ा घागरा और बहु बाजार का मैच गोल रहित पर छूटा। खेलगांव होटवार के प्रैक्टिस ग्राउंड में पहला मैच अरगोड़ा व आरएफए के बीच खेला गया। मुकाबले में अरगोड़ा की टीम 1-0 जीती। 46वें मिनट में एकमात्र गोल हर्ष ने किया। वहीं, स्टेडियम ग्राउंड में खेले गए पहले मुकाबले में सेरसा ने अमर भारती को 1-0 से हराया। 30वें मिनट में दूती महतो ने गोल मारा। दूसरे मैच में स्वर्णरेखा ने जय जवान…
रांची। ग्रामीण विकास विभाग में टेंडर कमीशन को लेकर IAS और ग्रामीण विकास विभाग के पूर्व सचिव मनीष रंजन से ED ने मंगलवार को लगभग 8 घंटे तक पूछताछ की। मनीष रंजन देर रात ED कार्यालय से निकले। मिली जानकारी के अनुसार मंत्री आलमगीर आलम और मनीष रंजन को एक साथ बैठाकर ED की टीम ने पूछताछ किया। ED फिर मनीष रंजन को समन भेजकर पूछताछ के लिए बुला सकती है। बता दें कि ED के दूसरे समन पर मंगलवार को मनीष रंजन 11:15 बजे ED ऑफिस पहुंचे थे। इससे पहले ईडी ने 24 मई को समन भेजकर मनीष रंजन…