Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»News»कांग्रेस आलाकमान से मिले टास्क पर काम करेंगे 4 मंत्री | जनता के समस्याओं को करेंगे दूर | हर सोमवार कांग्रेस भवन में होगी जन सुनवाई
    News

    कांग्रेस आलाकमान से मिले टास्क पर काम करेंगे 4 मंत्री | जनता के समस्याओं को करेंगे दूर | हर सोमवार कांग्रेस भवन में होगी जन सुनवाई

    News Box BharatBy News Box BharatAugust 22, 20232 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    रांची। पिछले दिनों दिल्ली में  कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने झारखंड के नेताओं के साथ बैठक की थी। कांग्रेस मुख्यालय में हुई  इस  बैठक सांसद राहुल गांधी शामिल हुए थे। बैठक में झारखंड के नेताओं को कई टास्क दिए गए, ताकि आने वाले 2024 के लोकसभा चुनाव में पार्टी को इसका फायदा मिल सके। अब हाईकमान से मिले टास्क पर झारखंड कांग्रेस ने रणनीति बनानी शुरू कर दी है। झारखंड सरकार में शामिल कांग्रेस के 4 मंत्री अपने-अपने प्रभार वाले छह जिलों में जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को दूर करेंगे। साथ ही हर सप्ताह के सोमवार को रांची के प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में भी जनसुनवाई भी करेंगे। कांग्रेस विधायक दल के नेता और ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के आवास पर प्रदेश अध्यक्ष के साथ चारों मंत्रियों की बैठक में जनसुनवाई की रूपरेखा तय की गई। इसके अलावा इंडिया दलों के नेता बेहतर समन्वय बनाकर डुमरी उपचुनाव में झामुमो उम्मीदवार बेबी देवी को जीत दिलाने का काम करेंगे।

    हर सोमवार कांग्रेस ऑफिस में एक मंत्री जन सुनवाई करेंगे

    बैठक में यह तय हुआ कि अब हर सप्ताह के सोमवार को एक मंत्री कांग्रेस भवन में जन शिकायतों को दूर करने के लिए जनसुनवाई करेंगे। बाकी के तीन मंत्री अपने प्रभार वाले जिले के किसी न किसी विधानसभा क्षेत्र में जनता की समस्या सुनेंगे और उसे दूर करेंगे। इसके अलावा अगर कोई मंत्री प्रदेश कार्यालय में किसी कारण से उपलब्ध नहीं रहते हैं तो उनकी जगह कोई और मंत्री जनसुनवाई करेगा।

    28 को मंत्री बन्ना गुप्ता करेंगे जन सुनवाई

    कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम ने कहा कि जो शेड्यूल जनसुनवाई का बना है, उसके अनुसार अगले सोमवार यानी 28 अगस्त को स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता जनसुनवाई करेंगे। उसके बाद वाले सोमवार को मंत्री रामेश्वर उरांव, फिर आलमगीर आलम और अंत मे बादल पत्रलेख कांग्रेस भवन में जनसुनवाई करेंगे। आलमगीर आलम ने कहा कि प्रदेश प्रभारी के पदभार संभालने के बाद जनता दरबार शुरू किया गया था, जो हर शनिवार को कांग्रेस भवन में लगता था। लेकिन जिस तरह से सरकार को अस्थिर करने की कोशिश की गई उससे इसमें बाधा आई।

    alamgir alam badal patrlekh banna gupta Congress Mallikarjun Kharge Rahul gandhi rajesh thakur rameshwar oraon
    Previous Articleवायरल वीडियो: झारखंड पुलिस के बिगड़े बोल, सिंगर सिद्धू मूसेवाला को कहा आतंकवादी
    Next Article गुमला के शिव मंदिर में मांस का टुकड़ा फेंकने वाला आरोपी राजदीप ठाकुर पुलिस के गिरफ्त में

    Explore More

    September 7, 20263 Mins Read

    सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: भिवाड़ी से पकड़ा गया मालिक हरिराम बंसल, हादसे में 8 लोगों की मौत

    September 7, 20263 Mins Read

    अरिजीत सिंह को हराकर बने थे स्टार, फिर 20 साल तक रहे गुमनाम, अब Bigg Boss 20 में काजी तौकीर की वापसी

    September 7, 20263 Mins Read

    राजस्थान: 13 साल तक सर्जरी का इंतजार, AIIMS में तन्वी की मौत के बाद परिवार ने लगाए गंभीर आरोप

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: भिवाड़ी से पकड़ा गया मालिक हरिराम बंसल, हादसे में 8 लोगों की मौत September 7, 2026
    • अरिजीत सिंह को हराकर बने थे स्टार, फिर 20 साल तक रहे गुमनाम, अब Bigg Boss 20 में काजी तौकीर की वापसी September 7, 2026
    • राजस्थान: 13 साल तक सर्जरी का इंतजार, AIIMS में तन्वी की मौत के बाद परिवार ने लगाए गंभीर आरोप September 7, 2026
    • Bigg Boss 20 में मैरी कॉम की एंट्री, प्रियंका चोपड़ा ने दी चेतावनी- ‘इनका नॉकआउट बहुत भारी पड़ता है’ September 7, 2026
    • पेट्रोल से बदला लोगों का भरोसा! CNG, हाइब्रिड और EV ने पहली बार छोड़ा पीछे, अगस्त के आंकड़ों ने चौंकाया September 7, 2026
    • महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी बर्दाश्त नहीं करेंगे, CM विजय की सख्त चेतावनी; तृषा विवाद के बीच दिया बड़ा बयान September 7, 2026
    • प्रयागराज में फिर बढ़ सकती है गंगा-यमुना, चंबल-बेतवा के बढ़ते जलस्तर से बाढ़ का खतरा; वाराणसी में गाद ने बढ़ाई परेशानी September 7, 2026
    • एशिया में 1997 जैसा आर्थिक संकट आने का खतरा? HSBC के चीफ इकोनॉमिस्ट ने बताया नया ‘विलेन’ September 7, 2026
    • सत्य निकेतन में भरभराकर गिरी इमारत, मलबे में फंसे छात्रों को बचाने में जुटे लोग September 6, 2026
    • मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का आकस्मिक निधन, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार September 6, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.