Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»News»झारखंड की एसिड अटैक पीड़िता की आर्थिक स्थिति खराब | सरकार से मांगी इच्छामृत्यु की इजाजत
    News

    झारखंड की एसिड अटैक पीड़िता की आर्थिक स्थिति खराब | सरकार से मांगी इच्छामृत्यु की इजाजत

    News Box BharatBy News Box BharatAugust 19, 20232 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    पैसे के अभाव में उसका इलाज बंद हो गया, कहीं से आर्थिक मदद नहीं मिल पा रही

    काजल ने सीएम हेमंत सोरेन को पत्र लिखा

    रांची। झारखंड के चतरा जिला की एक एसिड अटैक पीड़िता ने झारखंड सरकार से इच्छामृत्यु की इजाजत मांगी है। पीड़िता का नाम काजल कुमारी है। उस पर पिछले साल अगस्त महीने में एसिड अटैक हुआ था, जिसमें वह बुरी तरह झुलस गई थी। उसका इलाज दिल्ली में चल रहा था। लेकिन अब पैसे के अभाव में उसका इलाज बंद हो गया है। उसे कहीं से आर्थिक मदद नहीं मिल पा रही है। काजल ने सीएम हेमंत सोरेन को पत्र लिखा है। उसने कहा है कि अगर उसके इलाज के लिए सरकार आर्थिक मदद नहीं कर सकती है तो उसे इच्छा मृत्यु की अनुमति दी जाए। हालत यह है कि अब उसके पास खाने-पीने तक के पैसे नहीं हैं। उसने इसके पहले भी सरकार के नाम वीडियो संदेश जारी कर मदद की गुहार लगाई थी। तब स्वास्थ्य निदेशक ने उससे चतरा सिविल सर्जन को आवेदन देने की बात कही थी।

    संदीप भारती एसिड डालकर बुरी तरह जला डाला था

    17 वर्षीय काजल का कहना है कि उसकी स्थिति इतनी खराब है कि उसके घरवालों के पास कहीं आने-जाने के लिए किराए तक का इंतजाम करना मुश्किल है। एम्स दिल्ली ने काजल के इलाज में होने वाले खर्च का जो एस्टीमेट दिया है, उसका पूरा ब्योरा चतरा न्यायालय में जमा कराया गया है, लेकिन उसे मदद नहीं मिल पा रही है। जब अपने घर में मां के साथ सो रही थी तो संदीप भारती नामक एक सिरफिरे ने उसके ऊपर एसिड डालकर उसे बुरी तरह जला डाला।

    सरकार ने एयरलिफ्ट कर दिल्ली भेजा था

    संदीप भारती उसकी बेटी पर जबरन बात करने का दबाव डाल रहा था। उसने काजल को धमकी दी थी कि अगर उसने बात नहीं की तो उसके भाई को जान से मार डालेगा। इस मामले की शिकायत पुलिस से भी की गई थी। लेकिन पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया था। उसे पहले इलाज के लिए रांची के रिम्स में दाखिल कराया गया था। रिम्स मेडिकल बोर्ड ने हायर सेंटर एम्स भेजने की अनुशंसा की तब सीएम हेमंत सोरेन के आदेश पर उसे एयरलिफ्ट कर दिल्ली शिफ्ट किया गया था। उसके परिजनों को सहायता राशि भी दी गई थी।

    ajsu bjp Congress dgp jharkhand hemant soren jmm sudesh mahto
    Previous Articleरिसालदार बाबा दरगाह कमेटी डोरंडा चुनाव : 14 दिन बाद टीम कुतुब व टीम खिदमत के बीच होगा मुकाबला
    Next Article सीआरपीएफ महानिदेशक का झारखंड दौरा | कहा- माओवादी गतिविधियों को समाप्त कर दिया जाएगा

    Explore More

    October 11, 20262 Mins Read

    मां छिन्नमस्तिका मंदिर में शारदीय नवरात्र की शुरुआत, नौ दिनों तक होंगे विशेष धार्मिक अनुष्ठान

    October 11, 20261 Min Read

    हेमंत सोरेन ने दिवंगत माता रूपी सोरेन की स्मृति में निभाई पारंपरिक रस्में, नम आंखों से किया नमन

    October 11, 20266 Mins Read

    सऊदी अरब हूती विद्रोहियों से राजधानी रियाद की हिफ़ाज़त क्यों नहीं कर पा रहा है?

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • चांडिल डैम की बदलेगी तस्वीर! CM हेमंत सोरेन ने दिए बड़े निर्देश, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर November 3, 2026
    • झारखंड के दो कुख्यात गैंगस्टरों पर इंटरपोल का शिकंजा, राहुल सिंह और राहुल दुबे के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी November 2, 2026
    • रांची में पुलिस और राहुल दुबे गिरोह के बीच मुठभेड़, गोली लगने से एक अपराधी घायल, 5 गिरफ्तार October 30, 2026
    • अस्पतालों की मनमानी पर लगेगी लगाम? रांची में प्रशासन का सख्त आदेश, 7 दिन में लगानी होगी रेट लिस्ट October 29, 2026
    • झारखंड में विकास योजनाओं की बौछार! 7,890 चापाकल से लेकर 500 बेड के अस्पताल तक मंजूरी October 27, 2026
    • जन सुराज पार्टी के डिजिटल कम्युनिकेशन मैनेजर की मौत, अनगड़ा-मुरी रेलखंड के पास मिला शव October 27, 2026
    • दिव्यांग बच्चों के लिए परिवार-आधारित देखभाल को बढ़ावा, रांची में बनी रणनीति October 27, 2026
    • रांची में चोरों का दुस्साहस: सब-इंस्पेक्टर के बंद मकान में 20 लाख से अधिक की चोरी, CCTV में कैद हुए संदिग्ध October 27, 2026
    • झारखंड के उमराह यात्रियों की वतन वापसी के लिए तेज हुई पहल, इरफान अंसारी ने केंद्र से मांगी मदद October 26, 2026
    • रांची में 28 से 30 अक्टूबर तक बारिश की आशंका, चक्रवात ‘अर्नब’ को लेकर प्रशासन अलर्ट October 26, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.