Author: News Box Bharat

रांची। सोमवार रात को दिल्ली पुलिस ने भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष व भाजपा के सांसद बृजभूषण शरण सिंह के लखनऊ व गोंडा स्थित घरों पर दस्तक दी। पुलिस ने बृजभूषण के 15 कर्मचारियों से पूछताछ की। इनमें ड्राइवर, सुरक्षाकर्मी, माली व नौकर शामिल थे। सभी से बृजभूषण की व्यवहार व अन्य को लेकर पूछताछ की गई। इनलोगों से दिल्ली की पुलिस ने नाम व घर का पता, सांसद के यहां कब से काम कर रहे, सांसद को आप कब से जानते है के अलावा कई सवाल पूछे।

Read More

छात्रों को 10 हजार रु. का डिस्काउंट  रांची। कैलिफोर्निया में सोमवार देर रात एपल ने अपने एनुवल डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस- WWDC 2023 में दुनिया का सबसे पतला 15 इंच के डिस्प्ले वाला (11.5 एमएम) लैपटॉप मैकबुक एयर लॉन्च किया। इंडिया में इसकी शुरुआती प्राइज 1.54 लाख रूपए रखी गई है। इसमें छात्रों को 10 हजार रुपए का डिस्काउंट मिलेगा। एपल ने इसके अलावा और प्रोडक्ट लॉन्च किए। इसमें मिक्सड रियलिटी हेडसेट विजन प्रो, डेक्सटॉप मैक प्रो और स्टूडियो शामिल है। 18 घंटे का बैटरी बैकअप मैकबुक एयर में 18 घंटे का बैटरी बैकअप वाली बैटरी दी गई है। मैकबुक में कनेक्टिविटी…

Read More

रांची : झारखंड हाईकोर्ट के नवनिर्मित भवन परिसर में सोमवार को कोबरा सांप के निकलने से लोगों में अफरा- तफरी मच गई। रांची के सर्पमित्र शुभम और उमा को वहां काम करने वाले कर्मचारियों ने इसकी जानकारी दी। दोनों मौके पर पहुंचकर करीब 35 मिनट की मशक्कत के बाद सांप को पकड़ लिया। सांप की लंबाई चार फीट के करीब थी। बता दें कि यह सांप परिसर में बने एक जलाशय में था। सांप को पकड़ने के बाद उसे पतरातू जंगल में छोड़ दिया गया। 12 जून से संचालित होगा कोर्ट Jsca स्थित झारखंड के नए हाई कोर्ट 12 जून…

Read More

एक झलक पाने को बेताब दिखे फैन्स रांची। आईपीएल 2023 में चेन्नई को विजेता बनाने वाले कप्तान महेंद्र सिंह धोनी सोमवार को रांची पहुंचे। गुरुवार को (1 मई) मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में घुटने का ऑपरेशन कराने के बाद धोनी आराम करने रांची पहुंचे। धोनी के साथ उनकी पत्नी साक्षी सिंह धोनी और बेटी जीवा भी आई। धोनी के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट मे आने की खबर उनके फैन्स को लग गई थी। जैसे ही वो टर्मिनल से बाहर निकले प्रशंसक उनके करीब पहुंचने की कोशिश किए। लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने अपने कवच में लेकर धोनी को उनके गाड़ी तक पहुंचा दिया।…

Read More

रांची। पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप को 12 दिनों की पूछताछ के बाद सोमवार को एनआईए कोर्ट में पेश किया गया। एनआईए ने कोर्ट से दिनेश गोप से पूछताछ के लिए एक दिन की रिमांड मांगी। जिसके बाद कोर्ट ने एनआईए को दिनेश गोप से एक और दिन पूछताछ करने की इजाजत दे दी है।

Read More

विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रोजेक्ट भवन में सेमिनार का आयोजन रांची। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रोजेक्ट भवन में आयोजित सेमिनार में कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने कहा कि आज पूरे विश्व में स्वस्थ पर्यावरण को बचाने की बड़ी चुनौती है। प्लास्टिक पॉल्यूशन के थीम पर आज पूरे विश्व में पर्यावरण दिवस मनाया जा रहा है। पर्यावरण को बचाने की जिम्मेदारी सिर्फ सरकार की नहीं है बल्कि झारखंड के 3 करोड़ 40 लाख लोगों की है। प्लास्टिक से जीव जंतु की जानें जा रही है। हर जगह डेवलपमेंट के नाम पर पेड़ की कटाई हो रही है। लोग स्वास्थ्य…

Read More

सीएम हेमंत सोरेन ने शुभकामनाएं दी रांची। आज आज विश्व पर्यावरण दिवस है। झारखंड में भी इसको लेकर कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। लोगों को पर्यावरण को लेकर जागरुक किया जाएगा। झारखंड सरकार के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख की ओर से भी पर्यावरण दिवस के अ‍वसर पर कार्यक्रम रखे गए हैं। वहीँ झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने अपने ट्विटर अकाउंट से राज्य के लोगों को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बधाई दी। हर साल 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है, ताकि पर्यावरण को लेकर लोगों में जागरूकता फैलाई जा सके। लोगों को इससे निपटने के…

Read More

रांची। विश्व पर्यावरण दिवस 2023 आयोजन के अवसर पर मेकॉन लिमिटेड एवं इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया), झारखंड राज्य केंद्र, रांची की ओर से पर्यावरण की रक्षा तथा उसके संरक्षण के महत्व के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए विभिन्न गतिविधियों और प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। इस अवसर पर श्यामली कॉलोनी में प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। इसमें मेकॉन के कर्मचारियों और इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (आई), झारखंड राज्य केंद्र, रांची के सदस्यों ने भाग लिया। हाथों में बैनर प्रदर्शित कर लोगों को पेड़ों और पर्यावरण को बचाने के लिए प्रोत्साहित किया। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन कम्युनिटी हॉल, श्यामली कॉलोनी…

Read More

रांची। लालपुर थाने में सिटी डीएसपी और लालपुर थाना प्रभारी के साथ शांति समिति के सदस्यों ने बैठक हुई। इस दौरान इलाके में चल रहे कई मुद्दों पर चर्चा की गई। इस इलाके में नशाखोरी, अड्डाबाजी पर लगाम और असामाजिकतत्वों पर कड़ी नज़र रखने का को कहा गया। आम आदमी और पुलिस मिलकर कैसे काम करेगी इसपर रणनीति बनाई गई। बैठक में मौजूद सदस्यों ने इलाके के बारे में जानकारी दी। बताया गया की य़ह इलाक़ा बहुत ही बिजी है। रात में युवक-युवतियों का अड्डेबाजी होता है। बार डिस्को के नाम पर युवा-युवती देर रात तक बवाल करते है। आए…

Read More

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर झारखंड बिजली विभाग ने चलाया महाअभियान रांची। झारखंड में विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में झारखंड बिजली विभाग ने महाअभियान चलाया। सभी कार्यालय परिसरों व ग्रिड में लगभग 10 हजार वृक्षों का पौधा रोपण किया गया। साथ ही साथ सभी कार्यालय परिसरों की साफ-सफाई के साथ रंग रोगन का भी कार्य किया गया। इस कार्य को प्रत्येक ऑफिस में पदाधिकारी कर्मी एवं सभी स्टाफ ने एक साथ मिलकर किया। एक दिन में किसी भी विभाग के द्वारा कितने बृहद पैमाने पर पौधारोपण करना यह एक कीर्तिमान है। बिजली विभाग के डायरेक्टर मनीष कुमार के…

Read More