Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Crime»गोड्‌डा में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी गई
    Crime

    गोड्‌डा में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी गई

    News Box BharatBy News Box BharatJanuary 31, 20253 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    रांची। झारखंड में फिर एक बेटी के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। गोड्डा जिले के सुंदर पहाड़ी थाना क्षेत्र से नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी गई। लड़की के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसे जहर देकर हत्या कर दी गई। पीड़िता की मां ने अनवर अंसारी नामक युवक पर आरोप लगाया है। मृतका की मां के मुताबिक, आरोपी उनकी बेटी को जबरन घर से उठा कर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे जहरीली दवा खिलाकर मार डाला। घटना की सूचना मिलते ही सुंदर पहाड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए गोड्डा भेज दिया है। इधर, घटना के बाद बीजेपी ने हेमंत सरकार को आड़े हाथों लेते हुए राज्य में महिला सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाया है। पूरे मामले पर एसपी अनिमेष नेथानी ने बताया कि पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि मामले की गहन जांच कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

    बीजेपी सांसद ने हेमंत को घेरा

    गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, हमारे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के  विधानसभा क्षेत्र बरहेट की यह घटना है। गोड्डा मेरा भी जिला है, कॉग्रेस के नीतियों के कारण पूरा संथालपरगना बांग्लादेशी घुसपैठिया से भर चुका है,आदिवासी लड़कियों के साथ जबरन शादी, बलात्कार, ज़मीन हथियाना आम बात है। आदिवासी की संख्या 45 प्रतिशत से घटकर केवल 25 प्रतिशत रह गई है। जार्ज सोरोस, बंगलादेश के प्रधानमंत्री युनूस व कांग्रेस की तिकड़ी हमारा अस्तित्व समाप्त कर देगी।

    बाबूलाल मरांडी ने भी उठाए सवाल

    बाबूलाल मरांडी ने लिखा, हेमंत सोरेन जी झारखंड में आदिवासी बेटियों के बलात्कार और उनकी हत्या का सिलसिला कब रुकेगा? महिलाओं को ₹2500 के सहायता की आड़ में आप आदिवासी बेटियों के साथ हो रहे अत्याचार को नहीं छुपा सकते। यदि महिला सम्मान के नाम पर आपको वाहवाही लूटने का शौक है, तो आदिवासी बेटियों के हत्या की जिम्मेदारी भी आपके सिर माथे ही मढ़ी जाएगी! पहले दिलदार अंसारी और शाहरुख ने बेटियों की हत्या की…अब अनवर अंसारी ने बरहेट विधानसभा क्षेत्र की एक नाबालिग आदिवासी बेटी के साथ बलात्कार कर उसकी हत्या कर दी। यूं तो आपको बिगड़ती कानून व्यवस्था, बढ़ते अपराध से कोई लेना देना नहीं रहता, लेकिन यह शर्मनाक मामला आपके विधानसभा क्षेत्र का है इसलिए यह आपका नैतिक कर्तव्य है कि पीड़ित परिजनों के पास जाकर उन्हें न्याय दिलाने की हिम्मत जुटाएं।

    jharkhand rape
    Previous Articleमहाकुंभ भगदड़ के लिए RJD ने केंद्र और योगी सरकार को जिम्मेदार ठहराया
    Next Article रांची में गुइलेन-बैरे सिंड्रोम ने दी दस्तक | CM हेमंत सोरेन बीमारी के रोकथाम को लेकर अलर्ट

    Explore More

    June 24, 20261 Min Read

    पुणे मर्डर केस: शादी की तैयारियों के बीच मंगेतर की हत्या, लोहागढ़ फोर्ट बना मौत का गवाह

    June 24, 20262 Mins Read

    81 दिनों में 10 लाख AC बेचकर Voltas ने बनाया रिकॉर्ड, शेयरों में 5% की जोरदार उछाल

    June 24, 20262 Mins Read

    पंजाब में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 6 महीने में 467 किलो हेरोइन जब्त, 55 तस्कर गिरफ्तार

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • पुणे मर्डर केस: शादी की तैयारियों के बीच मंगेतर की हत्या, लोहागढ़ फोर्ट बना मौत का गवाह June 24, 2026
    • 81 दिनों में 10 लाख AC बेचकर Voltas ने बनाया रिकॉर्ड, शेयरों में 5% की जोरदार उछाल June 24, 2026
    • पंजाब में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 6 महीने में 467 किलो हेरोइन जब्त, 55 तस्कर गिरफ्तार June 24, 2026
    • क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास! June 24, 2026
    • नीता अंबानी ने एंटीक मॉव स्वदेश चिकनकारी साड़ी पहनकर भारतीय हस्तशिल्प को सम्मान दिया।1 साल में बनी नीता अंबानी की खास साड़ी June 23, 2026
    • आदिवासी अधिकारों की आवाज रहे शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण June 23, 2026
    • कुणाल शाह की प्रेरक सफलता की कहानी, डिलीवरी बॉय से WhatsApp ग्लोबल हेड तक का सफर June 23, 2026
    • Lucknow Aliganj Fire Victims: ये सिर्फ नाम नहीं, देश के भविष्य थे… लखनऊ अग्निकांड में जान गंवाने वाले 15 युवाओं की तस्वीरें आईं सामने June 23, 2026
    • उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका, शिवसेना (यूबीटी) के 6 सांसद शिंदे गुट में शामिल June 23, 2026
    • घुटना और कूल्हा प्रत्यारोपण के बाद मरीजों ने रैंप वॉक कर पेश की प्रेरक कहानी, रांची में आयोजित हुआ खास कार्यक्रम। June 21, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.