गोड्डा जिले के जिन 2 यात्रियों की मौत हुई, उनके पार्थिव शरीर को उनके घर भेजा गया रांची। ओडिशा के बालासोर के बहानगा रेलवे स्टेशन के समीप 2 जून की रात हुए भीषण और हृदय विदारक रेल दुर्घटना के पीड़ितों की मदद ,राहत और इलाज के लिए झारखंड सरकार पूरी तरह से संवेदनशील है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर श्रम सचिव के नेतृत्व में आला अधिकारियों और डॉक्टर की टीम ने रविवार को बालासोर में घटनास्थल का जायजा लिया और इस हादसे में झारखंड के पीड़ितों से मुलाकात कर पूरी जानकारी ली। ज्ञात हो कि इस दुर्घटना में अब…
Author: News Box Bharat
आधुनिक समाज की सबसे ज्वलंत समस्याओं में से एक रांची। राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने कहा है कि नशाखोरी आधुनिक समाज की सबसे ज्वलंत समस्याओं में से एक है। कई मायनों में यह लाईलाज बीमारियों से भी अधिक खतरनाक है। नशीली दवाओं के सेवन से उनका जीवन तो बर्बाद होते ही हैं, उनके परिवार को भी बहुत पीड़ा का सामना करना पड़ता है। राज्यपाल प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा “नशा मुक्ति अभियान” के अवसर लोगों को संबोधित कर रहे थे। राज्यपाल ने कहा कि मादक द्रव्यों का सेवन एक गंभीर मुद्दा है जिसने हमारे समाज को बहुत लंबे समय तक त्रस्त…
रांची। नवनियुक्त आवासीय बोर्ड के अध्यक्ष संजय लाल पासवान एवं हिंदू धार्मिक न्यास बोर्ड के अध्यक्ष जयशंकर पाठक और नव नियुक्त सदस्य राकेश सिन्हा ने झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर से मिले।तीनों नेताओं ने मिलकर उन्हें गुलदस्ता देकर आभार परकट किया। इस दौरान कहा की प्रदेश नेतृत्व की मजबूती और सरकार से बेहतर संबंध का परिणाम है बोर्ड निगम का गठन होना। प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने नवनियुक्त अध्यक्षों एवं सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि आप सभी लोग अनुभवी है मुझे पूरी उम्मीद है की इमानदारी पूर्वक आप सभी लोग अपने कार्ये का निर्वाण…
30-40 प्रति किलो की दर से काजू का फल बेचा जाता है रांची। झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रविंद्रनाथ महतो के गृह क्षेत्र में कौड़ियों के भाव काजू की बिक्री होती है। यह कोई मजाक नहीं, बल्कि जमीनी हकीकत है। काजू की बहुतायत पैमाने पर खेती होने के कारण जामताड़ा के नाला प्रखंड को काजू नगरी के रूप में भी जाना जाता है। जिला मुख्यालय से लगभग 50 किलोमीटर की दूरी पर स्थित नाला प्रखंड क्षेत्र में काजू का बगान फैला हुआ है। इसलिए इसे काजू नगरी भी कहा जाता है। कच्चा फल ही ओने-पौने दाम पर किसान बेचने को मजबूर इस…
ईडी 14 जून से पहले चार्जशीट दायर करने की तैयारी में रांची। रांची के बरियातू में सेना के कब्जे वाली आैर चेशायर होम रोड में जमीन की अवैध तरीके से खरीद-फरोख्त मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ी कार्रवाई करने की तैयारी में है। जानकारी के अनुसार अगले हफ्ते तक गिरफ्तार 7 आरोपियों की चल-अचल संपत्ति जब्त कर सकती है। बता दें कि बरियातू में सेना की 4.55 एकड़ आैर चेशायर होम रोड के 1 एकड़ जमीन गलत तरीके खरीद-फरोख्त कर लिया गया था। ईडी ने इस मामले में मनी लॉड्रिंग के तहत 13 अप्रैल 2023 को रांची के पूर्व…
रांची। तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन ने राष्ट्रपति पद की शपत ले ली। उन्होंने अपने 2 दशक के शासन को 5 साल के लिए बढ़ाने के लिए एतिहासिक रन-ऑफ चुनाव जीता। संसद में एक समारोह में कहा कि मैं राष्ट्रपति के रूप में राज्य के अस्तिव आैर स्वतंत्रता की रक्षा के लिए महान तुर्की राष्ट्र आैर इतिहास के समक्ष अपने सम्मान आैर अखंडता की शपथ लेता हूं। 69 वर्षीय एर्दोगन को 52.2 प्रतिशत वोट मिला। वहीं, केमल किलिकडारोग्लू को 47.8 प्रतिशत वोट मिले।
रांची। चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार ओपनर ऋतुराज गायकवाड़ शादी के बंधन में बंध गए। ऋतुराज ने मुंबई की महिला क्रिकेटर उत्कर्षा पवार संग शादी की। दोनों ने महाबलेश्वर में शादी रचाई है। ऋतुराज ने अपने इंस्टाग्राम पर शादी की कई सारी खूबसूरत फोटो शेयर की। दोनों आईपीएल फाइनल में भी साथ दिखे थे। ऋतुराज गायकवाड़ को इसी हफ्ते होने वाले वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल के लिए भारतीय टीम में चुना गया था। लेकिन उन्होंने शादी के लिए ब्रेक ले लिया था। ऋतुराज टीम इंडिया की रिजर्व लिस्ट में थे।
टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने का है इरादा रांची। ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर 2024 में पाकिस्तान के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज के दौरान अपने घरेलू मैदान सिडनी में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले सकते हैं। वह ऑस्ट्रेलिया के लिए 2024 टी-20 विश्व कप खेलना चाहते हैं, जो वेस्टइंडीज और अमेरिका में होना निर्धारित है। हालांकि वॉर्नर के हालिया फॉर्म को देखते हुए पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज में उनका खेलना तय नहीं है। उन्होंने कहा, मैं हमेशा से कहते आ रहा हूं कि 2024 टी-20 विश्व कप मेरा अंतिम टूर्नामेंट होगा। अगर मैं…
रांची। झारखण्ड सरकार के अधिकारियों और डॉक्टर की एक टीम रविवार को सुबह हेलीकॉप्टर से ओडिशा के लिए रवाना होगी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने ट्विटर पर लिखा, ओडिशा के बालासोर में हुए ट्रेन हादसे में मिली जानकारी के अनुसार झारखण्ड के यात्रियों से मुलाकात कर टीम द्वारा उन्हें हरसंभव मदद प्रदान किया जाएगा। हादसे में घायल हुए यात्रियों को बेहतर इलाज हेतु भी जरूरी सभी सहायता प्रदान की जाएगी।
झारखंड राज्य हिन्दू धार्मिक न्यास बोर्ड की कमान हजारीबाग के जयशंकर पाठक को मिली रांची। झारखण्ड राज्य आवास बोर्ड अधिनियम 2000 की धारा 4(1) (क) एवं 16 (2) (क) के अधीन प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए रामगढ़ जिले के संजय लाल पासवान को अगले तीन वर्षों के लिए झारखण्ड राज्य आवास बोर्ड के अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया है। इससे संबंधित अधिसूचना निर्गत कर दी गई है। साथ ही, झारखण्ड राज्य आवास बोर्ड अधिनियम 2000 की धारा 4.1 (ञ) के अधीन प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए अगले तीन वर्षों के लिए झारखण्ड राज्य आवास बोर्ड के…