Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Sport»सिडनी के घरेलू ग्राउंड पर अपना आखिरी टेस्ट मैच खेलना चाहते हैं आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज डेविड वार्नर
    Sport

    सिडनी के घरेलू ग्राउंड पर अपना आखिरी टेस्ट मैच खेलना चाहते हैं आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज डेविड वार्नर

    News Box BharatBy News Box BharatJune 3, 20232 Mins Read
    Buy Ad Space

    टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने का है इरादा

    रांची। ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर 2024 में पाकिस्तान के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज के दौरान अपने घरेलू मैदान सिडनी में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले सकते हैं। वह ऑस्ट्रेलिया के लिए 2024 टी-20 विश्व कप खेलना चाहते हैं, जो वेस्टइंडीज और अमेरिका में होना निर्धारित है। हालांकि वॉर्नर के हालिया फॉर्म को देखते हुए पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज में उनका खेलना तय नहीं है। उन्होंने कहा, मैं हमेशा से कहते आ रहा हूं कि 2024 टी-20 विश्व कप मेरा अंतिम टूर्नामेंट होगा। अगर मैं यहां (डब्ल्यूटीसी फाइनल और ऐशेज) पर रन बनाता हूं तो तो मैं ऑस्ट्रेलिया में अपना अंतिम टेस्ट खेलना चाहूंगा। मैं वेस्टइंडीज़ के खिलाफ टेस्ट सीरीज में निश्चित रूप से नहीं खेलूंगा, लेकिन मैं पाकिस्तान के खिलाफ सिडनी में अपना आखिरी टेस्ट खेलना चाहूंगा।

    पिछले साल खेला था 100वां टेस्ट मैच

    वॉर्नर ने पिछले साल मेलबर्न में बॉक्सिंग डे के दिन साउथ अफ़्रीका के खिलाफ अपना 100वां टेस्ट खेला था और दोहरा शतक लगाया था। इस साल मार्च में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने कहा था कि दोहरे शतक के बाद ही वॉर्नर को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लेना चाहिए था। वह उचित समय था। यह जनवरी 2020 के बाद उनका पहला शतक था। 2022 से वॉर्नर ने 24 टेस्ट पारियों में सिर्फ दो अर्धशतक और एक शतक लगाया है, जबकि उनकी औसत सि 26 की है। वॉर्नर ने कहा, मैं अपने हर मैच को आखिरी ही समझकर खेलता हूं। यही मेरा क्रिकेट खेलने का अंदाज है। मुझे टीम का हिस्सा बनना अच्छा लगता है और मैं उसके लिए कड़ी मेहनत करता हूं।

    Previous Articleझारखंड के अधिकारियों और डॉक्टर की एक टीम रविवार को हेलीकॉप्टर से ओडिशा के लिए रवाना होगी
    Next Article चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ ने महिला क्रिकेटर संग शादी रचाई

    Explore More

    September 2, 20263 Mins Read

    टीम इंडिया से बाहर होने के कुछ घंटों बाद प्रभसिमरन का पलटवार, 41 गेंद में ठोका शतक

    August 29, 20263 Mins Read

    जावेद मियांदाद इमरान खान के लिए रो पड़े, बोले- उसे छोड़ने में क्या नुकसान है?

    August 27, 20265 Mins Read

    बाबर आजम की वापसी तय! बोले- 90% फिट हूं, लॉर्ड्स में इंग्लैंड को देंगे जवाब

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: भिवाड़ी से पकड़ा गया मालिक हरिराम बंसल, हादसे में 8 लोगों की मौत September 7, 2026
    • अरिजीत सिंह को हराकर बने थे स्टार, फिर 20 साल तक रहे गुमनाम, अब Bigg Boss 20 में काजी तौकीर की वापसी September 7, 2026
    • राजस्थान: 13 साल तक सर्जरी का इंतजार, AIIMS में तन्वी की मौत के बाद परिवार ने लगाए गंभीर आरोप September 7, 2026
    • Bigg Boss 20 में मैरी कॉम की एंट्री, प्रियंका चोपड़ा ने दी चेतावनी- ‘इनका नॉकआउट बहुत भारी पड़ता है’ September 7, 2026
    • पेट्रोल से बदला लोगों का भरोसा! CNG, हाइब्रिड और EV ने पहली बार छोड़ा पीछे, अगस्त के आंकड़ों ने चौंकाया September 7, 2026
    • महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी बर्दाश्त नहीं करेंगे, CM विजय की सख्त चेतावनी; तृषा विवाद के बीच दिया बड़ा बयान September 7, 2026
    • प्रयागराज में फिर बढ़ सकती है गंगा-यमुना, चंबल-बेतवा के बढ़ते जलस्तर से बाढ़ का खतरा; वाराणसी में गाद ने बढ़ाई परेशानी September 7, 2026
    • एशिया में 1997 जैसा आर्थिक संकट आने का खतरा? HSBC के चीफ इकोनॉमिस्ट ने बताया नया ‘विलेन’ September 7, 2026
    • सत्य निकेतन में भरभराकर गिरी इमारत, मलबे में फंसे छात्रों को बचाने में जुटे लोग September 6, 2026
    • मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का आकस्मिक निधन, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार September 6, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.