रांची। केंद्रीय गृह मंत्रालय (एमएचए) ने मंगलवार को झारखंड पुलिस के 16 अधिकारियों व कर्मियों को केंद्रीय गृह मंत्री के विशेष अभियान मेडल से सम्मानित किया। इन 16 अधिकारियों और कर्मियों को वर्ष 2023 में विशेष अभियानों (नक्सल के खिलाफ कार्रवाई ) को लेकर सरदार पटेल की जयंती पर सम्मानित किया गया। ये हुए सम्मानित वर्ष 2018 में पदक देने की हुई थी शुरुआत केंद्रीय गृह मंत्री द्वारा 23 जुलाई, 2018 को स्थापित ‘केंद्रीय गृह मंत्री विशेष अभियान पदक-2022’ पूरे देश में राज्य और केंद्र शासित प्रदेश के पुलिस बलों, केंद्रीय पुलिस संगठनों (CPO), केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) और…
Author: News Box Bharat
रांची। मंगलवार की सुबह झारखंड में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र झारखंड की उपराजधानी दुमका से 24 किलोमीटर उत्तर-उत्तर पूर्व इलाका में रहा। यह जमीन से पांच किलोमीटर की गहराई पर था। दुमका में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। मंगलवार तड़के करीब 3:22 बजे भूकंप के झटके लोगों ने महसूस किए। भूकंप की तीव्रता 3.7 रही है। रांची मौसम विज्ञान केन्द्र के प्रभारी अभिषेक आनंद ने बताया कि भूकंप के झटके सुबह तीन बजकर 22 मिनट पर महसूस किए गए।अभिषेक आनंद ने बताया कि इसका केन्द्र दुमका जिले से 24 किलोमीटर उत्तर-उत्तर पूर्व में…
रांची। महाराष्ट्र के बीड जिले व उस्मानाबाद में कर्फ्यू लगाया गया है। साथ ही इंटरनेट सेवा भी बंद कर दिया गया है। हिंसक आंदोलन को ध्यान में रखते हुए ये कदम उठाया गया है। बीड कलेक्टर दीपा मुधोल मुंडे, बीड जिला मुख्यालय और सभी तालुका मुख्यालयों से 5 किलोमीटर तक अगले आदेश तक कर्फ्यू लगा है। राष्ट्रीय राजमार्ग पर भी कर्फ्यू लगा है। कलेक्टर दीपा मुधोल मुंडे ने जनता से अपील की है कि इस दौरान वह सड़कों पर नहीं निकले। बीड में कई जगहों पर मराठा आंदोलनकारियों ने आगजनी की है। मराठा आंदोलनकारियों ने फायर ब्रिगेड की गाड़ी में…
रांची। पलामू जिले में आज 5 हजार युवाओं को नौकरी का ऑफर लेटर झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन अपने हाथों से देंगे। इस दौरान कई मंत्री भी शामिल रहेंगे। सीएम के पलामू आने को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। पलामू के पुलिस स्टेडियम में यह समारोह आयोजित किया जा रहा है। दुमका से हेलिकॉप्टर से उड़ान भरकर सीएम चियांकि हवाई एयरपोर्ट पर 12 बजकरर 50 मिनट पर पहुंचेंगे। वहां, से सड़क मार्ग से होते हुए 1 बजकर 10 मिनट पर पुलिस स्टेडियम में उनका आगमन होगा। शाम में वो रांची लौट जाएंगे। मंगलवार को पलामू में…
मंगलवार को तड़के 2 से 3 के बीच कैदी भागा रांची। रिम्स अस्पताल में मंगलवार को एक कैदी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। फरार कैदी की तलाश में बरियातू की पुलिस जुट गई है। कैदी सूरज मुंडा मेडिसन विभाग के आईसीयू में भर्ती में था, तड़के 2 से 3 के बीच में बाथरुम जाने की बात कह कर निकला व फरार हो गया। जब कैदी वापस आईसीयू में नहीं आया तो पुलिस के होश उड़ गए। इसके बाद खोजबीन शुरू कर दी गई। मामले की जानकारी मिलने के बाद रिम्स अस्मेंपताल में अफरा तफरी मच गई। कैदी को…
टीम इंडिया ने जीत की तिकड़ी लगाई, आखिरी समय में बिना गोलकीपर के खेली चीन की टीम प्लेयर ऑफ दा मैच झारखंड की सलिमा टेटे व दीपिका ने गोल दागे रांची। झारखंड वीमेंस एशियन चैंपियनशिप के तीसरा मैच भारत व चीन के बीच खेला गया। भारत ने इस मैच में चीन में खेले गए एशियन गेम्स में चीन से मिली हार बदला ले लिया। साथ ही टीम इंडिया ने जीत की तिकड़ी भी लगाई। मैच में भारत ने चीन को 2-1 गोल से हराकर शानदार जीत दर्ज की।प्लेयर ऑफ दा मैच झारखंड की सलिमा टेटे को दिया गया। हार को देखते…
आखिरी समय में मलेशिया ने गोलकर कोरिया को रोका रांची। झारखंड वीमेंस एशियन चैंपियनशिप के दूसरे मैच में डिफेंडिंग जापान ने एकतरफा मुकाबले में थाईलैंड को 4-0 से हराया। यह जापान की लगातार तीसरी जीत है। वहीं, थाईलैंड की टीम की तीसरी हार हुई। इससे पहले मोरहाबादी स्थित मरांग गोमके एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में खेले गए पहले मैच में मलेशिया ने कोरिया को 1-1 के बराबरी पर रोककर अंक बांटने पर मजबूर कर दिया। लगातार दो हार के बाद मलेशिया के खिलाड़यों ने इस मैच में जोरदार प्रदर्शन किया। हाफ टाइम तक दोनों ही टीम कोई गोल नहीं कर सकी। लेकिन तीसरे…
रांची। मोरहाबादी स्थित मरांग गोमके एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में खेले जा रहे झारखंड वीमेंस एशियन चैंपियनशिप के पहले मैच में मलेशिया ने कोरिया को 1-1 के बराबरी पर रोककर अंक बांटने पर मजबूर कर दिया। लगातार दो हार के बाद मलेशिया के खिलाड़यों ने इस मैच में जोरदार प्रदर्शन किया। हाफ टाइम तक दोनों ही टीम कोई गोल नहीं कर सकी। लेकिन तीसरे क्वार्टर के 35वें मिनट में कोरिया की टीम ने बढ़त बना ली। सीयो सियोंग ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोलकर टीम को 1-0 से आगे कर दिया। ऐसा लह रहा था कि मलेशिया की टीम की हैट्रिक हार…
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
रांची। नशा के खिलाफ डोरंडा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फॉरेस्ट कॉलोनी से तीन ब्राउन तस्कर को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों ने थाने में पूछताछ की जा रही है। पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर डोरंडा के फॉरेस्ट कॉलोनी में डोरंडा थाना प्रभारी लक्ष्मीकांत ने छापेमारी कर 40 पुड़िया ब्राउन शुगर जब्त किया। इन सभी आरोपियों ने थाने में सख्ती के साथ पूछताछ की जा रही है। वहीं, सोमवार को ग्रामीण एसपी ने अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि ओरमांझी थाना क्षेत्र से लूटे गए ट्रैक्टर को 48 घंटे के अंदर बरामद कर…