Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Lifestyle»3 जून को मिशन लाइफ के तहत साईकिल रैली, तैयारियां पूरी
    Lifestyle

    3 जून को मिशन लाइफ के तहत साईकिल रैली, तैयारियां पूरी

    News Box BharatBy News Box BharatJune 2, 20232 Mins Read
    Buy Ad Space

    रांची। मिशन लाइफ (Mission LiFE) के तहत 3 जून को प्रातः 6 बजे से 9 बजे के बीच रांची में आयोजित साईकिल रैली की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मुख्य वन संरक्षक संजय श्रीवास्तव ने रांची वासियों से अनुरोध किया है कि मिशन लाइफ का सफलतापूर्वक आयोजन करने हेतु मोरहाबादी मैदान में आए। साईकिल रैली में अधिक से अधिक संख्या में भाग लें एवं स्वच्छ पर्यावरण व उत्तम जीवनशैली अपनाने का संकल्प लें। संजय श्रीवास्तव ने बताया कि साईकिल रैली में भाग लेने हेतु 1000 से अधिक प्रतिभागियों का पंजीकरण किया जा रहा है। अब तक लगभग 800 प्रतिभागियों का पंजीकरण हो चुका है। सभी प्रतिभागी प्रातः 5.30 बजे तक मोरहाबादी शहीद पार्क स्थित बापू वाटिका के समीप जमा होंगे। प्रतिभागियों को आयोजक वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा टीशर्ट, प्रशस्ति-पत्र और मोमेंटो दिया जाएगा। जिनके पास साईकिल उपलब्ध नहीं हैं, उनके लिए 250 साईकिल की व्यवस्था स्थल पर किया गया है। इसके अतिरिक्त सभी प्रतिभागियों को पलाश सभागार परिसर में जलपान की व्यवस्था भी होगी एवं साईकिल रैली मार्ग पर पेयजल की व्यवस्था भी रहेगी। साईकिल रैली के आगे और पीछे एंबुलेंस की सुविधा व ट्रैफिक नियंत्रण हेतु पुलिस अधीक्षक (ट्रैफिक) और जिला मजिस्ट्रेट द्वारा सारी व्यवस्था कर दी गयी है।

    Previous Articleपुरुष जूनियर एशिया कप हॉकी में भारत ने पाकिस्तान को हराकर खिताब अपने नाम किया
    Next Article हेमन्त सोरेन से मिले अरविंद केजरीवाल व भगवंत सिंह मान

    Explore More

    September 10, 20264 Mins Read

    Canada से 8 साल बाद भारतीय परिवार की वापसी, शरण की अर्जी खारिज होने पर ट्रक ड्राइवर हरीश को छोड़ना पड़ा देश

    August 17, 20262 Mins Read

    मोदी सरकार के समर्थन में गुजरात पुलिस कांस्टेबल ने दिया इस्तीफा, RSS से जुड़ने का ऐलान

    November 29, 20251 Min Read

    चक्रवाती तूफान ‘दित्वा’ का ख़तरा: श्रीलंका में 123 की मौत, भारत के इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • चांडिल डैम की बदलेगी तस्वीर! CM हेमंत सोरेन ने दिए बड़े निर्देश, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर November 3, 2026
    • झारखंड के दो कुख्यात गैंगस्टरों पर इंटरपोल का शिकंजा, राहुल सिंह और राहुल दुबे के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी November 2, 2026
    • रांची में पुलिस और राहुल दुबे गिरोह के बीच मुठभेड़, गोली लगने से एक अपराधी घायल, 5 गिरफ्तार October 30, 2026
    • अस्पतालों की मनमानी पर लगेगी लगाम? रांची में प्रशासन का सख्त आदेश, 7 दिन में लगानी होगी रेट लिस्ट October 29, 2026
    • झारखंड में विकास योजनाओं की बौछार! 7,890 चापाकल से लेकर 500 बेड के अस्पताल तक मंजूरी October 27, 2026
    • जन सुराज पार्टी के डिजिटल कम्युनिकेशन मैनेजर की मौत, अनगड़ा-मुरी रेलखंड के पास मिला शव October 27, 2026
    • दिव्यांग बच्चों के लिए परिवार-आधारित देखभाल को बढ़ावा, रांची में बनी रणनीति October 27, 2026
    • रांची में चोरों का दुस्साहस: सब-इंस्पेक्टर के बंद मकान में 20 लाख से अधिक की चोरी, CCTV में कैद हुए संदिग्ध October 27, 2026
    • झारखंड के उमराह यात्रियों की वतन वापसी के लिए तेज हुई पहल, इरफान अंसारी ने केंद्र से मांगी मदद October 26, 2026
    • रांची में 28 से 30 अक्टूबर तक बारिश की आशंका, चक्रवात ‘अर्नब’ को लेकर प्रशासन अलर्ट October 26, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.