Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»News»आज राजीव गांधी की 79वीं जयंती: राहुल गांधी ने लद्दाख में कहा- चीन की सेना हमारी जमीन पर घुसी है
    News

    आज राजीव गांधी की 79वीं जयंती: राहुल गांधी ने लद्दाख में कहा- चीन की सेना हमारी जमीन पर घुसी है

    News Box BharatBy News Box BharatAugust 20, 2023Updated:August 20, 20233 Mins Read
    national news | national latest news | national latest hindi news | national news box bharat
    Buy Ad Space

    प्रधानमंत्री ने कहा- एक इंच जमीन नहीं गई, वो सच नहीं है

    राहुल ने कहा- ‘पापा, भारत के लिए आपके सपने इन यादों से छलकते हैं’

    रांची। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की आज 79वीं जयंती है। इस मौके पर कांग्रेस सांसद व स्व. राजीव गांधी के बेटे राहुल गांधी ने अपने पिता को लद्दाख में 14270 फीट की ऊंचाई पर पैंगात्सो झील के किनारे श्रद्धांजलि दी। वहीं, नई दिल्ली में स्व. राजीव गांधी की जयंती पर वीरभूमि जाकर सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी, खड़गे ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपने पिता को याद करते हुए लिखा, पापा, आपकी आंखों में भारत के लिए जो सपने थे, इन अनमोल यादों से छलकते हैं। आपके निशान मेरा रास्ता हैं – हर हिंदुस्तानी के संघर्षों और सपनों को समझ रहा हूं, भारत मां की आवाज सुन रहा हूं। यहां लोग बता रहे हैं कि चीन की सेना हमारी जमीन पर घुसी है। लोगों ने बताया कि पहले जो जमीन चारागाह के लिए इस्तेमाल होती थी, अब वहां जा नहीं सकते हैं। प्रधानमंत्री ने कहा- एक इंच जमीन नहीं गई, वो सच नहीं है। लद्दाख में आप किसी से पूछ लीजिए, वो ये बात बता देंगे।

    स्टेट को ब्यूरोक्रेसी के माध्यम से नहीं चलाना चाहिए

    श्रद्धांजलि के बाद राहुल गांधी ने चीनी घुसपैठ को लेकर कहा कि यहां पर तो सब लोग कह रहे हैं कि चीन की सेना घुसी है। प्रधानमंत्री कहते हैं कि यहां कोई नहीं आया है जो कि सच नहीं है। आप यहां किसा से भी पूछ लीजिए, वो यही कहेगा। भारत जोड़ो यात्रा के समय हम यहां आना चाहते थे, लेकिन कुछ कारणों के कारण हम यहां नहीं आ पाए। उन्होंने कहा कि लद्दाख के लोगों की कई शिकायतें हैं। लद्दाख को जो स्टेटस दिया गया है इससे लोग खुश नहीं हैं, लोगों को प्रतिनिधित्व चाहिए. लोग कह रहे हैं कि नौकरशाही से राज्य नहीं चलाना चाहिए, जनता की आवाज से चलना चाहिए। लद्दाख में काफी शिकायतें हैं। लोग कह रहे हैं कि स्टेट को ब्यूरोक्रेसी के माध्यम से नहीं चलाना चाहिए। जनता का प्रतिनिधित्व होना चाहिए, जनता की आवाज़ से स्टेट चलना चाहिए।

    लद्दाख दौरे पर हैं राहुल गांधी

    राहुल गांधी इन दिनों लद्दाख की यात्रा पर हैं, 5 अगस्त, 2019 को जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 को निरस्त करने और राज्य का पुनर्गठन कर केंद्र शासित प्रदेश बनाए जाने के बाद राहुल गांधी की ये पहली लद्दाख यात्रा है। अगले सप्ताह वे कारगिल जाएंगे, जहां पर अगले महीने हिल काउंसिल के चुनाव होने हैं।

    alamgir alam bjp Congress hemant soren jmm Kharge laddakh Priyanka gandhi Rahul gandhi rajesh thakur sonia gandhi
    Previous Articleसीआरपीएफ महानिदेशक का झारखंड दौरा | कहा- माओवादी गतिविधियों को समाप्त कर दिया जाएगा
    Next Article नक्सलियों ने पुलिस मुखबिर बताकर एक व्यक्ति की गला रेत कर हत्या कर दी | पर्चा छोड़ दहशत फैलाई

    Explore More

    October 11, 20262 Mins Read

    मां छिन्नमस्तिका मंदिर में शारदीय नवरात्र की शुरुआत, नौ दिनों तक होंगे विशेष धार्मिक अनुष्ठान

    October 11, 20261 Min Read

    हेमंत सोरेन ने दिवंगत माता रूपी सोरेन की स्मृति में निभाई पारंपरिक रस्में, नम आंखों से किया नमन

    October 11, 20266 Mins Read

    सऊदी अरब हूती विद्रोहियों से राजधानी रियाद की हिफ़ाज़त क्यों नहीं कर पा रहा है?

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • चांडिल डैम की बदलेगी तस्वीर! CM हेमंत सोरेन ने दिए बड़े निर्देश, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर November 3, 2026
    • झारखंड के दो कुख्यात गैंगस्टरों पर इंटरपोल का शिकंजा, राहुल सिंह और राहुल दुबे के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी November 2, 2026
    • रांची में पुलिस और राहुल दुबे गिरोह के बीच मुठभेड़, गोली लगने से एक अपराधी घायल, 5 गिरफ्तार October 30, 2026
    • अस्पतालों की मनमानी पर लगेगी लगाम? रांची में प्रशासन का सख्त आदेश, 7 दिन में लगानी होगी रेट लिस्ट October 29, 2026
    • झारखंड में विकास योजनाओं की बौछार! 7,890 चापाकल से लेकर 500 बेड के अस्पताल तक मंजूरी October 27, 2026
    • जन सुराज पार्टी के डिजिटल कम्युनिकेशन मैनेजर की मौत, अनगड़ा-मुरी रेलखंड के पास मिला शव October 27, 2026
    • दिव्यांग बच्चों के लिए परिवार-आधारित देखभाल को बढ़ावा, रांची में बनी रणनीति October 27, 2026
    • रांची में चोरों का दुस्साहस: सब-इंस्पेक्टर के बंद मकान में 20 लाख से अधिक की चोरी, CCTV में कैद हुए संदिग्ध October 27, 2026
    • झारखंड के उमराह यात्रियों की वतन वापसी के लिए तेज हुई पहल, इरफान अंसारी ने केंद्र से मांगी मदद October 26, 2026
    • रांची में 28 से 30 अक्टूबर तक बारिश की आशंका, चक्रवात ‘अर्नब’ को लेकर प्रशासन अलर्ट October 26, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.