मलेशिया की टीम अपने दोनों मैच हारी झारखंड की संगीता कुमारी ने भी गोल दागा रांची। वीमेंस एशियन चैंपियनशिप हॉकी 2023 के दूसरे दिन भी भारतीय खिलाड़ी छाए रहे। खेले गए मैच में भारत ने आसानी से मलेशिया को 5-0 से हराकर एक और धमाकेदार जीत दर्ज की। पहले मैच में भारत ने थाईलैंड को 7-1 से हराया था। मोरहाबादी स्थित मरांग गोमके एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में भारतीय प्लेयर्स ने शुरू से ही मलेशिया के प्लेयर्स पर दबाव बनाकर रखा। लगातार हो रहे आक्रमण से विपक्षी टीम बिखर गई। 7वें व 21वें मिनट में वंदना कटारिया ने पेनल्टी कॉर्नर पर 2…
Author: News Box Bharat
बैठक के दौरान हो सकती है विधि व्यवस्था की समस्या : प्रशासन रांची। 29 अक्टूबर 2023 यानि रविवार को रिसालदार मैदान डोरंडा में अंजुमन इस्लामिया रांची की होने वाली मुन्तजमा (जनरल बॉडी) की बैठक का परमिशन प्रशासन ने नहीं दिया। अनुमंडल कार्यालय, रांची ने इस संबंध में अंजुमन इस्लामिया रांची के अध्यक्ष मुख्तार अहमद को पत्र देकर बैठक नहीं करने का आदेश दिया है। अनुमंडल पदाधिकारी, सदर रांची ने पत्र में कहा कि अंजुमन इस्लामिया रांची की बैठक रिसालदार बाबा मजार मैदान, डोरंडा में सुबह 10.30 बजे से रखी गई थी। इस बैठक में बहुत संख्या में लोगों की शामिल…
जापान की नगाई हाजुकी ने 200वां अंतराष्ट्रीय मैच खेला पहले मैच में जापान ने कोरिया को 4-0 से पराजित किया रांची। वीमेंस एशियन चैंपियनशिप हॉकी 2023 के दूसरे दिन चीन ने थाईलैंड को 6-0 से हराकर अपनी पहली जीत दर्ज की। चीन की झोंग जियाकी ने हैट्रिक गोलकर टीम को बड़ी जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसके अलावा निंज, जिकीया व वेन ने गोल मारे। इससे पहले खेले गए पहले मैच में डिफेंडिंग चैंपियन जापान ने कोरिया को 4-0 से हराकर अपनी दूसरी जीत दर्ज की। वहीं, कोरिया की टीम की पहली हार हुई। जापान की टीम ने अपने पहले…
रांची। ICC Cricket World Cup 2023 के 27वें मैच में आस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को 5 रन से हरा दिया। आस्ट्रेलिया ने पहले खेलते हुए 49.2 ओवर में सभी विकेट खोकर 388 रन बनाए। इसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 383 रन ही बना सकी। आस्ट्रेलिया की ओर से ट्रेविस हेड ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 109 रनों की पारी खेली। वहीं, डेविड वार्नर ने 83 रन बनाए। न्यूजीलैंड की तरफ से रचिन रवींड्र ने 116, निशाम ने 58 व मिचेल ने 54 रन बनाकर आउट हुए।
रांची। गुजरात के सूरत शहर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक ही परिवार के 7 लोगों ने अपनी जान दे दी। सूरत के पलानपुर जकातनाक रोड पर स्थित एक घर में शनिवार सुबह एक ही परिवार के सात सदस्य मृत पाए गए, जिनमें तीन बच्चे भी शामिल थे। प्रारंभिक पुलिस जांच में पता चला कि छह लोगों की मौत जहरीला पदार्थ खाने से हुई, जबकि एक व्यक्ति ने फांसी लगा ली। फांसी पर लटके शव की पहचान मनीष सोलंकी के रूप में हुई। जबकि, जहरीला पदार्थ खाने से मनीष की पत्नी रीता, पिता कानू,…
जापान की नगाई हाजुकी ने 200वां अंतराष्ट्रीय मैच खेला रांची। वीमेंस एशियन चैंपियनशिप हॉकी 2023 के दूसरे दिन का पहला मैच डिफेंडिंग चैंपियन जापान व कोरिया के बीच खेला गया। इस मैच में आसानी से जापान की टीम ने कोरिया को 4-0 से हराकर अपनी दूसरी जीत दर्ज की। वहीं, कोरिया की टीम की पहली हार हुई। जापान की टीम ने अपने पहले मैच में मलेशिया को 3-0 से हराकर शानदार शुरुआत की थी। वहीं, कोरिया की टीम ने कड़े संघर्ष के बाद चीन को 1-0 से हराया था। मोरहाबादी के मरांग गोमके एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले…
अंजुमन इस्लामिया रांची के अध्यक्ष से NEWS BOX BHARAT की खास बातचीत कल जनरल बॉडी की बैठक में मेरे ऊपर लगे सारे आरोपों का जवाब दे दूंगा: मुख्तार रांची। भारत व पाकिस्तान के विवाद की तरह अंजुमन इस्लामिया रांची का विवाद चल रहा है। अध्यक्ष मुख्तार अहमद व महासचिव तारिक हुसैन एक दूसरे पर नियम-कानून तोड़ने व घपला-घोटाले करने का आरोप लगा रहे हैं। शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस कर तारिक ने अध्यक्ष पर पैसा में हेरा-फेरी करने का आरोप लगाए तो अध्यक्ष मुख्तार ने कहा कि सारा विवाद का जड़ अंजुमन अस्पताल है। जब से तारिक को यहां से हटाया…
रांची। झारखंड पुलिस की एडीजी ट्रेनिंग प्रिया दूबे के खिलाफ राज्य सरकार ने विभागीय कार्रवाई का आदेश जारी कर दिया है। प्रिया दूबे के पति आरपीएफ के तत्कालीन कमांडेंट संतोष दूबे के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का मामला सीबीआई ने दर्ज किया था। इस मामले की जांच के बाद ही प्रिया दूबे के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए सीबीआई ने राज्य सरकार को पत्र लिखा था, लेकिन तब राज्य सरकार ने विभागीय कार्रवाई शुरू नहीं की थी। मिली जानकारी के अनुसार बीते दिनों केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राज्य सरकार को इस संबंध में पत्र लिखा था, जिसके…
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
झारखंड की सलीमा टेटे के अलावा मोनिका, दीपिका, लालरेंसीअमि ने भी किए गोल रांची। वीमेंस एशियन चैंपियनशिप हॉकी 2023 का तीसरे मैच मेजबान भारत ने थाईलैंड को 7-1 से धो डाला। शुरुआती खेल से ही भारतीय खिलाड़ियों ने जोरदार आक्रमण कर थाईलैंड के खिलाड़ियों को परेशान कर दिया। लगातार हो रहे हमले से विपक्षी टीम के खिलाड़ी प्रेशर में आ गए। इधर, रांची के मरांग गोमके एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में अपने दर्शकों के बीच भारतीय खिलाड़ियों का हौसला बुलंद रहा। हर शॉट पर इंडिया-इंडिया का नारा पूरे स्टेडियम में गूंजता रहा। पहले क्वार्टर के 7वें ही मिनट में मोनिका ने फील्ड…