Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Education»आज JSSC कार्यालाय घेरने की तैयारी | सुरक्षा के तगड़े इंतजाम | 20 दिसंबर तक निषेधाज्ञा लागू
    Education

    आज JSSC कार्यालाय घेरने की तैयारी | सुरक्षा के तगड़े इंतजाम | 20 दिसंबर तक निषेधाज्ञा लागू

    News Box BharatBy News Box BharatDecember 15, 2024Updated:December 15, 20245 Mins Read
    Buy Ad Space

    सोमवार से सर्टिफिकेट वेरिफिकेशन

    रांची। JSSC की ओर से आयोजित CGL परीक्षा रद्द करने की मांग कर रहे छात्रों ने सोमवार 16 दिसंबर से जे JSSC कार्यालय घेराव करने की घोषणा की है। इसको लेकर प्रशासन भी पूरी तरह से तैयार है व सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किए है। JSSC कार्यालय के समीप 20 दिसंबर 2024 तक निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है। जगह-जगह बैरिकेडिंग लगाई गई है। ताकि किसी प्रकार का कोई अनहोनी न हो। आयोग द्वारा चयनित 2231 अभ्यर्थियों का आगामी 16 दिसंबर से सर्टिफिकेट वेरिफिकेशन होना है। लेकिन जिस तरह से एक बार फिर विवाद बढ़ा है उससे साफ लग रहा है कि यह फिलहाल शांत होनेवाला नहीं है। विभिन्न जिलों के कई छात्र संघठनों ने आयोग कार्यालय घेरने की घोषणा की है। छात्रों का आरोप है कि CGL परीक्षा में गड़बड़ी हुई है, इसलिए आयोग एग्जाम को रद्द कर दे। वहीं, सरकार ने CGL परीक्षा की जांच सीआईडी से कराने की घोषणा भी कर दी है।

    कई जगहों पर लगाई गई बैरिकेडिंग

    नामकुम चौक से झारखंड कर्मचारी चयन आयोग दफ्तर पहुंचने के रास्ते में कई स्थानों पर पुलिस की बैरिकेडिंग लगाई गई है। आयोग कार्यालय के सामने ग्राउंड में पूरी तरह से बैरिकेंडिग लगा दी गई है। ताकि कोई भी कार्यालय के पास नहीं आ सके। शनिवार शाम आईजी पुलिस आयोग कार्यालय पहुंचे और 16 दिसंबर यानि सोमवार से शुरू हो रहे छात्रों के आंदोलन और सीजीएल परीक्षार्थियों के सर्टिफिकेट वेरीफिकेशन के दौरान कोई बाधा न पहुंचे इसको लेकर की गई तैयारी का जायजा लिया। आयोग कार्यालय के बाहर पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर सोमवार सुबह 8 बजे से भारी संख्या में पुलिस बलों को तैनात करने की तैयारी की गई है।

    आयोग ने कहा- परीक्षा में कोई गड़बड़ी नहीं हुई

    झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने शनिवार 14 दिसंबर को प्रेस कांफ्रेंस कर बताया था कि सोशल मीडिया पर फैलाए जा रहे अफवाह गलत है। आयोग का कहना है कि प्रमाण पत्रों की जांच हेतु चयनित 2231 उम्मीदवार में से 2145 अभ्यर्थी झारखंड के निवासी हैं यानी 96 फीसदी अभ्यर्थी झारखंड के चयनित हुए हैं। आयोग के सचिव सुधीर गुप्ता और परीक्षा नियंत्रक अरविंद कुमार लाल ने मीडिया कर्मियों से बात करते हुए कहा कि यह परीक्षा कदाचार मुक्त एवं निष्पक्ष ढंग से 21 और 22 सितंबर को आयोजित हुआ। जिस तरह से कुछ लोगों के द्वारा सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाकर विद्यार्थियों को बरगलाने की कोशिश की जा रही है वह ठीक नहीं है। परीक्षा में हुए कदाचार से संबंधित आरोप पर छात्रों को पांच बार साक्ष्य उपस्थित करने के लिए मौका दिया गया था।

    वीडियो व फोटो जो मिले हैं वह एडिटेड

    सचिन ने बताया कि छात्रों के द्वारा एक ब्लैंक सीडी और पेन ड्राइव समर्पित किया गया था, जिसमें कुछ भी नहीं था। इसके बावजूद शिकायतकर्ताओं को शपथ पत्र के साथ मूल मोबाइल एवं वीडियो समर्पित करने का नोटिस दिया गया था। जिसका अनुपालन नहीं किया गया, जांच के क्रम में वीडियो एवं फोटो जो मिले हैं वह एडिटेड है। इसे प्रमाणित होता है कि जानबूझकर छात्रों को उकसाने का काम किया जा रहा है। आयोग के सचिव सुधीर गुप्ता ने कहा कि सोशल मीडिया में यह भी अफवाह फैलाया जा रहा है कि झारखंड से बाहर के अभ्यर्थियों को बड़ी संख्या में पास किया गया है जो पूर्णतया निराधार है। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए जारी की गई सूची में अनुसूचित जनजाति के लगभग 30% अनुसूचित जाति के लगभग 12% अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लगभग 22% एवं पिछड़ा वर्ग के लगभग 19% यानी कुल मिलाकर 83.5 प्रतिशत आरक्षण कोटि से आने वाले अभ्यर्थी शामिल हैं। चयनित अभ्यर्थियों में कई ऐसे आरक्षित कोटि के अभ्यर्थी हैं जो सामान्य श्रेणी में भी चयनित किए गए हैं।

    जान से मारने की धमकी

    झारखंड कर्मचारी चयन आयोग के पदाधिकारी को सीजीएल परीक्षा से जुड़े मामले में एक ईमेल के जरिए जान से मारने की धमकी आया है। धमकी भरे इस ईमेल की जानकारी देते हुए आयोग के सचिव सुधीर गुप्ता ने कहा कि इस ईमेल में आयोग के पदाधिकारी को भद्दी-भद्दी गलियों के साथ गोली मारने की धमकी दी गई है. धमकी भरे इस ईमेल के मिलने के बाद इसकी सूचना पुलिस पदाधिकारी को दी गई है। ईमेल मिलने के बाद झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

    छात्रों ने जेएसएससी कार्यालय घेरने की दी धमकी

    पुलिस की तैयारी के बीच जेएसएससी सीजीएल परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर परीक्षार्थियों ने सोमवार 16 दिसंबर से झारखंड कर्मचारी चयन आयोग कार्यालय का घेराव करने का ऐलान किया है। छात्र नेता व जेकेएलएम के देवेंद्र महतो ने मीडियाकर्मियों से बात करते हुए कहा है कि जब तक परीक्षा रद्द नहीं होती, छात्रों का आंदोलन जारी रहेगा।

    16 दिसंबर से सर्टिफिकेट वेरिफिकेशन

    चयनित अभ्यर्थियों का सर्टिफिकेट वेरिफिकेशन 16 से 20 दिसंबर के बीच किया जाएगा। आयोग ने सर्टिफिकेट वेरिफिकेशन के लिए प्रतिदिन सुबह 10:30 से दोपहर 1:30 बजे और दोपहर 2:30 से शाम 5:30 बजे तक का समय तय किया है। अभ्यर्थियों को निर्धारित समय और तिथि पर प्रमाण पत्र सत्यापन के लिए उपस्थित होने को कहा गया है। इसके लिए उक्त तिथि के लिए अभ्यर्थियों का रोल नंबर जारी कर दिया गया है। बता दें कि झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने 21 और 22 सितंबर को झारखंड स्नातक पात्रता संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा यानी सीजीएल 2023 आयोजित की थी। जिसमें प्रश्नपत्र लीक होने की शिकायत कर छात्रों ने आंदोलन शुरू कर दिया था, जिसके बाद विवाद शुरू हो गया। इस परीक्षा में आयोग को 639900 अभ्यर्थियों से वैध आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें से 304769 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। परीक्षा आयोजित करने के लिए जेएसएससी ने 24 जिलों में 823 परीक्षा केंद्र बनाए थे।

    Jssc-Cgl JSSC-CGL Exam 2024
    Previous ArticleJSSC-CGL परीक्षा में हुई गड़बड़ियों की CID जांच होगी
    Next Article बड़ी खबर : नामकुम में जमीन कारोबारी की दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या

    Explore More

    October 11, 20262 Mins Read

    मां छिन्नमस्तिका मंदिर में शारदीय नवरात्र की शुरुआत, नौ दिनों तक होंगे विशेष धार्मिक अनुष्ठान

    October 11, 20264 Mins Read

    Suzlon Energy: ₹550 करोड़ से 3 नई AI फैक्ट्रियां लगाएगी सुजलॉन, 15 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार

    October 11, 20261 Min Read

    हेमंत सोरेन ने दिवंगत माता रूपी सोरेन की स्मृति में निभाई पारंपरिक रस्में, नम आंखों से किया नमन

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • चांडिल डैम की बदलेगी तस्वीर! CM हेमंत सोरेन ने दिए बड़े निर्देश, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर November 3, 2026
    • झारखंड के दो कुख्यात गैंगस्टरों पर इंटरपोल का शिकंजा, राहुल सिंह और राहुल दुबे के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी November 2, 2026
    • रांची में पुलिस और राहुल दुबे गिरोह के बीच मुठभेड़, गोली लगने से एक अपराधी घायल, 5 गिरफ्तार October 30, 2026
    • अस्पतालों की मनमानी पर लगेगी लगाम? रांची में प्रशासन का सख्त आदेश, 7 दिन में लगानी होगी रेट लिस्ट October 29, 2026
    • झारखंड में विकास योजनाओं की बौछार! 7,890 चापाकल से लेकर 500 बेड के अस्पताल तक मंजूरी October 27, 2026
    • जन सुराज पार्टी के डिजिटल कम्युनिकेशन मैनेजर की मौत, अनगड़ा-मुरी रेलखंड के पास मिला शव October 27, 2026
    • दिव्यांग बच्चों के लिए परिवार-आधारित देखभाल को बढ़ावा, रांची में बनी रणनीति October 27, 2026
    • रांची में चोरों का दुस्साहस: सब-इंस्पेक्टर के बंद मकान में 20 लाख से अधिक की चोरी, CCTV में कैद हुए संदिग्ध October 27, 2026
    • झारखंड के उमराह यात्रियों की वतन वापसी के लिए तेज हुई पहल, इरफान अंसारी ने केंद्र से मांगी मदद October 26, 2026
    • रांची में 28 से 30 अक्टूबर तक बारिश की आशंका, चक्रवात ‘अर्नब’ को लेकर प्रशासन अलर्ट October 26, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.