Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Health»ओडिशा रेल दुर्घटना: झारखंड सरकार की टीम ने राज्य के घायल यात्रियों की ईलाज शुरू की, 61 यात्री हुए हैं घायल, 3 की मौत
    Health

    ओडिशा रेल दुर्घटना: झारखंड सरकार की टीम ने राज्य के घायल यात्रियों की ईलाज शुरू की, 61 यात्री हुए हैं घायल, 3 की मौत

    News Box BharatBy News Box BharatJune 4, 20232 Mins Read
    Buy Ad Space

    गोड्डा जिले के जिन 2 यात्रियों की मौत हुई, उनके पार्थिव शरीर को उनके घर भेजा गया

    रांची। ओडिशा के बालासोर के बहानगा रेलवे स्टेशन के समीप 2 जून की रात हुए भीषण और हृदय विदारक रेल दुर्घटना के पीड़ितों की मदद ,राहत और इलाज के लिए झारखंड सरकार पूरी तरह  से संवेदनशील है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर श्रम सचिव के नेतृत्व में आला अधिकारियों और डॉक्टर की टीम ने रविवार को बालासोर में घटनास्थल का जायजा लिया और इस हादसे में झारखंड के पीड़ितों से मुलाकात कर पूरी जानकारी ली। ज्ञात हो कि इस दुर्घटना में अब तक 275 यात्रियों की मौत हो चुकी है, जबकि 1000 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। मिली जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में झारखंड के 3 लोगों की दुःखद मौत हुई जबकि 61 लोग घायल हुए हैं।

    गोड्डा के 4 घायलों को डिस्चार्ज कराकर घर भेजा गया
    झारखंड के अधिकारियों की टीम बालासोर जिला अस्पताल पहुंची, जहां ट्रेन हादसे में घायल यात्रियों का इलाज चल रहा है। इसके अलावा टीम ने एनओसीसीआई बिजनेस पार्क पहुंचकर, जहां मृतकों के शवों को रखा गया है, जानकारी ली। झारखंड टीम ने त्वरित पहल करते हुए अस्पताल से इलाजरत गोड्डा जिले के 4 घायलों को डिस्चार्ज करा कर उन्हें उनके गोड्डा स्थित आवास भेजने की व्यवस्था की गई । वहीं, ट्रेन हादसे में गोड्डा जिले के जिन 2 यात्रियों की मौत हुई, उनके पार्थिव शरीर को भी उनके घर भेजने की व्यवस्था की गई। जबकि एक मृत यात्री की शिनाख्त करने की प्रक्रिया जारी है। सभी घायलों से निरंतर संपर्क बनाकर झारखंड सरकार हर जरूरी मदद पहुंचाने का काम रही है।

    Previous Articleराज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने नशा मुक्ति अभियान में भाग लिया
    Next Article बिजली विभाग के सभी कार्यालय में उर्जा पार्क का निर्माण कराने का लक्ष्य: डायरेक्टर

    Explore More

    November 16, 20252 Mins Read

    रांची के कारोबारी का सनसनीखेज काला कारनामा, ₹100 करोड़ का अवैध कफ सिरप बेचा

    November 3, 20254 Mins Read

    दिल्ली की सांसों पर ‘डाटा-डकैती’: जिस हवा को मापते हैं, वही स्टेशन बीमार; मंगलवार को ‘गंभीर’ श्रेणी का खतरा!

    October 26, 20253 Mins Read

    झकझोर देने वाली लापरवाही! मासूमों को ‘ज़िंदगी’ की जगह मिला HIV से संक्रमित खून; 5 बच्चों की ज़िंदगी दाँव पर

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • रांची के कांके डैम के पास मुठभेड़, शूटर सत्यम पाठक के पैरों में लगी गोली April 22, 2026
    • लोकसभा में बड़ा झटका: संविधान (131वां संशोधन) विधेयक 2026 पास नहीं, महिलाओं के आरक्षण पर अटका फैसला April 17, 2026
    • झारखंड में लोकायुक्त की नियुक्ति, Justice Amitabh Kumar Gupta संभालेंगे पद April 16, 2026
    • BIG BREAKING: रांची में करोड़ों का वेतन घोटाला! सरकारी कर्मचारी ने उड़ाए 2.9 करोड़ रुपये April 14, 2026
    • 108 फीट हनुमान प्रतिमा के साथ तैयार हो रहा विशाल धाम, रांची से होगी शुरुआत April 14, 2026
    • Nitish Kumar Resigns: अब बिहार की कमान संभालेंगे सम्राट चौधरी April 14, 2026
    • रांची में निजी स्कूलों पर सख्ती: फीस, यूनिफॉर्म और किताबों को लेकर प्रशासन का बड़ा एक्शन April 13, 2026
    • रांची में पेपर लीक कांड का बड़ा खुलासा: 164 गिरफ्तार, सॉल्वर गैंग पकड़ा गया April 12, 2026
    • दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा April 12, 2026
    • अमेरिका-ईरान वार्ता फेल: 21 घंटे की बातचीत बेनतीजा, फिर बढ़ा युद्ध का खतरा April 12, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.