international news | international news latest news | international news latest hindi news | international news news box bharat
Author: News Box Bharat
रांची। बालू के अवैध कारोबार में संलिप्त होने के आरोप मेंरांची जिले के सिल्ली थाना के प्रभारी आकाशदीप को एसएसपी ने सस्पेंड कर दिया है। इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया। जारी आदेश में कहा गया है कि अवैध बालू के कारोबार पर रोक के आदेश के बाद भी पाया गया कि सिल्ली के थाना प्रभारी आकाशदीप इसमें शामिल हैं। एसएसपी ने सिल्ली डीएसपी से जांच कराने के बाद मामला को सही पाया। इसके बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में उन्हें जीवन यापन भत्ता मिलेगा। इस अवधि में उनका मुख्यालय पुलिस केंद्र रांची रहेगा।
पहले मैच में 3 गोल से हारी मलेशिया की टीम, खेलमंत्री हफीजुल हसन ने किया उद्घाटन ओगावा रिका ने टूर्नामेंट का पहला गोल दागा, तोरियामा व शिहो ने भी किया गोल रांची। झारखंड की राजधानी रांची में पहली बार वीमेंस एशियन चैंपियनशिप हॉकी 2023 का रंगारंग आगाज हो गया। डिफेंडिंग चैंपियन जापाना व मलेशिया के मैच के साथ शुरू चैंपियनशिप की शुरुआत हुई। इस कांटे के मुकाबले में जापान ने मलेशिया को कड़े संघर्ष के बाद 3-0 से हराकर शानदार शुरुआत की। जापान की टीम को 13वें मिनट में ओगावा रिका ने बढ़त दिला दी। यह टूर्नामेंट का पहला गोल हुआ।…
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
national news | national latest news | national latest hindi news | national news box bharat
international news | international news latest news | international news latest hindi news | international news news box bharat
दर्शक मोरहाबादी मैदान में भी लगे बड़े स्क्रीन में मैच का प्रसारण देख सकेगें रांची। आज से झारखंड की राजधानी हॉकीमय हो जाएगी। यहां पहली बार वीमेंस एशियन चैंपियनशिप ट्रॉफी का आयोजन 27 अक्टूबर से 5 नवंबर तक किया जा रहा है। मैच को लेकर किसी तरह का कोई टिकट दर्शकों के लिए नहीं होगी। सारे मैच दर्शक फ्री में देख सकेंगे। पहले आओ व पहले बैठो के तर्ज पर हॉकी प्रेमी अपने रांची शहर में मैच का लुत्फ उठा सकेंगे। दर्शकों की स्टेडियम में इंट्री 2 बजे से शुरू हो जाएगी। दर्शक दीर्घा के भर जाने पर स्टेडियम में प्रवेश बंद कर…
रांची। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास 31 अक्टूबर को ओडिशा के 26वें राज्यपाल के रूप में शपथ लेंगे। मुख्य न्यायाधीश भुवनेश्वर स्थित राजभवन में रघुवर दास को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायेंगे। इससे पहले रघुवर दास दास ने भाजपा के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया। इस्तीफे के बाद दास ने X पर भाजपा के साथ गुजारे पल को याद किया है। उन्होंने लिखा है… भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से अपना इस्तीफा सौंपा। यह मेरे लिए काफी भावुक पल रहा। भारतीय जनता पार्टी के…
20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले जाएंगे, 5 नवंबर को फाइनल – खेलमंत्री हफीजुल हसन होंगे मुख्य अतिथि – मेजबान भारत रात 8.30 बजे थाईलैंड से जीतने उतरेगा – गेट नंबर 3 व 4 से दर्शकों की इंट्री होगी रांची। आज से झारखंड की राजधानी हॉकीमय हो जाएगी। यहां पहली बार वीमेंस एशियन चैंपियनशिप ट्रॉफी का आयोजन 27 अक्टूबर से 5 नवंबर तक किया जा रहा है। यह चैंपियनशिप भारत में पहली बार खेला जा रहा है। कुल 20 मैच मोरहाबादी के मारंग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस प्रतियोगिता में मेजबान भारत के अलावा जापान, चीन, कोरिया ,…
international news | international news latest news | international news latest hindi news | international news news box bharat
रांची। ICC Cricket World Cup के 25वें मैच में श्रीलंका ने डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड को हराकर वर्ल्ड कप 2023 से लगभग बाहर कर दिया। बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में गुरुवार को श्रीलंका ने 8 विकेट से यह मुकाबला जीता। इंग्लैंड टीम की यह चौथी हार है। टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड 33.2 ओवर में 156 रन पर आउट हो गई। 157 रन का टारगेट श्रीलंका की टीम ने 2 विकेट खोकर 25.4 ओवर में हासिल कर लिया। ओपनर पथुम निसांका और सदीरा समरविक्रमा ने सेंचुरी पार्टनरशिप की। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 122 बॉल पर 137* रन जोड़े।…
रांची। जमशेदपुर के पश्चिमी सिंहभूम के कोल्हान जंगल में नक्सलियों की ओर से लगाए स्पाइक होल के चपेट में आने से सीआरपीएफ के सब इंस्पेक्टर परविंदर कुमार घायल हो गए। घायल जवान को एयरलिफ्ट कर वेदांता अस्पताल रांची ले जाया गया है। जहां जवान का इलाज चल रहा है। घायल जवान की पैर में चोट लगी हैं। पुलिस ने सर्च अभियान के दौरान कई स्पाइक होल को नष्ट कर दिया। बता दें कि सीआरपीएफ सब इंस्पेक्टर हाथीबुरू सीआरपीएफ कैम्प से सर्च ऑपरेशन पर निकले थे। पुलिस और सीआरपीएफ जवानों के सर्च ऑपरेशन के दौरान पिछले दिनों इस क्षेत्र में स्पाईक…