रांची। मिजोरम में निर्माणाधीन रेलवे पुल गिरने से कम से कम 17 मजदूरों की मौत हो गई है। यह हादसा आइजोल से 21 किलो मीटर दूर सायरंग में सुबह करीब 10 बजे घटी। मिली जानकारी के अनुसार हादसे के वक्त 40 मजदूर ब्रिज पर काम कर रहे थे। राहत-बचाव का कार्य शुरू कर दिया गया है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। पुल से नीचे गिरे लोगों को बचाने की कोशिश की जा रही है। वहीं, घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब तक सभी मृतकों का शव निकाला जा चुका है। वहीं, कुछ और लोगों को ढूंढने…
Author: News Box Bharat
इसरो अपने केंद्र से 5:20 बजे इस घटनाक्रम का सीधा प्रसारण करेगा isro.gov.in पर लाइव-स्ट्रीम किया जाएगा, देशभर में की जा रही है दुआ रांची। इसरो (ISRO)अपने सबसे महत्वपूर्ण मिशन मून (Mission Moon) के लिए चंद्रयान-3 को चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग (Soft Landing) कराने के लिए पूरी तरह से तैयार है। चंद्रयान-3 के लिए पूरा देश उत्साह से लबरेज है। 140 करोड़ भारतीयों समेत पूरी दुनिया की निगाहें मून मिशन पर टिकी हैं। आज (बुधवार) शाम भारतीय समयानुसार शाम 6.4 मिनट पर लैंडर विक्रम चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करेगा। साथ ही भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला दुनिया का…
छत्तीसगढ़ के बाद झारखंड में भी शराब घोटाले पर छापेमारी चल रही शराब कारोबारी योगेंद्र तिवारी के रांची स्थित आवास पर छापेमारी सुजाता सिनेमा हॉल के करीब तनिष्क ज्वेलरी शॉप पर भी ईडी की टीम पहुंचकर छापेमारी की रांची। झारखंड सरकार के वित्त मंत्री व कांग्रेस नेता रामेश्वर उरांव के घर पर ईडी की टीम पहुंची है। मिली जानकारी के अनुसार सुबह 7 बजे ईडी की टीम मंत्री के आवास पहुंची। शराब घोटाले कांड को लेकर यह छापेमारी की जा रही है। रामेश्वर उरांव के बेटे रोहित उरांव व बड़े शराब कारोबारी योगेंद्र तिवारी के बीच अच्छे संबंध है। ईडी इसको…
छत्तीसगढ़ के बाद झारखंड में भी शराब घोटाले पर छापेमारी चल रही रांची। झारखंड के कई जिलों से एक बड़ी खबर आ रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार देवघर जमीन घोटाले व शराब कांड को लेकर ईडी ने झारखंड के बड़े शराब कारोबारी योगेंद्र तिवारी के रांची स्थित आवास पर छापेमारी कर रही है। ईडी के कई अधिकारी हरमू स्थित उनके घर पर पहुंची है। कई दस्तावेजों को खंगाला जा रहा है। जानकारी के अनुसार झारखंड के कुछ वीवीआईपी के घर में भी ईडी की टीम पहुंची है। दुमका, मिहिजाम में भी ईडी की छापेमारी हुई है। देवघर…
टूर्नामेंट पहली बार भारत में हो रहा, 27 अक्टूबर से 5 नवंबर तक रांची में आयोजित होगा रांची। झारखंड को 7वीं एशियन विमेंस हॉकी चैंपियनशिप की मेजबानी मिली है। यह प्रतिष्ठित इंटरनेशनल टूर्नामेंट पहली बार भारत में हो रहा है। यह टूर्नामेंट 27 अक्टूबर से 5 नवंबर तक रांची में आयोजित होगा और झारखंड सरकार इसकी प्रायोजक होगी। इसे लेकर हॉकी इंडिया और झारखंड सरकार के बीच मंगलवार को एमओयू हुआ। झारखंड सरकार ने आयोजन के लिए हॉकी इंडिया को 10 करोड़ का चेक भी सौंपा। इस मौके पर राज्य के खेल मंत्री हफीजुल हसन, खेल सचिव मनोज कुमार और…
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
चंद्रयान की लैंडिंग में दिक्कत आती है तो 27 अगस्त तक इसे टाल दिया जाएगा MOX/ISTRAC पर लैंडिंग ऑपरेशन का सीधा प्रसारण 23 अगस्त को शाम 5:20 बजे शुरू होगा रांची। चंद्रयान-3 मिशन को लेकर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान ने एक नया वीडियो पोस्ट कर मिशन को लेकर उत्सुकता बढ़ा दी है। एजेंसी ने बताया कि मिशन तय समय पर है सिस्टम की जांच भी नियमित की जा रही है। इसके साथ ही मिशन की निगरानी कर रहा परिसर भी जोश और ऊर्जा से भरा है। पूरा प्लान भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) का चंद्रयान-3 मिशन अब अपने मिशन से…
रांची। झारखंड के गुमला जिले के टोटो के शिव मंदिर में मांस का टुकड़ा फेंकने वाले आरोपी राजदीप कुमार ठाकुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसकी जानकारी पुलिस अधिकारी मनीष चंद्रमाल ने दी। उन्होंने कहा कि 14 अगस्त को शिव मंदिर में किसी ने मांस का टुकड़़ा फेंक दिया था। इसके बाद इलाके में भारी तनाव का माहौल बन गया था। पुलिस ने इसके बाद जांच शुरू कर दी। शिव मंदिर में मांस का टुकड़ा फेंकने वाले 24 वर्षीय राजदीप कुमार ठाकुर को गिरफ्तार किया गया। आपको बता दें कि 14 अगस्त को दिन के 10 बजे किसी…
रांची। पिछले दिनों दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने झारखंड के नेताओं के साथ बैठक की थी। कांग्रेस मुख्यालय में हुई इस बैठक सांसद राहुल गांधी शामिल हुए थे। बैठक में झारखंड के नेताओं को कई टास्क दिए गए, ताकि आने वाले 2024 के लोकसभा चुनाव में पार्टी को इसका फायदा मिल सके। अब हाईकमान से मिले टास्क पर झारखंड कांग्रेस ने रणनीति बनानी शुरू कर दी है। झारखंड सरकार में शामिल कांग्रेस के 4 मंत्री अपने-अपने प्रभार वाले छह जिलों में जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को दूर करेंगे। साथ ही हर सप्ताह के सोमवार को रांची…
रांची। लोकप्रिय पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला को जमशेदपुर के एक पुलिस अधिकारी ने आतंकवादी कह दिया। इसके बाद क्या, फिर मूसेवाला के फैंस ने जमकर इस पुलिस की क्लास ले ली। दरअसर एक वायरल वीडियो में झारखंड के एक पुलिस अधिकारी को लोकप्रिय पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला को “आतंकवादी” कहते हुए सुना गया। वीडियो ने इंटरनेट पर तूफान ला दिया। क्योंकि इस टिप्पणी ने प्रशंसकों को परेशान कर दिया है। यह घटना जमशेदपुर से पुलिस और दो बाइक चालकों के बीच बातचीत के दौरान सामने आई, जो बिना हेलमेट वाली बाइक पर सवार थे, जिस पर उक्त कलाकार का स्टिकर…