Author: News Box Bharat

रांची। गुमला के चैनपुर थाना क्षेत्र के जंगल इलाके में पुलिस और नक्सलियों के बीच भीषण शुक्रवार को हुई। इस मुठभेड़ में पुलिस ने दो लाख के इनामी नक्सली लाजिम अंसारी को मार गिराया। गुमला पुलिस को गुप्त सुचना मिली की लाजिम अंसारी अपने सहयोगियों के साथ किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में था। इसके बाद पुलिस एक्शन में आयी और ऑपरेशन चलाया। पुलिस टीम के मौके पर पहुंचने की खबर नक्सलियों को लग गई। पुलिस को जंगल में आता देख नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने पूरे मुस्तैदी के साथ जवाबी कारवाई की और…

Read More

रांची। पूरे भारतवर्ष में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आकर कई लोगों से धोखाधड़ी किया जा रहा है। कई तरह का झांसा देकर पैसे भी ले लिए जा रहे हैं। पैसे लेने के बाद भी उनका काम नहीं हो रहा। लोगों को समझ में नहीं आ रहा है की इसका समाधान कैसे निकलेगा। सरकार के पास धोखाधड़ी व इससे जुड़ी कई शिकायतें दर्ज की जा रही है। illegal digital lending application/part time job/investment applications से संबंधित बड़ी संख्या में शिकायतें दर्ज की जा रही है। अगर झारखंड में भी कोई व्यक्ति इन फ्रॉड का शिकार हुए है आैर उन्होंने अपनी शिकायतें कहीं…

Read More

रांची। बिहार सरकार के भवन निर्माण मंत्री सह झारखंड जदयू के प्रभारी डॉ अशोक चौधरी सेवा विमान से पटना से रांची पहुंचे। चौधरी तीन दिवसीय दौरे पर रांची पहुंचे है। इस दौरान वह विभिन्न जिलों में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होंगे। रांची ऐयरपोर्ट पर पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए डॉ चौधरी ने कहा की विपक्षी एकता मजबूत हो इसके लिए सार्थक प्रयास नीतीश कुमार के द्वारा की जा रही है। इसी क्रम में पहले चरण की बैठक 12 जून को पटना में हो रही है, आगे और भी बैठकें होंगी। उन्होंने कहा झारखंड में पार्टी की सम्भावनाएं…

Read More

रांची। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट, रांची के एयरपोर्ट सलाहकार समिति की बैठक शुक्रवार को संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता सांसद संजय सेठ ने की। इस बैठक में यात्री सुविधाओं के विस्तार सहित कई बिंदुओं पर चर्चा हुई। एयरपोर्ट प्रबंधन की तरफ से निदेशक ने केएल अग्रवाल ने अब तक एयरपोर्ट की उपलब्धियों से बैठक में मौजूद सदस्यों को अवगत कराया। भविष्य की योजनाओं के विषय में भी जानकारी दी। बरसात के मौसम की तैयारियों, सावन महोत्सव की तैयारियों, यात्री सुविधाओं के विस्तार सहित कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा हुई। अगले महीने से बेंगलुरु-हैदराबाद के लिए सीधी विमान सेवा यह जानकारी दी…

Read More

रांची। दिल्ली के मुख्यमंत्री केंद्र सरकार के खिलाफ लाए गए अध्यादेश पर विभिन्न दलों से समर्थन जुटा रहे हैं। वह राष्ट्रीय स्तर पर मुहिम चलाए हैं। इसी कड़ी में अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान व अन्य आप के नेता झारखंड में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से अध्यादेश के खिलाफ समर्थन जुटाने पहंचे। शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में प्रेस को संबोधित करते हुए दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के लोगों के साथ अन्याय हुआ है अपमान हुआ है। लोकसभा में बीजेपी को बहुमत है पर राज्यसभा में बहुमत नहीं है। इस अध्यादेश को पास नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि…

Read More

रांची। मुख्यमंत्री आवास, रांची में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने औपचारिक मुलाकात की। इस अवसर पर झारखंड से राज्यसभा सांसद श्रीमती महुआ माजी, राज्यसभा सांसद संजय सिंह एवं वरीय राघव चड्डा, दिल्ली सरकार की शिक्षा मंत्री आतिशी मार्लेना एवं दिल्ली विधानसभा के सदस्य श्री विनय मिश्र मौजूद रहे। 2 बजे तीनों मुख्यमंत्री मीडिया को संबोधित करेंगे।

Read More

रांची। मिशन लाइफ (Mission LiFE) के तहत 3 जून को प्रातः 6 बजे से 9 बजे के बीच रांची में आयोजित साईकिल रैली की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मुख्य वन संरक्षक संजय श्रीवास्तव ने रांची वासियों से अनुरोध किया है कि मिशन लाइफ का सफलतापूर्वक आयोजन करने हेतु मोरहाबादी मैदान में आए। साईकिल रैली में अधिक से अधिक संख्या में भाग लें एवं स्वच्छ पर्यावरण व उत्तम जीवनशैली अपनाने का संकल्प लें। संजय श्रीवास्तव ने बताया कि साईकिल रैली में भाग लेने हेतु 1000 से अधिक प्रतिभागियों का पंजीकरण किया जा रहा है। अब तक लगभग 800 प्रतिभागियों…

Read More

रांची। ओमान में खेले गए पुरुष जूनियर एशिया कप हॉकी के खिताबी मुकाबले में भारतीय खिलाड़ियों ने चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 2-1 से हराकर ट्रॉफी अपने नाम कर लिया। भारत की ओर से अंगद बीर सिंह और अरिजीत सिंह हुंदल ने 1-1 गोल किए। भारत जूनियर एशिया कप हॉकी 2023 में अपराजित रहा। भारत की ओर से अंगद बीर सिंह (8वें मिनट में) और अरिजीत सिंह हुंदल (20वें मिनट में) ने 1-1 गोल दागे। वहीं, पाकिस्तान की ओर से मुहम्मद अब्दुलाह (38वें मिनट में) ने एकमात्र गोल किया। भारत ने मेन्स जूनियर एशिया कप में सबसे ज्यादा खिताब जीतने का नया…

Read More

रांची। महिला कुश्ती खिलाड़यों के ऊपर हुए पुलिस हमले और अयोध्या की छात्रा अनन्या की बलात्कार और हत्या के खिलाफ कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष भाजपा सांसद बृजभूषण की गिरफ़्तारी की मांग को लेकर संयुक्त ट्रेड यूनियनों ने अलबर्ट एक्का चौक पर विरोध प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्षन में इंटक, सीटू, ऐक्टू, एटक व एआईयूटीयूसी से जुडे मजदूर कर्मचारी, महिलाएं बड़ी संख्या में शामिल हुईं। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए एटक के प्रदेश महासचिव अशोक यादव ने कहा की देश में भाजपा सरकार द्धारा बलात्कारियों को राजनितिक संरक्षण दिया जा रहा है। केंद्र सरकार को अब बताना होगा की वे बेटियों…

Read More

रांची। 15 दिवसीय खिलाड़ियों व प्रशिक्षकों के लिए विशेष प्रशिक्षण सह कंडिशनिंग कैंप के 5वें दिन की शुरुआत सुबह में योग शिक्षक अमित ठाकुर ने बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में योग का अभ्यास कराकर किया। ताड़ासन, त्रिकोण आसन, व्रक्षासन,सूर्य नमस्कार समेत कई तरह के योग व आसान कराया गया। वहीं, केंद्रीय पुस्तकालय स्मृति सभागार व बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम, मोराबादी में मेंटल ट्रेनर मृणाल चक्रवर्ती (कोलकाता) ने खिलाड़ियों को राष्ट्रीय, अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रर्दशन करने हेतु लक्ष्य निर्धारित करने के गुर बताए। प्रारंभिक अवस्था से नीव को मजबूत करने, आत्मा विश्वास बढ़ाने, बार-बार की जा रही गलतियों को सुधार…

Read More