रांची। सिडमी में खेले गए फीफा महिला वर्ल्ड कप के फाइनल में स्पेन ने इंग्लैंड को हराकर इतिहास रच दिया। दोनों ही टीम पहली बार वर्ल्ड के फाइनल में खेल रही थी। लेकिन बाजी स्पेन की टीम ने एक गोल मारकर अपने नाम कर ली। स्पेन ने फाइनल में इंग्लैंड को 1-0 से हराते हुए पहली बार महिला वर्ल्ड कप का खिताब जीता। भारतीय समयानुसार रविवार की दोपहर साढ़े तीन बजे से शुरू हुए फाइनल का एकमात्र गोल 29वें मिनट में कप्तान ओल्गा कैरमोना ने किया, जिन्होंने सेमीफाइनल में भी गोल मारा था। दोनों ही टीमें पहली बार महिला वर्ल्ड…
Author: News Box Bharat
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
national news | national latest news | national latest hindi news | national news box bharat
रांची। इसरो ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा.. दूसरे और अंतिम डीबूस्टिंग ऑपरेशन ने एलएम कक्षा को सफलतापूर्वक 25 किमी x 134 किमी तक कम कर दिया है। मॉड्यूल को आंतरिक जांच से गुजरना होगा और निर्दिष्ट लैंडिंग स्थल पर सूर्योदय का इंतजार करना होगा। पावर्ड डिसेंट 23 अगस्त, 2023 को लगभग 1745 बजे शुरू होने की उम्मीद है। चंद्रयान-1 और चंद्रयान-2 मिशन के प्रोजेक्ट डायरेक्टर रहे एम. अन्नादुरई के मुताबिक, 23 अगस्त की शाम को चंद्रयान-3 के लैंडर को 25 किमी की ऊंचाई से चांद की सतह तक पहुंचने में 15 से 20 मिनट लगेंगे। चंद्रमा (Moon Mission) पर पहुंचने…
रांची। चाईबासा जिले के गोइलकेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत लोवाबेड़ा के पास नक्सलियों ने पुलिस मुखबिर बताकर एक व्यक्ति की गला रेत कर हत्या कर दी। रविवार की सुबह ग्रामीणों ने एक वृद्ध की शव को देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने बताया कि नक्सलियों के द्वारा गोइलकेरा थाना क्षेत्र अंतर्ग लोवाबेड़ा के समीप जंगल में नक्सलियों ने पुलिस मुखबिर बताकर 62 वर्षीय रदों सुरीन उर्फ डायबोर ग्रामीण की गला रेत कर हत्या कर दी है। रदों सुरीन उर्फ डायबोर कदमडीह गांव के हारिबुरु टोला का निवासी था। वह लोवाबेरा वनग्राम में रहता था। लोगों…
प्रधानमंत्री ने कहा- एक इंच जमीन नहीं गई, वो सच नहीं है राहुल ने कहा- ‘पापा, भारत के लिए आपके सपने इन यादों से छलकते हैं’ रांची। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की आज 79वीं जयंती है। इस मौके पर कांग्रेस सांसद व स्व. राजीव गांधी के बेटे राहुल गांधी ने अपने पिता को लद्दाख में 14270 फीट की ऊंचाई पर पैंगात्सो झील के किनारे श्रद्धांजलि दी। वहीं, नई दिल्ली में स्व. राजीव गांधी की जयंती पर वीरभूमि जाकर सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी, खड़गे ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपने पिता को…
रांची। माओवादी विरोधी प्रयासों को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के महानिदेशक सुजॉय लाल थाओसेन झारखंड की दो दिवसीय यात्रा किया। यह दो दिवसीय यात्रा पश्चिमी सिंहभूम क्षेत्र में हाल के माओवादी विरोधी अभियानों के मद्देनजर हुई। जिसके परिणामस्वरूप एक नक्सली शिविर नष्ट हो गया और आईईडी, विस्फोटक और राशन सामग्री की पर्याप्त बरामदगी हुई। माओवादियों के विरुद्ध उक्त अभियान के दौरान सुरक्षा बलों के 3 जवानों ने अपना सर्वोच्च बलिदान दिया था। जबकि एक जवान घायल हो गया था। सीआरपीएफ के महानिदेशक थाओसेन वरिष्ठ अधिकारियों के साथ शनिवार को…
पैसे के अभाव में उसका इलाज बंद हो गया, कहीं से आर्थिक मदद नहीं मिल पा रही काजल ने सीएम हेमंत सोरेन को पत्र लिखा रांची। झारखंड के चतरा जिला की एक एसिड अटैक पीड़िता ने झारखंड सरकार से इच्छामृत्यु की इजाजत मांगी है। पीड़िता का नाम काजल कुमारी है। उस पर पिछले साल अगस्त महीने में एसिड अटैक हुआ था, जिसमें वह बुरी तरह झुलस गई थी। उसका इलाज दिल्ली में चल रहा था। लेकिन अब पैसे के अभाव में उसका इलाज बंद हो गया है। उसे कहीं से आर्थिक मदद नहीं मिल पा रही है। काजल ने सीएम…
चुनाव में कुल 138 वोटर होंगे, 16 पद के लिए 41 उम्मीदवार मैदान में अध्यक्ष में सुहैल अख्तर, अय्युब गद्दी व अतिकुर रहमान के बीच टक्कर रांची। रिसालदार बाबा दरगाह कमेटी डोरंडा का चुनाव 3 सितंबर (रविवार) 2023 को रिसालदार बाबा मुसाफिर खाना में सुबह 8 बजे से दिन के 3 बजे तक बायलॉज के अनुसार कराया जाएगा। इसकी सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। नाम दाखिल करने का शनिवार को अंतिम दिन (19.8.23) था। टीम कुतुब व टीम खिदमत के बीच सीधा मुकाबला होगा। दोनों टीमों ने अपने-अपने प्रत्याशियों का जीत का दावा किया है। अब यह 3 सितंबर…